HomeChhattisgarhकरणी सेना 19 को...

करणी सेना 19 को क्या फिर कोरिया पहुंचेगी? वीरेंद्र सिंह तोमर और राज शेखावत के बयान से बढ़ी हलचल

कोरिया (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में हुए तिहरे हत्याकांड को लेकर लोगों में आक्रोश अब भी बरकरार है। 19 जुलाई को प्रस्तावित श्रद्धांजलि सभा को लेकर एक बार फिर माहौल गरमाने लगा है। इस पूरे मामले में क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज सिंह शेखावत और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर के नाम लगातार चर्चा में हैं।

तिहरे हत्याकांड के बाद सवर्ण समाज, क्षत्रिय समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों में नाराजगी देखने को मिली थी। 29 जून को मृतकों के तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान भी लोगों का आक्रोश सामने आया था। इसके बाद क्षत्रिय करणी सेना ने मामले को गंभीरता से उठाते हुए कोरिया न्याय यात्रा निकाली थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।

शेखावत और तोमर ने उठाई थी न्याय की मांग

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज सिंह शेखावत और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने कोरिया पहुंचकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई थी। संगठन की ओर से अब 19 जुलाई को श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।

बताया जा रहा है कि श्रद्धांजलि सभा का निर्णय पीड़ित परिवार और परिवार के मुखिया राजेंद्र सिंह की सहमति से लिया गया था। वीरेंद्र सिंह तोमर ने सोशल मीडिया लाइव के माध्यम से सैनिकों और समाज के लोगों से इस आयोजन को लेकर सहयोग और समर्थन की अपील भी की थी।

पुलिस अधिकारियों के तबादले से बढ़ी चर्चा

इस मामले के बीच कोरिया पुलिस प्रशासन में हुए बदलाव भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। कोरिया के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह आईपीएस हरीश राठौर को कोरिया एसपी बनाया गया है।

वहीं सोनहत थाना प्रभारी रहे विनोद पासवान का भी स्थानांतरण किया गया है। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर इसे सामान्य तबादला प्रक्रिया बताया जा रहा है, लेकिन हत्याकांड के बाद हुए इन बदलावों को लोग अलग नजरिए से देख रहे हैं।

मानसून सत्र में उठ सकता है मामला

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो चुका है। ऐसे में विपक्ष द्वारा इस तिहरे हत्याकांड को विधानसभा में उठाए जाने की संभावना जताई जा रही है। तीन लोगों की दर्दनाक मौत के बाद सरकार पर सवाल उठ रहे हैं और विपक्ष कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेर सकता है।

19 जुलाई पर टिकी सभी की नजरें

फिलहाल सभी की नजरें 19 जुलाई को होने वाली श्रद्धांजलि सभा पर टिकी हैं। यदि पीड़ित परिवार और आयोजक संगठन अपने निर्णय पर कायम रहते हैं, तो बड़ी संख्या में लोगों के कोरिया पहुंचने की संभावना है।

ऐसे में माना जा रहा है कि डॉ. राज सिंह शेखावत और वीरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में करणी सेना की अगली रणनीति इस मामले की दिशा तय कर सकती है। प्रशासन भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है, ताकि जिले में कानून व्यवस्था बनी रहे।

भौगोलिक परिस्थिति और घटनाचक्र
  • छत्तीसगढ़ के उत्तर – पश्चिमी भाग में कोरिया जिला स्थित है.
  • कोरिया जिला सरगुजा सँभाग अँतर्गत आता है.
  • बैकुंठपुर में जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है.
  • बैकुंठपुर से उत्तर – पश्चिम दिशा में सोनहत थाना स्थित है.
  • देश में चर्चित तिहरा हत्या काँड़ इसी सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई (कटगोड़ी) गाँव में हुआ था.
  • जिला मुख्यालय बैकुंठपुर से उत्तर – पश्चिम दिशा की ओर घटनास्थल पड़ता है.
  • घटनास्थल की दूरी बैकुंठपुर से तकरीबन 30 किमी है.
  • 16 जून 2026 की रात को जनपद पँचायत सोनहत के पूर्व उपाध्यक्ष भरत उर्फ़ लल्ला सिंह गहरवार जिंदा जला दिए गए थे.
  • उनके साथ ही नागेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह भी जिंदा जल मरे थे.
  • गँभीर रुप से घायल योगेंद्रसिंह चौहान (65), मयंँक सिंह इस हत्याकाँड़ में किसी तरह बचे थे.
  • मामले की पुलिस रपट सोनहत थाना में 17 जून 2026 को दर्ज की गई थी.
  • रपट अनुसार 25 – 30 आरोपियों ने इस हत्याकाँड़ को अँजाम दिया था.
  • अक्षय त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी नामक आरोपियों को सोनहत पुलिस ने 17 जून को गिरफ्तार किया था.
  • 20 जून 2026 को मनोज त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, निशान त्रिपाठी नामक आरोपियों ने मनेंद्रगढ़ कोतवाली में आत्मसमर्पण किया था.
  • 23 जून को पुलिस ने मनीष त्रिपाठी, जितेंद्र त्रिपाठी, अनिल तिवारी को गिरफ्तार किया था.
  • मामले में पुलिस पर ढीली कार्रवाई करने सहित शासन – प्रशासन पर गँभीर आरोप लगते रहे हैं.
  • कोरिया की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुश्री सुरेखा चौबे पर किसी तरह का एक्शन नहीं लिया जाना चर्चा का विषय है.

Most Popular

More from Author

बांकीपुर उपचुनाव पर BJP का फुल फोकस, आज नितिन नवीन की हाई लेवल बैठक जीत की रणनीति होगी तय

पटना: बिहार की प्रतिष्ठित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता...

- A word from our sponsors -

Read Now

सुश्री नीरू ढांडा की ऐतिहासिक जीत पर बोले डॉ. राजसिंह शेखावत और वीरेंद्र सिंह तोमर— यह कन्या भ्रूण हत्या पर करारा प्रहार है

रायपुर। क्षत्रिय करणी सेना परिवार ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज सुश्री नीरू ढांडा की ऐतिहासिक स्वर्णिम जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे देश की बेटियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजसिंह शेखावत तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर...

रायपुर में खैर लकड़ी की बड़ी खेप जब्त: दो ट्रक से अधिक लकड़ी बरामद, गोदाम सील तस्करी नेटवर्क की जांच जारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ वन विभाग ने अवैध खैर लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर में एक गोदाम से दो ट्रक से अधिक खैर की लकड़ी जब्त की है। विभाग की टीम ने कार्रवाई के बाद गोदाम को सील कर दिया है और मामले से जुड़े...

भ्रष्टाचार-रोधी बिल पर MHA का स्पष्टीकरण: गैर-BJP सरकारों को कमजोर करने का मकसद नहीं, सिर्फ पद से हटाने का प्रावधान

नई दिल्ली: भ्रष्टाचार-रोधी प्रस्तावित कानूनों को लेकर विपक्ष की ओर से उठाई जा रही चिंताओं के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। मंत्रालय ने कहा है कि इन बिलों का उद्देश्य किसी भी गैर-BJP सरकार को कमजोर करना या अस्थिर करना नहीं है,...

बांकीपुर उपचुनाव पर BJP का फुल फोकस, आज नितिन नवीन की हाई लेवल बैठक जीत की रणनीति होगी तय

पटना: बिहार की प्रतिष्ठित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को पटना स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बांकीपुर के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ एक हाई...

वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ की कथित नकली चांदी का मामला: कोर्ट सख्त, जांच अधिकारी को रिकॉर्ड समेत किया तलब

जम्मू: श्री माता वैष्णो देवी श्राइन में भक्तों द्वारा चढ़ाई गई करीब 500 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की चांदी में कथित मिलावट और संभावित गड़बड़ी के मामले में जम्मू की अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (CJM) मुनीश कुमार मन्हास की अदालत ने...

बांकीपुर उपचुनाव: न घर, न गाड़ी, न कोई आपराधिक मामला BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा के हलफनामे ने खींचा सबका ध्यान

पटना: बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार नीरज सिन्हा का चुनावी हलफनामा चर्चा का विषय बन गया है। हलफनामे में सामने आई जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय नीरज सिन्हा के नाम पर न तो कोई मकान है, न ही कोई...

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, 32 दिन की CCTV फुटेज गायब आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार

देहरादून/चमोली। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की रकम में कथित गड़बड़ी के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मामले में आरोपी और श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जांच के दौरान...

महाराष्ट्र की राजनीति में देवेंद्र फडणवीस का नया कीर्तिमान, शरद पवार को पीछे छोड़ बने तीसरे सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य की राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है। 12 जुलाई 2026 तक मुख्यमंत्री के रूप में उनका कुल कार्यकाल 2,430 दिन (करीब 6 वर्ष 7 महीने) पूरा हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद...

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह, भूपेश बघेल की बैठक बेनतीजा टिकट पर हाईकमान का रहेगा अंतिम फैसला

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। प्रदेश अध्यक्ष के मुद्दे को लेकर पार्टी के भीतर मतभेद गहराते जा रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के पंजाब प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पार्टी नेताओं...

PM-CM रिमूवल बिल में बड़े बदलाव की सिफारिश, JPC बोली ‘जेल से नहीं चले सरकार’ बरी होने पर फिर मिल सकेगा पद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को पद से हटाने से जुड़े प्रस्तावित विधेयक पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (JPC) ने अपनी रिपोर्ट अंतिम रूप दे दिया है। समिति ने कानून के संभावित दुरुपयोग को रोकने और संवैधानिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से कई अहम संशोधनों...

कोचिंग मारपीट मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

पटना।बिहार के चर्चित शिक्षक फैसल खान उर्फ खान सर को कोचिंग संस्थान के बाहर हुई मारपीट और कथित फायरिंग मामले में बड़ी कानूनी राहत मिली है। अदालत ने खान सर की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें गिरफ्तारी से राहत प्रदान की है। इसी मामले में...

जयपुर नीरजा शर्मा हत्याकांड में नया मोड़: मामा का दावा चचेरे भाई से था आयुषी का प्रेम संबंध, पुलिस हर पहलू की कर रही...

जयपुर राजस्थान के बहुचर्चित नीरजा शर्मा हत्याकांड में रोज नए खुलासे सामने आ रहे हैं। सरकारी नौकरी और करोड़ों रुपये की संपत्ति के कथित लालच में अपनी ही मां की हत्या कराने के आरोप में गिरफ्तार आयुषी शर्मा को लेकर अब उसके मामा ने कई गंभीर दावे...