HomeChhattisgarhमहादेव सट्टा सिंडिकेट में...

महादेव सट्टा सिंडिकेट में 60 करोड़ की कथित वसूली, गिरफ्तार वकील हिमांशु शेखर से ED करेगी पूछताछ

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। दिल्ली के वकील हिमांशु शेखर की गिरफ्तारी के बाद एजेंसी उसके कथित संपर्कों, हवाला लेनदेन और करोड़ों रुपये की वसूली के आरोपों की जांच कर रही है। आरोप है कि हिमांशु ने महादेव एप के प्रमोटरों को कानूनी राहत दिलाने और जांच एजेंसियों में अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर मामले मैनेज कराने का भरोसा देकर करीब 55 से 60 करोड़ रुपये वसूले। ईडी ने उसे विशेष अदालत में पेश कर 28 नवंबर तक रिमांड पर लिया है।

इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या हिमांशु केवल बड़े अधिकारियों और न्यायिक पदाधिकारियों से संपर्क होने का दावा कर प्रमोटरों से रकम वसूल रहा था या वास्तव में उसके संपर्क प्रभावशाली लोगों तक थे? फिलहाल ईडी इन दावों की जांच कर रही है। किसी अधिकारी या न्यायिक पदाधिकारी की संलिप्तता अभी साबित नहीं हुई है।

दुबई के विला में हुई थी पहली मुलाकात

महादेव एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ने 15 और 18 नवंबर को PMLA के तहत दर्ज बयानों में हिमांशु से मुलाकात और कथित लेनदेन की जानकारी दी है। उसके मुताबिक, अक्टूबर 2023 में दुबई के जुमेराह पिंक बीच स्थित एक विला में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। इस बैठक में सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, वसीम कुरैशी, हर्षवर्धन और हिमांशु शेखर शामिल हुए थे।

आरोप है कि हिमांशु ने प्रमोटरों को भरोसा दिलाया था कि वह जांच एजेंसियों में अपने संपर्कों के जरिए उनके खिलाफ चल रहे मामलों में राहत दिलवा सकता है। सूत्रों के अनुसार, अक्टूबर 2023 में उसे कथित तौर पर 15 करोड़ रुपये दिए गए थे। इसके बाद दिसंबर 2023 से मार्च 2024 के बीच दिल्ली और मुंबई के हवाला ऑपरेटरों के माध्यम से भी नकदी पहुंचाने का आरोप है।

गिरफ्तारी की जानकारी पहले मिलने का दावा

ईडी की जांच में गिरीश तलरेजा की गिरफ्तारी से जुड़ा घटनाक्रम भी सामने आया है। सौरभ चंद्राकर के बयान के अनुसार, तलरेजा की गतिविधियों की जानकारी हिमांशु को दी गई थी। आरोप है कि हिमांशु ने भोपाल के एक होटल में ठहरे तलरेजा की उसी दिन गिरफ्तारी होने की बात कही थी। कुछ घंटे बाद ईडी ने तलरेजा को गिरफ्तार कर लिया।

इस घटनाक्रम के बाद महादेव प्रमोटरों के बीच हिमांशु की विश्वसनीयता बढ़ गई थी। अब ईडी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसे गिरफ्तारी की जानकारी पहले कैसे मिली और क्या उसे जांच से जुड़ी कोई गोपनीय सूचना उपलब्ध कराई जा रही थी।

छापेमारी में मिले नोट और पर्चियां, कंपनी का कारोबार भी जांच के दायरे में

ईडी ने हिमांशु के दिल्ली स्थित पंचशील पार्क आवास और लाजपत नगर स्थित कंपनी यस्या मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय पर तलाशी ली थी। इस दौरान हाथ से लिखे नोट और पर्चियां मिलने की जानकारी सामने आई है। इनमें दिल्ली, मुंबई, हवाला और करोड़ों रुपये के कथित लेनदेन का विवरण होने की बात कही गई है।

कंपनी के वित्तीय रिकॉर्ड भी जांचे जा रहे हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का कारोबार करीब 52.66 लाख रुपये था, जो 2023-24 में बढ़कर लगभग 15.55 करोड़ रुपये हो गया। ईडी यह पता लगा रही है कि कारोबार में हुई इस बढ़ोतरी के पीछे वास्तविक व्यावसायिक गतिविधियां थीं या महादेव प्रमोटरों से मिली कथित रकम का कोई संबंध था।

हिमांशु ने मुलाकात मानी, 15 करोड़ लेने से किया इनकार

ईडी सूत्रों के मुताबिक, हिमांशु शेखर ने दुबई में महादेव प्रमोटरों से मुलाकात की बात स्वीकार की है, लेकिन इसे पेशेवर संबंध बताया है। उसका दावा है कि उसे वसीम कुरैशी से 25 लाख रुपये और प्रमोटरों से बैंकिंग माध्यम के जरिए 40 लाख रुपये मिले थे। हालांकि, उसने 15 करोड़ रुपये और अन्य नकद भुगतान लेने के आरोपों से इनकार किया है।

हिमांशु की सार्वजनिक लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह खुद को कानून विशेषज्ञ और लीगल कंसल्टेंट बताता है। प्रोफाइल में उसने 17 साल से अधिक का अनुभव, एनएलयू जोधपुर से पढ़ाई और एलएलएम में गोल्ड मेडलिस्ट होने का दावा किया है।

जांच में अब संपर्कों और रकम का हिसाब अहम

ईडी अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित तौर पर वसूली गई रकम कहां से आई, किन माध्यमों से पहुंचाई गई और क्या वास्तव में किसी अधिकारी तक पैसा गया था। जांच एजेंसी हिमांशु की विदेश यात्राओं, बैंक खातों, कंपनी के वित्तीय रिकॉर्ड और प्रमोटरों के बयानों का मिलान कर रही है। पूछताछ के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह कथित वसूली किसी एक व्यक्ति का काम थी या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय था।

Most Popular

More from Author

पत्नी ने खाया जहर तो पति ने लगा ली फांसी, अस्पताल में पत्नी की भी मौत; परिवार में पसरा मातम

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से पति-पत्नी की मौत का दर्दनाक...

राजनांदगांव-मोहला सड़क निर्माण विवाद पहुंचा SP कार्यालय, कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से मोहला-मानपुर तक सड़क निर्माण कार्य को...

- A word from our sponsors -

Read Now

नगरनार स्टील प्लांट के काले पानी से फसल बर्बाद होने का आरोप, 5 साल से परेशान किसान पहुंचे NMDC; मांगा मुआवजा

जगदलपुर। बस्तर के नगरनार और कस्तूरी क्षेत्र में किसान पिछले चार-पांच वर्षों से खेतों में पहुंच रहे काले पानी की समस्या से परेशान हैं। किसानों का आरोप है कि नगरनार स्टील प्लांट से निकलने वाला कथित केमिकल युक्त पानी खेतों में भर रहा है, जिससे फसलों को...

पत्नी ने खाया जहर तो पति ने लगा ली फांसी, अस्पताल में पत्नी की भी मौत; परिवार में पसरा मातम

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से पति-पत्नी की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम लीचीरमा में पत्नी के जहर सेवन करने के बाद पति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष...

राजनांदगांव-मोहला सड़क निर्माण विवाद पहुंचा SP कार्यालय, कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से मोहला-मानपुर तक सड़क निर्माण कार्य को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। भाजपा नेता भरत वर्मा पर निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा है। मामले में ठेकेदार कंपनी के कर्मचारियों ने पुलिस...

स्नैपचैट पर दोस्ती कर युवक को हनीट्रैप में फंसाया, चाकू की नोक पर लूटे 60 हजार और अंगूठी; युवती समेत 6 गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर मिलने के बहाने युवक को बुलाना और फिर चाकू की नोक पर लूटपाट करना एक गिरोह को भारी पड़ गया। जांजगीर-चांपा पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में एक...

शराब घोटाले की रकम दुबई पहुंचाने का आरोप, विकास अग्रवाल ने हवाला से शिफ्ट किए 1200 करोड़ रुपये!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में दुबई कनेक्शन को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। घोटाले के कथित मनी मैनेजर विकास अग्रवाल पर वर्ष 2022 में हवाला के जरिए 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की रकम दुबई भेजने का आरोप है। बताया जा रहा...

सूर्यदेव और छठी मैया की कृपा सभी पर बनी रहे, वीरेंद्र सिंह तोमर ने छठ महापर्व की दी बधाई

छत्तीसगढ़। छठ महापर्व के शुभ अवसर पर करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने देशभर के नागरिकों और प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने भगवान सूर्यदेव और छठी मैया से प्रार्थना की कि सभी के घर-परिवार में सुख, शांति,...

रायपुर में गांजा तस्करी पर पुलिस का एक्शन, 1.87 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार; 93 हजार से ज्यादा कीमत

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.873 किलोग्राम...

करणी सेना ने नकटी गांव के प्रभावित परिवारों के साथ मनाई दीपावली, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बांटी खुशियां

रायपुर। त्योहारों की खुशियां तभी सार्थक होती हैं, जब उनका उजाला हर जरूरतमंद के घर तक पहुंचे। इसी सोच को साकार करते हुए राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर अपनी टीम और सहयोगियों के साथ नकटी गांव पहुंचे। यहां...

गरियाबंद में धान खरीदी से पहले बवाल: 97 कंप्यूटर ऑपरेटरों की 180 किमी दूर लगाई ड्यूटी, 13 नवंबर को निकालेंगे विरोध रैली

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सीजन 2026-27 शुरू होने से पहले गरियाबंद जिले में कंप्यूटर ऑपरेटरों की ड्यूटी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जिले के 97 कंप्यूटर ऑपरेटरों को उनके मूल पदस्थापना केंद्रों से हटाकर दूसरे ब्लॉक के धान उपार्जन केंद्रों में संलग्न कर दिया...

नकटी गांव में करणी सेना का दीपावली मिलन, करणी सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बांटी मिठाइयां और पटाखे

छत्तीसगढ़। दीपावली का त्योहार खुशियां बांटने और जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने का संदेश देता है। इसी भावना के साथ राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने नकटी गांव पहुंचकर जरूरतमंद और प्रभावित परिवारों के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान उन्होंने...

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- चुनाव हारते ही चुनाव आयोग पर फोड़ते हैं ठीकरा

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए चुनावी नतीजों को लेकर विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाए हैं। अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी चुनाव में हार मिलने के बाद अपनी हार...

बीजापुर में मुर्गा बाजार की आड़ में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने 156 लोगों को पकड़ा; 20 लाख नकद जब्त

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में दीपावली से पहले अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भद्राकाली पुलिस ने रैगुड़ा जंगल में मुर्गा बाजार की आड़ में चल रहे कथित जुए के अड्डे पर छापा मारकर 156 लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की।...