HomeChhattisgarhनकली होलोग्राम और लेबल...

नकली होलोग्राम और लेबल लगाकर शराब तस्करी का सिंडिकेट, कई आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरायपाली पुलिस ने नकली होलोग्राम और कथित फर्जी छत्तीसगढ़ स्टेट लेबल लगाकर शराब की तस्करी करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस की कार्रवाई में अब तक 3229.860 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 22 लाख 15 हजार 120 रुपये बताई गई है। शराब, वाहन और अन्य सामान समेत जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 50 लाख 30 हजार 120 रुपये आंकी गई है।

पुलिस के मुताबिक, मामले की शुरुआत 11 अगस्त 2026 को हुई थी। अवैध शराब परिवहन की सूचना पर सरायपाली पुलिस ने डस्टर कार क्रमांक CG 04 PS 3481 को रोककर तलाशी ली। कार से 25 पेटियों में रखी 1192 पौव्वा गोवा अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसकी मात्रा 214 लीटर 560 मिलीलीटर और कीमत करीब 1 लाख 43 हजार 40 रुपये बताई गई। इस कार्रवाई में राजेश पटेल निवासी भंवरचुंवा तथा अजित पटेल और अमित पटेल निवासी कुटेला को पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ और उनके मेमोरेंडम के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। इसी दौरान अमित पटेल के कब्जे से अलग-अलग ब्रांड की 46 बोतल अंग्रेजी शराब भी बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 34 लीटर 500 मिलीलीटर बताई गई।

जांच के दौरान पुलिस को कथित अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े धीरज आहूजा निवासी फरीदाबाद, हरियाणा के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने उसे गुरुग्राम क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस का आरोप है कि धीरज आहूजा नकली होलोग्राम और लेबल लगी शराब की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क में शामिल था। जांच में अन्य राज्यों से जुड़े शराब तस्करी नेटवर्क के संबंध सामने आने का भी पुलिस ने दावा किया है।

पुलिस के मुताबिक, 25 सितंबर 2026 को कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए आयुष महापात्र, अविनाश पंडा, स्वरूप सिंह सलूजा और पाठसेंदरी निवासी राजेश पटेल को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं, कथित तौर पर अवैध शराब की खुदरा बिक्री से जुड़े ढाबों और होटल संचालकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

आबकारी विभाग से कराई गई जांच में शराब पर इस्तेमाल किए जा रहे होलोग्राम और लेबल के कथित तौर पर नकली होने की पुष्टि होने का पुलिस ने दावा किया है। इसके बाद मामले में फर्जीवाड़े और संगठित अपराध से संबंधित धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

सरायपाली पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 264/26 दर्ज किया है। प्रकरण में आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के साथ बीएनएस की धारा 111(2), 338, 336(3) और 340(4) के तहत जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार जब्त सामान में 3229.860 लीटर अंग्रेजी शराब के अलावा करीब 3 लाख रुपये की डस्टर कार, तीन मोबाइल फोन, करीब 10 लाख रुपये का कंटेनर ट्रक और करीब 15 लाख रुपये की क्रेटा कार शामिल है। इन सभी की कुल कीमत लगभग 50.30 लाख रुपये बताई गई है।

फिलहाल पुलिस शराब के कथित स्रोत, परिवहन के रास्तों, नकली होलोग्राम और लेबल की सप्लाई तथा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और तस्करी नेटवर्क की अन्य कड़ियों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Most Popular

More from Author

झीरम घाटी हत्याकांड: NIA कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती, 10 दोषियों की फांसी की सजा के खिलाफ अपील

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में एनआईए कोर्ट के...

- A word from our sponsors -

Read Now

CG News: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान थाना प्रभारी की गाड़ी पर हमला, तोड़फोड़ के बाद 6 संदिग्ध हिरासत में

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। दरिमा थाना क्षेत्र में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान थाना प्रभारी की गाड़ी पर हमला और तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।...

झीरम घाटी हत्याकांड: NIA कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती, 10 दोषियों की फांसी की सजा के खिलाफ अपील

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में एनआईए कोर्ट के फैसले के खिलाफ अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है। एनआईए कोर्ट द्वारा मामले में 10 दोषियों को सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को बचाव पक्ष ने चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में अपील दाखिल की है।...

बिहार में बढ़ते अपराध पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- ‘रोज हो रही हत्याएं’, भ्रष्टाचार को लेकर भी घेरा

पटना। बिहार में कानून-व्यवस्था और अपराध को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि प्रदेश में हत्या, लूट, अपहरण और फिरौती जैसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। उन्होंने पुलिस...

शेयर बाजार में लौटी रौनक सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा निफ्टी 23,450 के करीब मेटल शेयरों में जोरदार खरीदारी

मुंबई। अमेरिकी और ईरान के बीच दोबारा बातचीत की उम्मीदों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता से घरेलू शेयर बाजार को बुधवार को राहत मिली। निवेशकों का भरोसा बढ़ने से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। मेटल और फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी...

ACB अधिकारी बनकर घर में घुसे गोली मारने की धमकी देकर ले गए लाखों का सामान फरार आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का बड़ा अधिकारी बताकर घर में घुसने और गोली मारने की धमकी देकर लाखों रुपये का सामान ले जाने के मामले में धमतरी पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन रुद्री पुलिस ने आरोपी...

वंदे मातरम् के छह अंतरे गाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई केंद्र से मांगा जवाब

नई दिल्ली। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सभी छह अंतरे गाने से जुड़े प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने केंद्र सरकार से इस मामले में अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। यह याचिका कर्नाटक संगीत के गायक...

BTech स्टूडेंट बने चैन स्नैचर बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना युवक-युवती गिरफ्तार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई पुराने अपराधी नहीं, बल्कि BTech की पढ़ाई करने वाले युवक और युवती निकले। दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं। पुलिस के मुताबिक पैसों की...

छात्रों की गूंज में PM मोदी की मिमिक्री पर CM साय का बयान बोले- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता

रायपुर। इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी विवाद पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोकसभा में नेता...

मां करणी के दरबार में छत्तीसगढ़ के भगतों ने नवाया शीश राजस्थान के प्रमुख धामों में किए दर्शन

देशनोक। राजस्थान के प्रमुख धार्मिक और आस्था केंद्रों की यात्रा पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के भगतों ने देशनोक स्थित प्रसिद्ध मां करणी मंदिर में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। मां करणी के दरबार में शीश नवाकर श्रद्धालुओं ने देश-दुनिया में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान...

जापान के खिलाफ BCCI की जर्सी में उतरेगी टीम इंडिया, एशियन गेम्स की किट को लेकर समस्या हुई दूर

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान रवाना होने से पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की किट को लेकर सामने आई समस्या अब काफी हद तक सुलझ गई है। भारतीय टीम 22 सितंबर को जापान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टी20 मुकाबले में अपनी नियमित BCCI...

शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हुई हत्या 24 घंटे में खुलासा

आरंग। रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में महानदी किनारे मिले शासकीय शिक्षक के शव के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, शिक्षक की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके साथ ही...

BSP स्क्रैप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, रायपुर पावर एंड स्टील के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) से स्क्रैप चोरी कर उसे रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड, रसमड़ा स्थित औद्योगिक संस्थान में खपाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने मामले की जांच के दौरान कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और डायरेक्टर को...