रायपुर। राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना ने शारदीय नवरात्रि और विजयादशमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने मां दुर्गा से देश, प्रदेश और पूरे विश्व के कल्याण की प्रार्थना की।
वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि नवरात्रि केवल पूजा और उपासना का पर्व नहीं है, बल्कि यह शक्ति, शांति और सद्भाव का संदेश देने वाला पर्व भी है। मां दुर्गा की आराधना से व्यक्ति को बुराइयों के खिलाफ खड़े होने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है। यह पर्व समाज में शांति और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के साथ ही बुराइयों के दमन का संदेश देता है।
तोमर ने सभी लोगों से नवरात्रि और दशहरे के पर्व को आपसी प्रेम, सद्भाव और उत्साह के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की कामना की।
