HomeChhattisgarhमहासमुंद में 18 करोड़...

महासमुंद में 18 करोड़ का धान घोटाला: कागजों में स्टॉक, फड़ों पर खाली मैदान 54 केंद्रों से 57 हजार क्विंटल धान गायब

महासमुंद। जिले में धान खरीदी व्यवस्था में बड़े पैमाने पर अनियमितता का मामला सामने आया है। वर्ष 2025-26 के धान उपार्जन सीजन के बाद हुए भौतिक सत्यापन में खुलासा हुआ कि 54 खरीदी केंद्रों से 57,860.47 क्विंटल धान गायब है। समर्थन मूल्य 3,100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से इस धान की कीमत करीब 17.93 करोड़ रुपए आंकी गई है। हैरानी की बात यह है कि सरकारी रिकॉर्ड में धान का पूरा स्टॉक दर्ज है, जबकि मौके पर फड़ पूरी तरह खाली मिले।

जिले के 182 धान खरीदी केंद्रों में कुल 1,01,95,681.20 क्विंटल धान खरीदी दर्ज की गई थी। मिलर्स द्वारा धान उठाव के बाद जितना स्टॉक केंद्रों में बचना चाहिए था, वह भौतिक सत्यापन के दौरान मौजूद नहीं मिला। इस खुलासे ने धान खरीदी व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कार्रवाई केवल दो केंद्रों तक सीमित

इतने बड़े घोटाले के बावजूद प्रशासन ने अब तक केवल आरंगी और बम्हनी सहकारी समितियों के प्रभारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जबकि शेष 52 संदिग्ध केंद्रों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे पूरे मामले में प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

निगरानी व्यवस्था भी घेरे में

धान खरीदी केंद्रों की निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र पर नोडल अधिकारी और मॉनिटरिंग अधिकारी नियुक्त किए जाते हैं। नियमित भौतिक सत्यापन की भी व्यवस्था है। इसके बावजूद करोड़ों रुपए मूल्य का धान गायब हो जाना प्रशासनिक लापरवाही या संभावित मिलीभगत की आशंका को मजबूत करता है।

सबसे ज्यादा धान इन केंद्रों से गायब
  • आरंगी सहकारी समिति – 4,437 क्विंटल (एफआईआर दर्ज)
  • बम्हनी सहकारी समिति – 4,365 क्विंटल (एफआईआर दर्ज)
  • तोषगांव सहकारी समिति – 2,760.80 क्विंटल (करीब 85.58 लाख रुपए)
  • बढ़ईपाली सहकारी समिति – 2,157.68 क्विंटल (करीब 66.88 लाख रुपए)
  • मोंगरापाली सहकारी समिति – 1,952.40 क्विंटल (करीब 60.52 लाख रुपए)
  • सम्हर सहकारी समिति – लगभग 56.44 लाख रुपए का धान
  • कोटद्वारी सहकारी समिति – 1,780.65 क्विंटल (करीब 55.20 लाख रुपए)
  • मल्दामाल सहकारी समिति – 1,713.25 क्विंटल (करीब 53.11 लाख रुपए)
  • बेलसोंडा सहकारी समिति – 1,680.41 क्विंटल (करीब 52.09 लाख रुपए)
  • खेमड़ा सहकारी समिति – 1,551.60 क्विंटल (करीब 48.09 लाख रुपए)
तोषगांव की रिपोर्ट अब तक लंबित

जानकारी के अनुसार अधिकांश केंद्रों की भौतिक सत्यापन रिपोर्ट एक माह पहले ही कलेक्टर को सौंप दी गई थी। हालांकि तोषगांव केंद्र की रिपोर्ट अभी तक प्रस्तुत नहीं की गई है। इस संबंध में तहसीलदार श्रीधर पंडा का कहना है कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है।

बड़ा सवाल

करीब 18 करोड़ रुपए मूल्य का धान आखिर गया कहां? जब रिकॉर्ड में स्टॉक मौजूद था तो भौतिक सत्यापन में फड़ खाली कैसे मिले? यदि समय रहते सभी जिम्मेदार अधिकारियों और केंद्र प्रभारियों पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होती, तो यह मामला प्रदेश के सबसे बड़े धान खरीदी घोटालों में शामिल हो सकता है।

Most Popular

More from Author

Gariaband News: आधी रात बाढ़ में फंसी 4 जिंदगियां, पुलिस और SDRF ने चलाया साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन

गरियाबंद। देवभोग थाना क्षेत्र के टिकरापारा नाला में अचानक आई बाढ़...

जयंत चौधरी पर अखिलेश की टिप्पणी से गरमाई यूपी की सियासत, मायावती ने मांगी माफी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में राष्ट्रीय लोक दल (RLD) प्रमुख...

- A word from our sponsors -

Read Now

Airtel Payments Bank का शानदार प्रदर्शन, सालाना आधार पर रेवेन्यू ₹3,300 करोड़ के पार

नई दिल्ली। Airtel Payments Bank ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत कारोबारी प्रदर्शन दर्ज किया है। बैंक का वार्षिकीकृत रेवेन्यू (Annualised Revenue) ₹3,300 करोड़ के पार पहुंच गया है। यह उपलब्धि डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं में बैंक की लगातार बढ़ती पहुंच को दर्शाती...

Gariaband News: आधी रात बाढ़ में फंसी 4 जिंदगियां, पुलिस और SDRF ने चलाया साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन

गरियाबंद। देवभोग थाना क्षेत्र के टिकरापारा नाला में अचानक आई बाढ़ के बीच चार लोग फंस गए। देर रात घटना की सूचना मिलते ही देवभोग पुलिस और डायल-112 की टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गरियाबंद SDRF की टीम को भी मौके...

CG NEWS: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला, DNA जांच में पिता साबित हुआ युवक; 3 साल के बच्चे को देगा हर महीने 5 हजार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बच्चे के भरण-पोषण से जुड़े एक मामले में अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने DNA जांच में तीन साल के बच्चे का जैविक पिता साबित हुए युवक को बच्चे के भरण-पोषण के लिए हर महीने 5 हजार रुपए देने का आदेश दिया है।...

जयंत चौधरी पर अखिलेश की टिप्पणी से गरमाई यूपी की सियासत, मायावती ने मांगी माफी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में राष्ट्रीय लोक दल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की टिप्पणी पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने कड़ी नाराजगी जताई है और उनसे माफी मांगने की मांग की...

‘P’ को लेकर योगी का अखिलेश पर तंज, बोले- पिछड़ा से पंडित और अब पाकिस्तान भी बता देंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में ‘P’ की परिभाषा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर लखनऊ में आयोजित ‘हिंदू गौरव दिवस’ कार्यक्रम में योगी ने कहा कि कुछ लोग...

टूटे बिजली तार ने ली किसान की जान, एक माह बाद JE पर कार्रवाई; बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

खैरागढ़। ग्राम पिपलाकछार में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से किसान धनसाय पटेल की मौत के मामले में अब बिजली विभाग ने कार्रवाई की है। हादसे के करीब एक महीने बाद मुढ़ीपार विद्युत वितरण केंद्र के कनिष्ठ अभियंता अतुल गहरवार का तबादला साल्हेवारा कर दिया...

संसद में ‘वंदे मातरम’ पर सियासी संग्राम, कांग्रेस के फैसले पर अमित शाह ने साधा निशाना

नई दिल्ली। संसद में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के सभी छह छंद गाए जाने को लेकर सियासी विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस द्वारा केवल शुरुआती दो छंद गाने के फैसले पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है। इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष...

बस्तर में आइस कैंडी पर बड़ा एक्शन: ‘भीम का मैंगो आइस कैंडी’ की बिक्री पर रोक, स्टॉक नष्ट करने के निर्देश

जगदलपुर। बच्चों के बीच लोकप्रिय ‘भीम का माँगो पैकेट ग्रीन कलर मैंगो आइस कैंडी’ को लेकर बस्तर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में इस उत्पाद को ‘असुरक्षित (Unsafe)’ पाए जाने के बाद जिले में इसकी...

गॉल टेस्ट में भारत की शानदार जीत, मानव सुथार ने झटके 10 विकेट; सीरीज में 1-0 की बढ़त

स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज का शानदार आगाज करते हुए गॉल टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मुकाबले में भारत के...

रतनपुर में रात के समय लूटपाट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी शामिल

बिलासपुर। रतनपुर के महामाया चौक में देर रात युवक से लूटपाट के मामले में पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 3 नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,000 रुपये नगद और...

‘दिमागी नक्सल’ बयान पर सियासी घमासान, पवन खेड़ा का रिजिजू पर पलटवार बोले, PR के लिहाज़ से बड़ी नाकामी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस के भाषण में ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के बयान पर सवाल उठाते हुए इसे सरकार की बढ़ती नाराज़गी और राजनीतिक दबाव का नतीजा बताया है। इस बीच केंद्रीय...

कोरबा में बाढ़ का खतरा: हसदेव नदी का जलस्तर बढ़ा, निचली बस्तियों में जलभराव

कोरबा। लगातार हो रही बारिश और बांगो बांध से पानी छोड़े जाने के कारण हसदेव नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते कोरबा शहर की नदी किनारे स्थित और निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति बनने लगी है। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए राहत...