HomeChhattisgarhकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 रजत...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव को करणी सेना का सम्मान वीरेंद्र सिंह तोमर बोले ‘छत्तीसगढ़ की बेटियों को मिलेगी नई दिशा’

रायपुर: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली ज्ञानेश्वरी यादव की उपलब्धि पर राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना ने खुशी जताई है। करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने इस उपलब्धि को प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ज्ञानेश्वरी की सफलता से छत्तीसगढ़ की महिलाओं और युवतियों को खेलों में आगे बढ़ने की नई दिशा मिलेगी।

वीरेंद्र सिंह तोमर ने दी बधाई

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता की जानकारी मिलते ही उनके परिवार से संपर्क किया। मंगलवार सुबह उनकी बातचीत ज्ञानेश्वरी के पिता विनोद यादव से हुई। इस दौरान तोमर ने राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना, प्रदेश संगठन और अपनी ओर से ज्ञानेश्वरी को रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

करणी सेना करेगी सम्मान

वीरेंद्र सिंह तोमर ने ज्ञानेश्वरी के पिता से कहा कि जब वह छत्तीसगढ़ लौटेंगी, तब राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना की ओर से उनका भव्य सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश्वरी ने अपनी मेहनत और संघर्ष के दम पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है और वह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं।

संघर्ष से हासिल की सफलता

ज्ञानेश्वरी यादव वर्तमान में छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर राजनांदगांव में पदस्थ हैं। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स की 53 किलोग्राम महिला वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में कुल 199 किलोग्राम वजन (स्नैच में 88 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम) उठाकर रजत पदक अपने नाम किया।

परिवार ने साझा किया भावुक पल

ज्ञानेश्वरी के पिता विनोद यादव ने बताया कि परिवार इस समय खुशी और चिंता, दोनों भावनाओं से गुजर रहा है। उनके बेटे रितेश यादव एक दुर्घटना में घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं, जिसके कारण परिवार अभी ज्ञानेश्वरी की सफलता का जश्न नहीं मना सका। उन्होंने कहा कि बेटी के घर लौटने के बाद पूरे परिवार और गांव के लोगों के साथ इस उपलब्धि का उत्सव मनाया जाएगा।

गांव में खुशी का माहौल

ज्ञानेश्वरी यादव के पैतृक गांव भोड़िया में उनकी उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल है। ग्रामीण एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं और बेटी की इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं।राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव जैसी बेटियां प्रदेश और देश का गौरव हैं। उनकी उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश की युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Most Popular

More from Author

Gariaband News: आधी रात बाढ़ में फंसी 4 जिंदगियां, पुलिस और SDRF ने चलाया साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन

गरियाबंद। देवभोग थाना क्षेत्र के टिकरापारा नाला में अचानक आई बाढ़...

जयंत चौधरी पर अखिलेश की टिप्पणी से गरमाई यूपी की सियासत, मायावती ने मांगी माफी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में राष्ट्रीय लोक दल (RLD) प्रमुख...

- A word from our sponsors -

Read Now

Airtel Payments Bank का शानदार प्रदर्शन, सालाना आधार पर रेवेन्यू ₹3,300 करोड़ के पार

नई दिल्ली। Airtel Payments Bank ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत कारोबारी प्रदर्शन दर्ज किया है। बैंक का वार्षिकीकृत रेवेन्यू (Annualised Revenue) ₹3,300 करोड़ के पार पहुंच गया है। यह उपलब्धि डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं में बैंक की लगातार बढ़ती पहुंच को दर्शाती...

Gariaband News: आधी रात बाढ़ में फंसी 4 जिंदगियां, पुलिस और SDRF ने चलाया साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन

गरियाबंद। देवभोग थाना क्षेत्र के टिकरापारा नाला में अचानक आई बाढ़ के बीच चार लोग फंस गए। देर रात घटना की सूचना मिलते ही देवभोग पुलिस और डायल-112 की टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गरियाबंद SDRF की टीम को भी मौके...

CG NEWS: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला, DNA जांच में पिता साबित हुआ युवक; 3 साल के बच्चे को देगा हर महीने 5 हजार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बच्चे के भरण-पोषण से जुड़े एक मामले में अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने DNA जांच में तीन साल के बच्चे का जैविक पिता साबित हुए युवक को बच्चे के भरण-पोषण के लिए हर महीने 5 हजार रुपए देने का आदेश दिया है।...

जयंत चौधरी पर अखिलेश की टिप्पणी से गरमाई यूपी की सियासत, मायावती ने मांगी माफी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में राष्ट्रीय लोक दल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की टिप्पणी पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने कड़ी नाराजगी जताई है और उनसे माफी मांगने की मांग की...

‘P’ को लेकर योगी का अखिलेश पर तंज, बोले- पिछड़ा से पंडित और अब पाकिस्तान भी बता देंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में ‘P’ की परिभाषा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर लखनऊ में आयोजित ‘हिंदू गौरव दिवस’ कार्यक्रम में योगी ने कहा कि कुछ लोग...

टूटे बिजली तार ने ली किसान की जान, एक माह बाद JE पर कार्रवाई; बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

खैरागढ़। ग्राम पिपलाकछार में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से किसान धनसाय पटेल की मौत के मामले में अब बिजली विभाग ने कार्रवाई की है। हादसे के करीब एक महीने बाद मुढ़ीपार विद्युत वितरण केंद्र के कनिष्ठ अभियंता अतुल गहरवार का तबादला साल्हेवारा कर दिया...

संसद में ‘वंदे मातरम’ पर सियासी संग्राम, कांग्रेस के फैसले पर अमित शाह ने साधा निशाना

नई दिल्ली। संसद में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के सभी छह छंद गाए जाने को लेकर सियासी विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस द्वारा केवल शुरुआती दो छंद गाने के फैसले पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है। इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष...

बस्तर में आइस कैंडी पर बड़ा एक्शन: ‘भीम का मैंगो आइस कैंडी’ की बिक्री पर रोक, स्टॉक नष्ट करने के निर्देश

जगदलपुर। बच्चों के बीच लोकप्रिय ‘भीम का माँगो पैकेट ग्रीन कलर मैंगो आइस कैंडी’ को लेकर बस्तर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में इस उत्पाद को ‘असुरक्षित (Unsafe)’ पाए जाने के बाद जिले में इसकी...

गॉल टेस्ट में भारत की शानदार जीत, मानव सुथार ने झटके 10 विकेट; सीरीज में 1-0 की बढ़त

स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज का शानदार आगाज करते हुए गॉल टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मुकाबले में भारत के...

रतनपुर में रात के समय लूटपाट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी शामिल

बिलासपुर। रतनपुर के महामाया चौक में देर रात युवक से लूटपाट के मामले में पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 3 नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,000 रुपये नगद और...

‘दिमागी नक्सल’ बयान पर सियासी घमासान, पवन खेड़ा का रिजिजू पर पलटवार बोले, PR के लिहाज़ से बड़ी नाकामी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस के भाषण में ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के बयान पर सवाल उठाते हुए इसे सरकार की बढ़ती नाराज़गी और राजनीतिक दबाव का नतीजा बताया है। इस बीच केंद्रीय...

कोरबा में बाढ़ का खतरा: हसदेव नदी का जलस्तर बढ़ा, निचली बस्तियों में जलभराव

कोरबा। लगातार हो रही बारिश और बांगो बांध से पानी छोड़े जाने के कारण हसदेव नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते कोरबा शहर की नदी किनारे स्थित और निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति बनने लगी है। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए राहत...