HomeChhattisgarhममता द्विवेदी को करणी...

ममता द्विवेदी को करणी सेना ने दी नई जिम्मेदारी, सनातन प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष बनीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ में क्षत्रिय करणी सेना ने संगठन के विस्तार की दिशा में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। संगठन को प्रदेश स्तर पर मजबूत करने के लिए विभिन्न प्रकोष्ठों में जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं। इसी क्रम में ममता द्विवेदी को क्षत्रिय करणी सेना के सनातन प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी के लिए चुना गया है।

यह निर्णय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजसिंह शेखावत और छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं किसान नेता वीरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में संगठन विस्तार की प्रक्रिया के तहत लिया गया है। ममता द्विवेदी को मिली इस जिम्मेदारी के बाद अब वह प्रदेश में सनातन प्रकोष्ठ की गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाएंगी।

ममता द्विवेदी मूल रूप से रायपुर की रहने वाली हैं और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। शिक्षक के रूप में उनका अनुभव भी रहा है। संगठन में उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व दिए जाने को प्रदेश में प्रकोष्ठ स्तर पर गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में एक कदम माना जा रहा है।

क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि संगठन में कई अलग-अलग प्रकोष्ठों का गठन किया गया है। इन प्रकोष्ठों को जिम्मेदार पदाधिकारियों के माध्यम से सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में अन्य प्रकोष्ठों में भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।

संगठन विस्तार की इस प्रक्रिया के जरिए क्षत्रिय करणी सेना प्रदेश में अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने की तैयारी में है। आगामी दिनों में होने वाली नियुक्तियों से विभिन्न प्रकोष्ठों की गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

Most Popular

More from Author

झीरम घाटी हत्याकांड: NIA कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती, 10 दोषियों की फांसी की सजा के खिलाफ अपील

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में एनआईए कोर्ट के...

- A word from our sponsors -

Read Now

झीरम घाटी हत्याकांड: NIA कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती, 10 दोषियों की फांसी की सजा के खिलाफ अपील

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में एनआईए कोर्ट के फैसले के खिलाफ अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है। एनआईए कोर्ट द्वारा मामले में 10 दोषियों को सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को बचाव पक्ष ने चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में अपील दाखिल की है।...

बिहार में बढ़ते अपराध पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- ‘रोज हो रही हत्याएं’, भ्रष्टाचार को लेकर भी घेरा

पटना। बिहार में कानून-व्यवस्था और अपराध को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि प्रदेश में हत्या, लूट, अपहरण और फिरौती जैसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। उन्होंने पुलिस...

शेयर बाजार में लौटी रौनक सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा निफ्टी 23,450 के करीब मेटल शेयरों में जोरदार खरीदारी

मुंबई। अमेरिकी और ईरान के बीच दोबारा बातचीत की उम्मीदों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता से घरेलू शेयर बाजार को बुधवार को राहत मिली। निवेशकों का भरोसा बढ़ने से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। मेटल और फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी...

ACB अधिकारी बनकर घर में घुसे गोली मारने की धमकी देकर ले गए लाखों का सामान फरार आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का बड़ा अधिकारी बताकर घर में घुसने और गोली मारने की धमकी देकर लाखों रुपये का सामान ले जाने के मामले में धमतरी पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन रुद्री पुलिस ने आरोपी...

वंदे मातरम् के छह अंतरे गाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई केंद्र से मांगा जवाब

नई दिल्ली। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सभी छह अंतरे गाने से जुड़े प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने केंद्र सरकार से इस मामले में अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। यह याचिका कर्नाटक संगीत के गायक...

BTech स्टूडेंट बने चैन स्नैचर बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना युवक-युवती गिरफ्तार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई पुराने अपराधी नहीं, बल्कि BTech की पढ़ाई करने वाले युवक और युवती निकले। दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं। पुलिस के मुताबिक पैसों की...

छात्रों की गूंज में PM मोदी की मिमिक्री पर CM साय का बयान बोले- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता

रायपुर। इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी विवाद पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोकसभा में नेता...

मां करणी के दरबार में छत्तीसगढ़ के भगतों ने नवाया शीश राजस्थान के प्रमुख धामों में किए दर्शन

देशनोक। राजस्थान के प्रमुख धार्मिक और आस्था केंद्रों की यात्रा पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के भगतों ने देशनोक स्थित प्रसिद्ध मां करणी मंदिर में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। मां करणी के दरबार में शीश नवाकर श्रद्धालुओं ने देश-दुनिया में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान...

जापान के खिलाफ BCCI की जर्सी में उतरेगी टीम इंडिया, एशियन गेम्स की किट को लेकर समस्या हुई दूर

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान रवाना होने से पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की किट को लेकर सामने आई समस्या अब काफी हद तक सुलझ गई है। भारतीय टीम 22 सितंबर को जापान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टी20 मुकाबले में अपनी नियमित BCCI...

शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हुई हत्या 24 घंटे में खुलासा

आरंग। रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में महानदी किनारे मिले शासकीय शिक्षक के शव के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, शिक्षक की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके साथ ही...

BSP स्क्रैप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, रायपुर पावर एंड स्टील के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) से स्क्रैप चोरी कर उसे रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड, रसमड़ा स्थित औद्योगिक संस्थान में खपाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने मामले की जांच के दौरान कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और डायरेक्टर को...

रायपुर में इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट का वन-स्टॉप सॉल्यूशन, विजय सेल्स कॉर्पोरेशन की Power Transmission से Factory Solutions तक रेंज

रायपुर। औद्योगिक क्षेत्र में मशीनरी की कार्यक्षमता बनाए रखने के लिए सही पावर ट्रांसमिशन प्रोडक्ट्स, बेयरिंग्स, न्यूमैटिक्स, लुब्रिकेशन और अन्य इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट का चुनाव महत्वपूर्ण माना जाता है। फैक्ट्री, वर्कशॉप, कृषि मशीनरी, माइनिंग या कंस्ट्रक्शन सेक्टर में इस्तेमाल होने वाली मशीनों के लिए सही स्पेसिफिकेशन वाले कंपोनेंट्स...