HomeIndiaकोचिंग मारपीट मामले में...

कोचिंग मारपीट मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

पटना।बिहार के चर्चित शिक्षक फैसल खान उर्फ खान सर को कोचिंग संस्थान के बाहर हुई मारपीट और कथित फायरिंग मामले में बड़ी कानूनी राहत मिली है। अदालत ने खान सर की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें गिरफ्तारी से राहत प्रदान की है। इसी मामले में उनके दोनों निजी सुरक्षा कर्मियों (बॉडीगार्ड्स) को भी जमानत मिल गई है।

यह मामला जून 2026 में पटना स्थित खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुए विवाद के बाद सुर्खियों में आया था। घटना के दौरान मारपीट, हंगामे और कथित फायरिंग की खबरों ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी थी। जांच के दौरान सामने आए वीडियो में खान सर के दो बॉडीगार्ड हवा में फायरिंग करते दिखाई दिए थे, जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में प्रयुक्त हथियारों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था।

2 जून की रात हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, 2 जून की रात पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर दो पक्षों के बीच विवाद और हंगामा हुआ था। शुरुआत में खान सर ने आरोप लगाया था कि उनकी कोचिंग पर विरोधी कोचिंग संचालकों या असामाजिक तत्वों ने हमला किया और फायरिंग व तोड़फोड़ की। हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान में कुछ बदलाव किया, जिसके बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया।

ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़ा था विवाद

इस प्रकरण में ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के संचालक रोशन आनंद और उनके कुछ सहयोगियों पर भी गंभीर आरोप लगे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोशन आनंद सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया था। बाद में जांच का दायरा बढ़ने पर खान सर का नाम भी केस में शामिल किया गया, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की आशंका जताई जा रही थी।

कोर्ट से मिली राहत

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने खान सर की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली। इससे उन्हें फिलहाल गिरफ्तारी से राहत मिल गई है। वहीं, उनके दोनों बॉडीगार्ड्स को भी नियमित जमानत मिल चुकी है। अदालत के इस फैसले को खान सर के लिए बड़ी कानूनी राहत माना जा रहा है।

पहले भी मिल चुकी है राहत

यह पहला मौका नहीं है जब खान सर को इस मामले में राहत मिली हो। इससे पहले भी अदालत उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा चुकी थी और उनके खिलाफ बलपूर्वक कार्रवाई पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए थे।

हाल ही में एक और मामले में रहे थे चर्चा में

हाल के दिनों में खान सर उस समय भी चर्चा में आए थे, जब उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों की जांच अभियान के दौरान खान ग्लोबल कोचिंग में सुरक्षा संबंधी खामियां मिलने पर उसे सीज कर दिया था। यह कार्रवाई लखनऊ में एक कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड के बाद चलाए गए विशेष अभियान का हिस्सा थी।

फिलहाल पटना पुलिस कोचिंग संस्थान मारपीट और कथित फायरिंग मामले की जांच जारी रखे हुए है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना के लिए किसकी क्या भूमिका थी और किन धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Most Popular

More from Author

पत्नी ने खाया जहर तो पति ने लगा ली फांसी, अस्पताल में पत्नी की भी मौत; परिवार में पसरा मातम

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से पति-पत्नी की मौत का दर्दनाक...

राजनांदगांव-मोहला सड़क निर्माण विवाद पहुंचा SP कार्यालय, कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से मोहला-मानपुर तक सड़क निर्माण कार्य को...

शराब घोटाले की रकम दुबई पहुंचाने का आरोप, विकास अग्रवाल ने हवाला से शिफ्ट किए 1200 करोड़ रुपये!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में दुबई कनेक्शन...

- A word from our sponsors -

Read Now

पत्नी ने खाया जहर तो पति ने लगा ली फांसी, अस्पताल में पत्नी की भी मौत; परिवार में पसरा मातम

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से पति-पत्नी की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम लीचीरमा में पत्नी के जहर सेवन करने के बाद पति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष...

राजनांदगांव-मोहला सड़क निर्माण विवाद पहुंचा SP कार्यालय, कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से मोहला-मानपुर तक सड़क निर्माण कार्य को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। भाजपा नेता भरत वर्मा पर निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा है। मामले में ठेकेदार कंपनी के कर्मचारियों ने पुलिस...

स्नैपचैट पर दोस्ती कर युवक को हनीट्रैप में फंसाया, चाकू की नोक पर लूटे 60 हजार और अंगूठी; युवती समेत 6 गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर मिलने के बहाने युवक को बुलाना और फिर चाकू की नोक पर लूटपाट करना एक गिरोह को भारी पड़ गया। जांजगीर-चांपा पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में एक...

शराब घोटाले की रकम दुबई पहुंचाने का आरोप, विकास अग्रवाल ने हवाला से शिफ्ट किए 1200 करोड़ रुपये!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में दुबई कनेक्शन को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। घोटाले के कथित मनी मैनेजर विकास अग्रवाल पर वर्ष 2022 में हवाला के जरिए 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की रकम दुबई भेजने का आरोप है। बताया जा रहा...

सूर्यदेव और छठी मैया की कृपा सभी पर बनी रहे, वीरेंद्र सिंह तोमर ने छठ महापर्व की दी बधाई

छत्तीसगढ़। छठ महापर्व के शुभ अवसर पर करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने देशभर के नागरिकों और प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने भगवान सूर्यदेव और छठी मैया से प्रार्थना की कि सभी के घर-परिवार में सुख, शांति,...

रायपुर में गांजा तस्करी पर पुलिस का एक्शन, 1.87 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार; 93 हजार से ज्यादा कीमत

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.873 किलोग्राम...

करणी सेना ने नकटी गांव के प्रभावित परिवारों के साथ मनाई दीपावली, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बांटी खुशियां

रायपुर। त्योहारों की खुशियां तभी सार्थक होती हैं, जब उनका उजाला हर जरूरतमंद के घर तक पहुंचे। इसी सोच को साकार करते हुए राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर अपनी टीम और सहयोगियों के साथ नकटी गांव पहुंचे। यहां...

गरियाबंद में धान खरीदी से पहले बवाल: 97 कंप्यूटर ऑपरेटरों की 180 किमी दूर लगाई ड्यूटी, 13 नवंबर को निकालेंगे विरोध रैली

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सीजन 2026-27 शुरू होने से पहले गरियाबंद जिले में कंप्यूटर ऑपरेटरों की ड्यूटी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जिले के 97 कंप्यूटर ऑपरेटरों को उनके मूल पदस्थापना केंद्रों से हटाकर दूसरे ब्लॉक के धान उपार्जन केंद्रों में संलग्न कर दिया...

नकटी गांव में करणी सेना का दीपावली मिलन, करणी सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बांटी मिठाइयां और पटाखे

छत्तीसगढ़। दीपावली का त्योहार खुशियां बांटने और जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने का संदेश देता है। इसी भावना के साथ राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने नकटी गांव पहुंचकर जरूरतमंद और प्रभावित परिवारों के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान उन्होंने...

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- चुनाव हारते ही चुनाव आयोग पर फोड़ते हैं ठीकरा

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए चुनावी नतीजों को लेकर विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाए हैं। अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी चुनाव में हार मिलने के बाद अपनी हार...

बीजापुर में मुर्गा बाजार की आड़ में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने 156 लोगों को पकड़ा; 20 लाख नकद जब्त

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में दीपावली से पहले अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भद्राकाली पुलिस ने रैगुड़ा जंगल में मुर्गा बाजार की आड़ में चल रहे कथित जुए के अड्डे पर छापा मारकर 156 लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की।...

रायपुर घरौंदा सेंटर में 8 बच्चों की मौत और 5 लापता, हाईकोर्ट ने कहा- बेहद अमानवीय; 11 कोर्ट कमिश्नर करेंगे जांच

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित घरौंदा सेंटर में बच्चों की मौत और उनके लापता होने के मामले ने गंभीर चिंता पैदा कर दी है। इस मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्थिति को बेहद अमानवीय बताया है। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को...