HomeIndiaPM-CM रिमूवल बिल में...

PM-CM रिमूवल बिल में बड़े बदलाव की सिफारिश, JPC बोली ‘जेल से नहीं चले सरकार’ बरी होने पर फिर मिल सकेगा पद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को पद से हटाने से जुड़े प्रस्तावित विधेयक पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (JPC) ने अपनी रिपोर्ट अंतिम रूप दे दिया है। समिति ने कानून के संभावित दुरुपयोग को रोकने और संवैधानिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से कई अहम संशोधनों की सिफारिश की है। सबसे प्रमुख सुझाव यह है कि कोई भी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री जेल में रहते हुए सरकार नहीं चला सकेगा, लेकिन यदि वह बाद में अदालत से बरी हो जाता है या अभियोजन पक्ष तय समय में कार्रवाई पूरी नहीं कर पाता, तो उसे दोबारा उसी पद पर बहाल किए जाने का प्रावधान रखा जाए।

केवल गंभीर मामलों में ही जाएगा पद

जेपीसी ने स्पष्ट किया है कि हर गिरफ्तारी या हिरासत के आधार पर पद नहीं जाएगा। समिति की सिफारिश के अनुसार, केवल उन मामलों में कार्रवाई होगी जिन अपराधों में पांच वर्ष या उससे अधिक की सजा का प्रावधान है। यदि ऐसे मामले में कोई प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री लगातार 30 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रहता है, तो 31वें दिन उसे अपने पद से इस्तीफा देना होगा। यदि वह इस्तीफा नहीं देता, तो उसे स्वतः पद से हटाया हुआ माना जाएगा।

सांसद या विधायक की सदस्यता रहेगी बरकरार

समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि पद छोड़ने का अर्थ जनप्रतिनिधि की सदस्यता समाप्त होना नहीं होगा। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री पद छोड़ने के बावजूद संबंधित व्यक्ति सांसद, विधायक या विधान परिषद का सदस्य बना रहेगा, जब तक कि जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत उसे अयोग्य घोषित नहीं किया जाता।

बरी होने पर फिर मिल सकेगा पद

जेपीसी ने अपनी रिपोर्ट में यह भी सिफारिश की है कि यदि संबंधित व्यक्ति अदालत से बरी हो जाता है, आरोप समाप्त हो जाते हैं या अभियोजन पक्ष निर्धारित समय में कार्रवाई पूरी नहीं कर पाता, तो उसे दोबारा प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री नियुक्त किया जा सकेगा। समिति का मानना है कि इससे निर्दोष व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा होगी और कानून के दुरुपयोग की आशंका भी कम होगी।

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की सिफारिश

समिति ने गंभीर मामलों की सुनवाई में देरी रोकने के लिए विशेष अदालतों या फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने का सुझाव भी दिया है, ताकि ऐसे मामलों का शीघ्र निपटारा हो सके और लंबे समय तक संवैधानिक पद रिक्त न रहें।

संविधान में संशोधन का प्रस्ताव

जेपीसी ने अपनी रिपोर्ट में संविधान के अनुच्छेद 75, अनुच्छेद 164 और अनुच्छेद 239AA में संशोधन की सिफारिश की है। साथ ही इन प्रावधानों को जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019और पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश अधिनियम, 1963 पर भी लागू करने का सुझाव दिया गया है।

समिति का कहना है कि प्रस्तावित संशोधन न तो आपराधिक न्याय प्रणाली के मूल सिद्धांतों में बदलाव करते हैं और न ही निर्दोष माने जाने के संवैधानिक अधिकार को प्रभावित करते हैं। साथ ही सांसदों और विधायकों की अयोग्यता से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों में भी कोई परिवर्तन प्रस्तावित नहीं किया गया है।

17 जुलाई को रिपोर्ट पर मुहर, मानसून सत्र में आ सकता है बिल

सूत्रों के अनुसार, जेपीसी 17 जुलाई की बैठक में अपनी रिपोर्ट को औपचारिक मंजूरी दे सकती है। इसके बाद संशोधित विधेयक को केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा। यदि कैबिनेट इसे मंजूरी देती है, तो सरकार 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र में इसे पेश कर सकती है।

हालांकि, इस प्रस्तावित कानून का अधिकांश विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि विधेयक के कुछ प्रावधानों पर व्यापक चर्चा और सहमति जरूरी है। वहीं, सरकार का मानना है कि यह कानून शासन की पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Most Popular

More from Author

झीरम घाटी हत्याकांड: NIA कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती, 10 दोषियों की फांसी की सजा के खिलाफ अपील

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में एनआईए कोर्ट के...

- A word from our sponsors -

Read Now

झीरम घाटी हत्याकांड: NIA कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती, 10 दोषियों की फांसी की सजा के खिलाफ अपील

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में एनआईए कोर्ट के फैसले के खिलाफ अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है। एनआईए कोर्ट द्वारा मामले में 10 दोषियों को सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को बचाव पक्ष ने चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में अपील दाखिल की है।...

बिहार में बढ़ते अपराध पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- ‘रोज हो रही हत्याएं’, भ्रष्टाचार को लेकर भी घेरा

पटना। बिहार में कानून-व्यवस्था और अपराध को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि प्रदेश में हत्या, लूट, अपहरण और फिरौती जैसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। उन्होंने पुलिस...

शेयर बाजार में लौटी रौनक सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा निफ्टी 23,450 के करीब मेटल शेयरों में जोरदार खरीदारी

मुंबई। अमेरिकी और ईरान के बीच दोबारा बातचीत की उम्मीदों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता से घरेलू शेयर बाजार को बुधवार को राहत मिली। निवेशकों का भरोसा बढ़ने से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। मेटल और फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी...

ACB अधिकारी बनकर घर में घुसे गोली मारने की धमकी देकर ले गए लाखों का सामान फरार आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का बड़ा अधिकारी बताकर घर में घुसने और गोली मारने की धमकी देकर लाखों रुपये का सामान ले जाने के मामले में धमतरी पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन रुद्री पुलिस ने आरोपी...

वंदे मातरम् के छह अंतरे गाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई केंद्र से मांगा जवाब

नई दिल्ली। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सभी छह अंतरे गाने से जुड़े प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने केंद्र सरकार से इस मामले में अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। यह याचिका कर्नाटक संगीत के गायक...

BTech स्टूडेंट बने चैन स्नैचर बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना युवक-युवती गिरफ्तार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई पुराने अपराधी नहीं, बल्कि BTech की पढ़ाई करने वाले युवक और युवती निकले। दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं। पुलिस के मुताबिक पैसों की...

छात्रों की गूंज में PM मोदी की मिमिक्री पर CM साय का बयान बोले- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता

रायपुर। इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी विवाद पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोकसभा में नेता...

मां करणी के दरबार में छत्तीसगढ़ के भगतों ने नवाया शीश राजस्थान के प्रमुख धामों में किए दर्शन

देशनोक। राजस्थान के प्रमुख धार्मिक और आस्था केंद्रों की यात्रा पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के भगतों ने देशनोक स्थित प्रसिद्ध मां करणी मंदिर में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। मां करणी के दरबार में शीश नवाकर श्रद्धालुओं ने देश-दुनिया में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान...

जापान के खिलाफ BCCI की जर्सी में उतरेगी टीम इंडिया, एशियन गेम्स की किट को लेकर समस्या हुई दूर

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान रवाना होने से पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की किट को लेकर सामने आई समस्या अब काफी हद तक सुलझ गई है। भारतीय टीम 22 सितंबर को जापान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टी20 मुकाबले में अपनी नियमित BCCI...

शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हुई हत्या 24 घंटे में खुलासा

आरंग। रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में महानदी किनारे मिले शासकीय शिक्षक के शव के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, शिक्षक की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके साथ ही...

BSP स्क्रैप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, रायपुर पावर एंड स्टील के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) से स्क्रैप चोरी कर उसे रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड, रसमड़ा स्थित औद्योगिक संस्थान में खपाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने मामले की जांच के दौरान कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और डायरेक्टर को...

रायपुर में इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट का वन-स्टॉप सॉल्यूशन, विजय सेल्स कॉर्पोरेशन की Power Transmission से Factory Solutions तक रेंज

रायपुर। औद्योगिक क्षेत्र में मशीनरी की कार्यक्षमता बनाए रखने के लिए सही पावर ट्रांसमिशन प्रोडक्ट्स, बेयरिंग्स, न्यूमैटिक्स, लुब्रिकेशन और अन्य इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट का चुनाव महत्वपूर्ण माना जाता है। फैक्ट्री, वर्कशॉप, कृषि मशीनरी, माइनिंग या कंस्ट्रक्शन सेक्टर में इस्तेमाल होने वाली मशीनों के लिए सही स्पेसिफिकेशन वाले कंपोनेंट्स...