HomeUncategorizedकौन हैं छत्तीसगढ़ के...

कौन हैं छत्तीसगढ़ के ‘शेर-ए-हिंद’ वीरेंद्र सिंह तोमर? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी से माफी की मांग को लेकर क्यों सुर्खियों में आए थे, जानिए पूरी कहानी

रायपुर। करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष कद्दावर क्षत्रिय नेता वीरेंद्र सिंह तोमर के साहस की कहानी आज भी पूरे देशभर में गर्व के साथ सुनाई जाती है। वही कहानी जिसने उन्हें ‘”छत्तीसगढ़ का शेर-ए-हिंद’ की उपाधि दिलाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार से जुड़ा क्या था 2018 का वह ऐतिहासिक वाकया?

प्रह्लाद मोदी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई हैं और ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।

बात सन् 2018 की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर दौरे पर थे। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने क्षत्रिय समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी।

खबर आग की तरह फैल गई और पूरे क्षत्रिय समाज में भारी आक्रोश पैदा हो गया। उस समय कोई बड़ा नेता सामने आने को तैयार नहीं था, क्योंकि मामला देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार से जुड़ा था।

तब करणी सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर वीरेंद्र सिंह तोमर ने नेतृत्व संभाला। वीरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में सैंकड़ों करणी सैनिक ने बिलासपुर पहुँचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी से सार्वजनिक माफ़ी मंगवाई थी।

बताया जाता है कि तोमर अपने साथियों के साथ बिलासपुर पहुंचे और प्रह्लाद मोदी से समाज के सामने सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की। अंततः प्रह्लाद मोदी को अपनी टिप्पणी पर क्षत्रिय समाज से सार्वजनिक माफी मांगनी पड़ी।

इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसके साथ ही वीरेंद्र सिंह तोमर के इस साहसिक कारनामे की चर्चा देशभर के समाज के लोगों के बीच अक्सर होती रहती है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार से जुड़ी घटना होने की वजह से इस घटना की अखबार की कटिंग मेनस्ट्रीम पोर्टल्स (Patrika, Dainik Bhaskar, Nai Dunia) आदि जगहों पर शायद ही दिखता है, लेकिन इस घटना से जुड़े वीडियो, तस्वीरें और सैंकड़ों लोगों की जुबानी कहानियां सोशल मीडिया पर आज भी मौजूद हैं, जिनसे क्षत्रिय समाज या सवर्ण समाज बड़े गर्व से देखता है।

और तभी से मिले शेर-ए-हिंद कहलाए

इस घटना के बाद वीरेंद्र तोमर के समर्थकों और 36 कौम के गणमान्य नागरिकों और करणी सैनिकों ने तोमर का सम्मान किया। समर्थकों का कहना है कि प्रधानमंत्री के परिवार के सदस्य से, बिना किसी राजनीतिक दबाव में आए, समाज के सम्मान के लिए माफी मंगवाना एक बड़ा साहसिक कदम था।

प्रधानमंत्री के सगे भाई जैसे बड़े पद पर बैठे व्यक्ति से, बिना किसी राजनीतिक दबाव में आए, सिर्फ समाज के स्वाभिमान के लिए माफी मंगवाना कोई छोटा साहस नहीं था। इसी निडरता को देखकर समाज के लोगों ने वीरेंद्र सिंह तोमर को ‘”छत्तीसगढ़ का शेर-ए-हिंद’ की उपाधि से नवाजा।

करणी सैनिकों के अनुसार यह उपाधि उनके समाज के प्रति समर्पण और निडर नेतृत्व का प्रतीक है।

क्या हुआ इस घटना के बाद? सरकार ने वीरेंद्र सिंह तोमर के घर पर क्यों मारा छापा? घर पर क्यो चलाया बुल्डोजर? कौन था साजिश के पीछे?

माना जाता है कि साल 2025 में वीरेंद्र सिंह तोमर को जेल भेजना, उनके परिवार के साथ पुलिस वालों द्वारा दुर्ववयवहार करना, छेड़छाड़ करना, परिवार के छोटे बच्चों एवं घर की बूढ़ी औरतों को भी जेल भेज दिया गया। पैंरों में बेड़ियां बांध कर वीरेंद्र सिंह तोमर को सड़कों पर घुमाया गया जो कि दुनिया के किसी भी कानून में लीगल नहीं है। लेकिन छत्तीसगढ़ में भाजपा की की सरकार होने की वजह से बीजेपी सरकार ने मोदी के माफीनामा का बदला लिया। ऐसा लाखों लोग सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं जो समाज से तथा संगठन से जुड़े हुए हैं।

इस घटना के वक्त श्री राजपूत करणी सेना के अध्य़क्ष महिपाल सिंह मकराना ने भी वीडियो जारी कर भाजपा सरकार द्वारा जानबूझकर वीरेंद्र सिंह तोमर को निशाना बनाये जाने की घटना की निंदा की थी।

कौन हैं वीरेंद्र सिंह तोमर?

वीरेंद्र सिंह तोमर वर्तमान में क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्हें ये दायित्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राज शेखावत ने सौंपा है। वर्तमान में वीरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में करणी सेना संगठन का लगातार विस्तार हो रहा है।

वीरेंद्र सिंह तोमर एक फाईनेंस व्यापारी हैं और उनकी पहचान धार्मिक तौर पर भी रही है। उनके नेतृत्व में हर पूर्णिमा को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के महादेव घाट पर खारून गंगा मैया की महाआरती कराई जाती रही है, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होते हैं और प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। महादेव घाट पर खारून गंगा महाआरती कार्यक्रम में बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर भी अपना भक्ति कार्यक्रम कर चुके हैं।

आज भी छत्तीसगढ़ में उन्हें समाज के लिए लड़ने वाला सबसे निडर चेहरा माना जाता है, और बिलासपुर की वह घटना उनके साहस की सबसे बड़ी मिसाल के रूप में याद की जाती है।

Most Popular

More from Author

सरगुजा में रिश्तों का कत्ल: साले ने टंगिया से हमला कर जीजा की हत्या, आरोपी हिरासत में

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पुरानी रंजिश के चलते हत्या...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ AAP का ऐलान, एक दिन की भूख हड़ताल करेगी पार्टी

नई दिल्ली। दिल्ली में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच आम आदमी...

बलौदाबाजार में महिला की संदिग्ध मौत, घर में खून से लथपथ मिला शव; पति लापता

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के टोनाटार गांव में 50 वर्षीय...

- A word from our sponsors -

Read Now

सरगुजा में रिश्तों का कत्ल: साले ने टंगिया से हमला कर जीजा की हत्या, आरोपी हिरासत में

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पुरानी रंजिश के चलते हत्या का मामला सामने आया है। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोयदा में एक व्यक्ति पर उसके साले ने कथित तौर पर टंगिया से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से जीजा की मौत हो गई। घटना...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ AAP का ऐलान, एक दिन की भूख हड़ताल करेगी पार्टी

नई दिल्ली। दिल्ली में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक दिन की भूख हड़ताल करने का ऐलान किया है। पार्टी ने इसे प्रतीकात्मक विरोध बताते हुए अपने विरोध और असहमति को दर्ज कराने का कदम...

बलौदाबाजार में महिला की संदिग्ध मौत, घर में खून से लथपथ मिला शव; पति लापता

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के टोनाटार गांव में 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। रोहनी बंजारे का शव उनके घर में बिस्तर पर खून से लथपथ मिला। शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या की आशंका...

रूबी भदौरिया को बस्तर संभाग की कमान, छत्तीसगढ़ में क्षत्रिय करणी सेना ने घोषित किए 16 पदाधिकारियों के नाम

छत्तीसगढ़। क्षत्रिय करणी सेना से जुड़ी पदाधिकारियों की सूची में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के 16 नाम सामने आए हैं। संगठन की ओर से रूबी भदौरिया को बस्तर संभाग अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही जिला, ब्लॉक, विधानसभा क्षेत्र और व्यापार प्रकोष्ठ स्तर पर...

सूरजपुर डबल मर्डर केस: फूल सिंह उर्फ रिंकू रायपुर केंद्रीय जेल शिफ्ट, दोषियों की जेल बदलने की प्रक्रिया शुरू

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सूरजपुर दोहरे हत्याकांड में दोषियों की जेल शिफ्टिंग शुरू हो गई है। अदालत से मृत्युदंड की सजा पाए फूल सिंह उर्फ रिंकू को सूरजपुर जिला जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच रायपुर केंद्रीय जेल भेजा गया है। इस घटनाक्रम के बाद मामले ने...

कल्याणिका देवस्थानम में नवरात्रि पर होंगे विशेष अनुष्ठान, महानवमी पर चंडी हवन

राजनांदगांव। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर डोंगरगांव मार्ग स्थित श्री कल्याणिका देवस्थानम में मां भगवती की आराधना के लिए विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 11 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक चलने वाले इस पर्व में पूजा-अर्चना, चंडी पाठ, भजन संध्या और हवन सहित...

राहुल गांधी के नेतृत्व वाले प्रदर्शन पर केंद्र का गंभीर आरोप, SC में कहा- महिला पुलिसकर्मियों से हुई बदसलूकी

नई दिल्ली। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि प्रदर्शन के दौरान...

महासमुंद पुलिस ने 560 किलो गांजा किया जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 560 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 2 करोड़ 80 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में महाराष्ट्र निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया...

कारगिल युद्ध में सैनिकों का साथ देने वाले नाना पाटेकर को वीरेंद्र सिंह तोमर ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर। अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने नाना पाटेकर के फिल्मी जीवन के साथ कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना के लिए किए गए उनके कार्यों को याद...

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कोर्ट में होगी पेशी

अंबिकापुर। सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर दर्ज मामले में कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उसे विधिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। आकांक्षा के खिलाफ दो दिन पहले...

बालोद मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, महिला की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में महिला की हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने आरोपी नेमीचंद साहू को हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र का है, जहां...

हाथियों के आतंक से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, एक हफ्ते का अल्टीमेटम; मांगें नहीं मानी तो चक्काजाम की चेतावनी

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जंगली हाथियों की लगातार आवाजाही से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश अब सड़क पर उतर आया है। रमकोला, घोई, भेलकच्छ, अर्चोका और घाट क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीण मंगलवार को वन विभाग के घोई कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन...