रायपुर। क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भाई वीरेन्द्र सिंह तोमर का जन्मदिन 14 अगस्त को समर्थकों और संगठन के सदस्यों ने पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया। जन्मदिन के अवसर पर वीरेन्द्र सिंह तोमर ने गिरौदपुरी धाम पहुंचकर गुरु बाबा घासीदास जी के दर्शन किए और गुरु गद्दी के समक्ष शीश नवाकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने गुरु गद्दी के सामने मत्था टेककर क्षमा प्रार्थना की और सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।
वीरेन्द्र सिंह तोमर का जन्म 14 अगस्त 1981 को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की कागा तहसील के ग्राम टेसाही में किसान स्वर्गीय ओमप्रकाश तोमर एवं सुशीला तोमर के घर हुआ था। उनका परिवार वर्ष 1990 से छत्तीसगढ़ को अपनी कर्मभूमि मानकर यहां निवास कर रहा है। वीरेन्द्र सिंह तोमर की शिक्षा-दीक्षा भी छत्तीसगढ़ में ही हुई है और लंबे समय से वे प्रदेश को अपनी कर्मभूमि मानते हुए सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं।
जन्मदिन का उत्सव 13 और 14 अगस्त की मध्यरात्रि से ही शुरू हो गया था। छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों से रायपुर पहुंचे क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारियों, सदस्यों और समर्थकों ने आतिशबाजी के बीच केक काटकर वीरेन्द्र सिंह तोमर का जन्मदिन मनाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन के दिन सुबह उन्होंने अपने घर में स्थापित राधाकृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की और अपनी माता सुशीलादेवी तोमर के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उनका काफिला गिरौदपुरी धाम के लिए रवाना हुआ।
गिरौदपुरी पहुंचने से पहले रास्ते में कई स्थानों पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया और जन्मदिन की बधाई दी। गिरौदपुरी धाम पहुंचकर वीरेन्द्र सिंह तोमर ने अपने साथियों के साथ गुरु बाबा घासीदास जी की पूजा-अर्चना की। गुरु गद्दी के समक्ष शीश नवाकर उन्होंने क्षमा प्रार्थना की तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके बाद रायपुर के कबीर नगर फेस-4 में समर्थकों और क्षत्रिय करणी सेना के सदस्यों द्वारा आयोजित हनुमान जी महाराज के सुंदरकांड पाठ में भी वीरेन्द्र सिंह तोमर शामिल हुए। उन्होंने मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे उनका काफिला उरकुरा बस्ती पहुंचा, जहां समर्थकों और चाहने वालों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने उरकुरा निवासी सुनील सानिया के साथ अपना जन्मदिन भी मनाया और केक काटा।
रात में भोजन के लिए वीरेन्द्र सिंह तोमर अपने परिवार के साथ वीआईपी रोड स्थित होटल पहुंचे, जहां होटल स्टाफ ने उन्हें सरप्राइज देते हुए केक कटवाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं भाटागांव स्थित साईंविला के तोमर बंगले में भी देर रात तक समर्थक और शुभचिंतक उन्हें बधाई देने पहुंचते रहे। किसी ने पुष्पगुच्छ, किसी ने बुके तो किसी ने पौधा भेंट कर उनके जन्मदिन की खुशी साझा की।
इधर क्षत्रिय करणी सेना की जशपुर इकाई ने भी अपने प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर का जन्मदिन सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया। जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में सर्किट हाउस गार्डन में पौधरोपण किया गया और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और पशु सेवा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में महामंत्री राजकुमार सिंह, अभय सिंह, प्रवक्ता परमहंस सिंह, वरिष्ठ सचिव पवन सिंह, जिला सचिव हीरा सिंह, पन्नालाल सिंह, उपाध्यक्ष विपिन सिंह, रेवत नायडू, लखन लाल सिंह, सूरज सिंह, सह सचिव संदीप सिंह, रामानंद सिंह, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, उपाध्यक्ष संकेत सिंह, महामंत्री आशुतोष, सचिव प्रशिक्षित नाथ शाहदेव, मीडिया प्रभारी दीपेश सिंह, मुकेश, हेमंत सिंह सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस तरह वीरेन्द्र सिंह तोमर का जन्मदिन धार्मिक आस्था, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण और समर्थकों के स्नेह के बीच उत्साहपूर्वक मनाया गया।
