HomePoliticsमिशन 2027: पंजाब में...

मिशन 2027: पंजाब में भगवंत मान को घेरने के लिए कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’ एक ही झटके में सुलझाया अंदरूनी कलह और जातीय समीकरण

चंडीगढ़/दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस आलाकमान ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को पटखनी देने के लिए कांग्रेस ने संगठन में एक बड़ा और संतुलित फेरबदल किया है। पार्टी ने न सिर्फ अपनी सबसे बड़ी कमजोरी यानी ‘अंदरूनी गुटबाजी’ पर लगाम लगाई है, बल्कि सूबे के सभी जातीय और सामाजिक समीकरणों को एक ही बार में साध लिया है।

लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए कांग्रेस आलाकमान ने अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर बरकरार रखा है। वहीं, पार्टी के अन्य कद्दावर नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपकर चुनावी शंखनाद कर दिया है।

राहुल गांधी का ‘नो रिस्क’ फॉर्मूला और प्रियंका की मध्यस्थता

सूत्रों के मुताबिक, पंजाब कांग्रेस के बड़े नेताओं के बीच की तल्खी इस कदर बढ़ चुकी थी कि वे एक-दूसरे के पास बैठने को भी तैयार नहीं थे। लेकिन आगामी चुनावों को देखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे। उन्होंने विवाद सुलझाने का जिम्मा प्रियंका गांधी को सौंपा। प्रियंका गांधी ने दिल्ली में पंजाब के पांच बड़े दिग्गजों के साथ मैराथन बैठक की, जिसके बाद बुधवार को नई दिल्ली से यह ‘संतुलन वाली लिस्ट’ जारी की गई।

किसे मिली क्या जिम्मेदारी? (नया संगठन ढांचा)

पार्टी ने अलग-अलग गुटों और वरिष्ठ नेताओं को संतुष्ट करने के लिए जिम्मेदारियों का बंटवारा इस प्रकार किया है:

  • अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग: प्रदेश अध्यक्ष (कमान बरकरार)
  • चरणजीत सिंह चन्नी: अध्यक्ष, कैंपेन कमेटी (चुनाव अभियान समिति)
  • सुखजिंदर सिंह रंधावा: चेयरमैन, पंजाब कांग्रेस कोर कमेटी
  • विजय इंद्र सिंघला: चेयरमैन, इलेक्शन मैनेजमेंट और कोऑर्डिनेशन कमेटी
  • अमर सिंह: अध्यक्ष, मेनिफेस्टो (घोषणापत्र) कमेटी
  • प्रताप सिंह बाजवा: नेता प्रतिपक्ष (LoP) के रूप में मोर्चा संभालते रहेंगे।
सोशल इंजीनियरिंग: एक तीर से साधे तीन बड़े वोट बैंक

पंजाब की सियासत में जातियों का खेल बेहद उलझा हुआ है। इस बार कांग्रेस ने अपनी रणनीति से मुख्य विरोधी दलों, खासकर बीजेपी और आप (AAP) को हैरान कर दिया है:

जट सिख (19% आबादी): पंजाब की सत्ता की चाबी इसी समुदाय के पास मानी जाती है। बीजेपी ने हाल ही में जट सिख चेहरा केवल सिंह ढिल्लों को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इसके जवाब में कांग्रेस ने राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बाजवा और सुखजिंदर सिंह रंधावा जैसे कद्दावर जट सिख चेहरों को आगे रखा है। 2. हिंदू वोट बैंक (38% आबादी): पंजाब में एक बड़ी आबादी हिंदू मतदाताओं की है। इन्हें साधने के लिए कांग्रेस ने विजय इंद्र सिंघला को इलेक्शन मैनेजमेंट जैसी अहम जिम्मेदारी देकर साफ कर दिया है कि पार्टी किसी एक वर्ग के भरोसे नहीं है। 3. दलित वोट बैंक (31% आबादी): पंजाब में सबसे बड़ी आबादी दलित समुदाय की है। चरणजीत सिंह चन्नी को कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस ने न सिर्फ पंजाब, बल्कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश (UP) के दलित वोट बैंक में भी सेंध लगाने की तैयारी की है, जहां अगले साल चुनाव होने हैं।

2022 की गलती से लिया सबक

साल 2022 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाया था। वह ‘दलित कार्ड’ बुरी तरह फेल रहा था और पार्टी को करारी हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन इस बार कांग्रेस ने किसी एक नेता के भरोसे रहने के बजाय सभी जातियों के बड़े नेताओं की एक ‘संयुक्त फौज’ तैयार की है, ताकि सामूहिक नेतृत्व (Collective Leadership) के दम पर भगवंत मान सरकार को घेरा जा सके।

Most Popular

More from Author

कोरबा में दो सड़क हादसों से दहला इलाका, 5 लोगों की मौत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार को हुए दो अलग-अलग...

पुलिस भर्ती पर युवाओं का सब्र टूटा, बीजेपी सरकार के खिलाफ कवर्धा में प्रदर्शन तेज

कवर्धा। छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती की दूसरी चयन सूची जारी करने की...

साधु के भेष में गांजे की तस्करी, पोटलियों से 15.54 किलो गांजा बरामद; दो गिरफ्तार

बिलासपुर। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान...

- A word from our sponsors -

Read Now

कोरबा में दो सड़क हादसों से दहला इलाका, 5 लोगों की मौत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। दोनों दुर्घटनाओं में कुल 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। पहली घटना में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार...

पुलिस भर्ती पर युवाओं का सब्र टूटा, बीजेपी सरकार के खिलाफ कवर्धा में प्रदर्शन तेज

कवर्धा। छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती की दूसरी चयन सूची जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है। अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने प्रदेश के गृहमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात कर जल्द से जल्द सेकंड लिस्ट जारी करने की...

साधु के भेष में गांजे की तस्करी, पोटलियों से 15.54 किलो गांजा बरामद; दो गिरफ्तार

बिलासपुर। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन नारकोस’ के तहत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को बड़ी सफलता मिली है। निगौरा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टास्क टीम ने साधु की वेशभूषा में घूम रहे दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के...

Airtel Payments Bank का शानदार प्रदर्शन, सालाना आधार पर रेवेन्यू ₹3,300 करोड़ के पार

नई दिल्ली। Airtel Payments Bank ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत कारोबारी प्रदर्शन दर्ज किया है। बैंक का वार्षिकीकृत रेवेन्यू (Annualised Revenue) ₹3,300 करोड़ के पार पहुंच गया है। यह उपलब्धि डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं में बैंक की लगातार बढ़ती पहुंच को दर्शाती...

Gariaband News: आधी रात बाढ़ में फंसी 4 जिंदगियां, पुलिस और SDRF ने चलाया साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन

गरियाबंद। देवभोग थाना क्षेत्र के टिकरापारा नाला में अचानक आई बाढ़ के बीच चार लोग फंस गए। देर रात घटना की सूचना मिलते ही देवभोग पुलिस और डायल-112 की टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गरियाबंद SDRF की टीम को भी मौके...

CG NEWS: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला, DNA जांच में पिता साबित हुआ युवक; 3 साल के बच्चे को देगा हर महीने 5 हजार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बच्चे के भरण-पोषण से जुड़े एक मामले में अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने DNA जांच में तीन साल के बच्चे का जैविक पिता साबित हुए युवक को बच्चे के भरण-पोषण के लिए हर महीने 5 हजार रुपए देने का आदेश दिया है।...

जयंत चौधरी पर अखिलेश की टिप्पणी से गरमाई यूपी की सियासत, मायावती ने मांगी माफी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में राष्ट्रीय लोक दल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की टिप्पणी पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने कड़ी नाराजगी जताई है और उनसे माफी मांगने की मांग की...

‘P’ को लेकर योगी का अखिलेश पर तंज, बोले- पिछड़ा से पंडित और अब पाकिस्तान भी बता देंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में ‘P’ की परिभाषा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर लखनऊ में आयोजित ‘हिंदू गौरव दिवस’ कार्यक्रम में योगी ने कहा कि कुछ लोग...

टूटे बिजली तार ने ली किसान की जान, एक माह बाद JE पर कार्रवाई; बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

खैरागढ़। ग्राम पिपलाकछार में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से किसान धनसाय पटेल की मौत के मामले में अब बिजली विभाग ने कार्रवाई की है। हादसे के करीब एक महीने बाद मुढ़ीपार विद्युत वितरण केंद्र के कनिष्ठ अभियंता अतुल गहरवार का तबादला साल्हेवारा कर दिया...

संसद में ‘वंदे मातरम’ पर सियासी संग्राम, कांग्रेस के फैसले पर अमित शाह ने साधा निशाना

नई दिल्ली। संसद में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के सभी छह छंद गाए जाने को लेकर सियासी विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस द्वारा केवल शुरुआती दो छंद गाने के फैसले पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है। इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष...

बस्तर में आइस कैंडी पर बड़ा एक्शन: ‘भीम का मैंगो आइस कैंडी’ की बिक्री पर रोक, स्टॉक नष्ट करने के निर्देश

जगदलपुर। बच्चों के बीच लोकप्रिय ‘भीम का माँगो पैकेट ग्रीन कलर मैंगो आइस कैंडी’ को लेकर बस्तर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में इस उत्पाद को ‘असुरक्षित (Unsafe)’ पाए जाने के बाद जिले में इसकी...

गॉल टेस्ट में भारत की शानदार जीत, मानव सुथार ने झटके 10 विकेट; सीरीज में 1-0 की बढ़त

स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज का शानदार आगाज करते हुए गॉल टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मुकाबले में भारत के...