HomeCultureवैष्णो देवी मंदिर में...

वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ की कथित नकली चांदी का मामला: कोर्ट सख्त, जांच अधिकारी को रिकॉर्ड समेत किया तलब

जम्मू: श्री माता वैष्णो देवी श्राइन में भक्तों द्वारा चढ़ाई गई करीब 500 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की चांदी में कथित मिलावट और संभावित गड़बड़ी के मामले में जम्मू की अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (CJM) मुनीश कुमार मन्हास की अदालत ने क्राइम ब्रांच के जांच अधिकारी को मामले से जुड़े सभी आवश्यक रिकॉर्ड के साथ 29 जुलाई 2026 को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है।यह मामला उस शिकायत के आधार पर सामने आया है, जिसमें मंदिर में चढ़ाई गई चांदी के कथित रूप से नकली या मिलावटी पाए जाने, उसे बदलने और संभावित गबन की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामले में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, रिकॉर्ड में हेरफेर और कैडमियम युक्त सामग्री के इस्तेमाल जैसी गंभीर अनियमितताओं की आशंका है।

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई पर उठे सवाल

शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता दीपक शर्मा ने पहले क्राइम ब्रांच, जम्मू के अधिकारियों के समक्ष विस्तृत शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि शिकायत में संज्ञेय अपराधों का उल्लेख होने के बावजूद समय पर FIR दर्ज नहीं की गई और न ही प्रभावी जांच शुरू हुई। इसके बाद उन्होंने अदालत का रुख किया।सुनवाई के दौरान क्राइम ब्रांच ने अदालत में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर बताया कि शिकायत को आवश्यक मंजूरी के लिए श्रीनगर स्थित मुख्यालय भेजा गया था और मंजूरी मिलने के बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए जोनल पुलिस मुख्यालय, जम्मू भेज दिया गया।

हालांकि शिकायतकर्ता ने इस रिपोर्ट पर आपत्ति जताते हुए कहा कि केवल शिकायत को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय भेज देना कानून के तहत अपेक्षित कार्रवाई नहीं माना जा सकता। उनका तर्क था कि क्राइम ब्रांच का इकोनॉमिक ऑफेंस विंग स्वयं एक अधिसूचित पुलिस स्टेशन है और उसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 के तहत शिकायत पर विधिसम्मत कार्रवाई करनी चाहिए थी।

कोर्ट ने मांगे अहम दस्तावेज

अदालत में दाखिल आपत्तियों में यह भी कहा गया कि स्टेटस रिपोर्ट में महत्वपूर्ण साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के लिए उठाए गए कदमों का कोई उल्लेख नहीं है। इनमें चांदी से संबंधित इन्वेंट्री रजिस्टर, स्टॉक रिकॉर्ड, CCTV फुटेज, डिस्पैच और ट्रांसपोर्टेशन दस्तावेज, शुद्धता जांच (Assay) रिपोर्ट, टकसाल से जुड़ा पत्राचार तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड शामिल हैं।इन दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने जांच अधिकारी को निर्देश दिया कि वे अगली सुनवाई पर सभी संबंधित रिकॉर्ड के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हों।

क्या है पूरा विवाद?

मामले की शुरुआत उन रिपोर्टों के बाद हुई, जिनमें दावा किया गया कि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाई गई करीब 20 टन चांदी, जिसकी अनुमानित कीमत 550 करोड़ रुपये बताई गई, उसे परीक्षण, पिघलाने और प्रोसेसिंग के लिए भेजा गया था। परीक्षण के दौरान कथित तौर पर केवल 5 से 6 प्रतिशत चांदी ही शुद्ध पाई गई, जबकि शेष सामग्री में कैडमियम, लोहा और अन्य धातुओं की मिलावट होने का दावा किया गया।

इसी आधार पर शिकायतकर्ता ने मांग की है कि यह स्पष्ट किया जाए कि क्या श्रद्धालुओं को शुरुआत से ही मिलावटी चांदी बेची गई थी या फिर मंदिर की इन्वेंट्री, भंडारण, परिवहन, जांच अथवा पिघलाने की प्रक्रिया के दौरान असली चांदी के साथ छेड़छाड़ या अदला-बदली हुई।

सप्लाई चेन की जांच की भी मांग

शिकायत में कैडमियम युक्त कथित सामग्री के स्रोत, उसके निर्माण, खरीद और सप्लाई चेन की गहन जांच की मांग की गई है। साथ ही इस पूरे मामले में यदि किसी अधिकारी, कस्टोडियन, विक्रेता, सप्लायर, हैंडलर या ट्रांसपोर्टर की भूमिका सामने आती है, तो उनकी जिम्मेदारी तय कर कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की गई है।

अब इस बहुचर्चित मामले में 29 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं। अदालत के समक्ष जांच अधिकारी द्वारा पेश किए जाने वाले रिकॉर्ड और आगे की कार्रवाई इस मामले की दिशा तय कर सकती है।

Most Popular

More from Author

बांकीपुर उपचुनाव पर BJP का फुल फोकस, आज नितिन नवीन की हाई लेवल बैठक जीत की रणनीति होगी तय

पटना: बिहार की प्रतिष्ठित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता...

- A word from our sponsors -

Read Now

सुश्री नीरू ढांडा की ऐतिहासिक जीत पर बोले डॉ. राजसिंह शेखावत और वीरेंद्र सिंह तोमर— यह कन्या भ्रूण हत्या पर करारा प्रहार है

रायपुर। क्षत्रिय करणी सेना परिवार ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज सुश्री नीरू ढांडा की ऐतिहासिक स्वर्णिम जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे देश की बेटियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजसिंह शेखावत तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर...

रायपुर में खैर लकड़ी की बड़ी खेप जब्त: दो ट्रक से अधिक लकड़ी बरामद, गोदाम सील तस्करी नेटवर्क की जांच जारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ वन विभाग ने अवैध खैर लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर में एक गोदाम से दो ट्रक से अधिक खैर की लकड़ी जब्त की है। विभाग की टीम ने कार्रवाई के बाद गोदाम को सील कर दिया है और मामले से जुड़े...

भ्रष्टाचार-रोधी बिल पर MHA का स्पष्टीकरण: गैर-BJP सरकारों को कमजोर करने का मकसद नहीं, सिर्फ पद से हटाने का प्रावधान

नई दिल्ली: भ्रष्टाचार-रोधी प्रस्तावित कानूनों को लेकर विपक्ष की ओर से उठाई जा रही चिंताओं के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। मंत्रालय ने कहा है कि इन बिलों का उद्देश्य किसी भी गैर-BJP सरकार को कमजोर करना या अस्थिर करना नहीं है,...

बांकीपुर उपचुनाव पर BJP का फुल फोकस, आज नितिन नवीन की हाई लेवल बैठक जीत की रणनीति होगी तय

पटना: बिहार की प्रतिष्ठित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को पटना स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बांकीपुर के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ एक हाई...

बांकीपुर उपचुनाव: न घर, न गाड़ी, न कोई आपराधिक मामला BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा के हलफनामे ने खींचा सबका ध्यान

पटना: बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार नीरज सिन्हा का चुनावी हलफनामा चर्चा का विषय बन गया है। हलफनामे में सामने आई जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय नीरज सिन्हा के नाम पर न तो कोई मकान है, न ही कोई...

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, 32 दिन की CCTV फुटेज गायब आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार

देहरादून/चमोली। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की रकम में कथित गड़बड़ी के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मामले में आरोपी और श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जांच के दौरान...

महाराष्ट्र की राजनीति में देवेंद्र फडणवीस का नया कीर्तिमान, शरद पवार को पीछे छोड़ बने तीसरे सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य की राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है। 12 जुलाई 2026 तक मुख्यमंत्री के रूप में उनका कुल कार्यकाल 2,430 दिन (करीब 6 वर्ष 7 महीने) पूरा हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद...

करणी सेना 19 को क्या फिर कोरिया पहुंचेगी? वीरेंद्र सिंह तोमर और राज शेखावत के बयान से बढ़ी हलचल

कोरिया (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में हुए तिहरे हत्याकांड को लेकर लोगों में आक्रोश अब भी बरकरार है। 19 जुलाई को प्रस्तावित श्रद्धांजलि सभा को लेकर एक बार फिर माहौल गरमाने लगा है। इस पूरे मामले में क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज सिंह...

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह, भूपेश बघेल की बैठक बेनतीजा टिकट पर हाईकमान का रहेगा अंतिम फैसला

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। प्रदेश अध्यक्ष के मुद्दे को लेकर पार्टी के भीतर मतभेद गहराते जा रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के पंजाब प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पार्टी नेताओं...

PM-CM रिमूवल बिल में बड़े बदलाव की सिफारिश, JPC बोली ‘जेल से नहीं चले सरकार’ बरी होने पर फिर मिल सकेगा पद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को पद से हटाने से जुड़े प्रस्तावित विधेयक पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (JPC) ने अपनी रिपोर्ट अंतिम रूप दे दिया है। समिति ने कानून के संभावित दुरुपयोग को रोकने और संवैधानिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से कई अहम संशोधनों...

कोचिंग मारपीट मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

पटना।बिहार के चर्चित शिक्षक फैसल खान उर्फ खान सर को कोचिंग संस्थान के बाहर हुई मारपीट और कथित फायरिंग मामले में बड़ी कानूनी राहत मिली है। अदालत ने खान सर की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें गिरफ्तारी से राहत प्रदान की है। इसी मामले में...

जयपुर नीरजा शर्मा हत्याकांड में नया मोड़: मामा का दावा चचेरे भाई से था आयुषी का प्रेम संबंध, पुलिस हर पहलू की कर रही...

जयपुर राजस्थान के बहुचर्चित नीरजा शर्मा हत्याकांड में रोज नए खुलासे सामने आ रहे हैं। सरकारी नौकरी और करोड़ों रुपये की संपत्ति के कथित लालच में अपनी ही मां की हत्या कराने के आरोप में गिरफ्तार आयुषी शर्मा को लेकर अब उसके मामा ने कई गंभीर दावे...