HomeChhattisgarhमां करणी के अवतरण...

मां करणी के अवतरण दिवस पर रायपुर में होगा भव्य आयोजन, राजसिंह शेखावत और वीरेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में तैयारी तेज

रायपुर। जगत जननी मां करणी के 639वें जन्मोत्सव एवं अवतरण दिवस को लेकर देशभर में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह है। 17 अक्टूबर 2026 को मनाए जाने वाले इस पावन अवसर पर राजस्थान के देशनोक स्थित प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में मुख्य धार्मिक आयोजन होगा। वहीं, रायपुर में भी मां करणी के अवतरण दिवस पर विशेष पूजा-अर्चना और विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।

क्षत्रिय करणी सेना द्वारा आयोजन की तैयारियां राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजसिंह शेखावत तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किसान नेता वीरेन्द्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में शुरू कर दी गई हैं। संगठन की ओर से कार्यक्रम को लेकर विभिन्न स्तरों पर चर्चा और रणनीति तैयार की जा रही है।

देशनोक में हर साल होता है भव्य आयोजन

मां करणी के अवतरण दिवस के अवसर पर देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में हर वर्ष श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिलता है। यहां भव्य शोभायात्रा, रात्रि जागरण और विशेष दर्शन-पूजन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

मां करणी के भक्त देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ विदेशों में भी इस पावन अवसर को अपनी श्रद्धा के अनुसार मनाते हैं। इसी क्रम में इस वर्ष रायपुर में भी विशेष धार्मिक आयोजन की तैयारी की जा रही है।

रायपुर में कार्यक्रम की रूपरेखा पर काम जारी

क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किसान नेता वीरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि रायपुर में मां करणी के अवतरण दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है। कार्यक्रम कहां और किस स्वरूप में आयोजित किया जाएगा, इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है।

उन्होंने कहा कि आयोजन की अंतिम रूपरेखा तय होने के बाद कार्यक्रम के स्थान, समय और अन्य गतिविधियों की जानकारी अलग से साझा की जाएगी।

करीब 151 वर्ष तक धरती पर रहीं मां करणी

मां करणी से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के बारे में राजोद, जायल, नागौर (राजस्थान) निवासी भगत एवं कैप्टन सज्जन सिंह बताते हैं कि मान्यता के अनुसार मां करणी लगभग 151 वर्ष, 6 महीने और 2 दिन तक सशरीर धरती पर विराजमान रहीं।

उनके अनुसार जैसलमेर-बीकानेर सीमा के निकट धिनोकरणी नामक स्थान पर जल ग्रहण करने के बाद मां करणी ने ज्योतिर्लीन रूप धारण किया था।

देशनोक के मंदिर में स्थापित की गई प्रतिमा

कैप्टन सज्जन सिंह के अनुसार मां करणी के महाप्रयाण के पांचवें दिन, चैत्र शुक्ल चतुर्दशी, विक्रम संवत 1595 को माता के आदेशानुसार उनकी मूर्ति को देशनोक स्थित निज मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया गया था।

तब से देशनोक सहित देश के विभिन्न हिस्सों में मां करणी की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। हर वर्ष उनके जन्मोत्सव और अवतरण दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक आयोजनों में शामिल होते हैं।

इस वर्ष 17 अक्टूबर को होने वाले 639वें अवतरण दिवस को लेकर क्षत्रिय करणी सेना की ओर से रायपुर में भी आयोजन की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी जल्द जारी किए जाने की बात कही गई है।

Most Popular

More from Author

अखिलेश यादव का सरकार पर तंज! बोले- अब विदाई का समय आ गया, तय करना है स्पेन जाना है या वेनिस

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व...

देवेंद्र यादव की विधायकी पर हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, प्रेम प्रकाश पांडेय की चुनाव याचिका पर सुनवाई पूरी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की भिलाई विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव...

- A word from our sponsors -

Read Now

नवोदय परीक्षा देने जा रहे छात्र की करंट से मौत, टूटे 11 हजार वोल्ट के तार ने बुझाया घर का चिराग, ग्रामीणों का चक्काजाम

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देने जा रहे आठवीं कक्षा के छात्र की बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा ग्राम पंचायत मंझोली में हुआ, जहां जमीन पर...

अखिलेश यादव का सरकार पर तंज! बोले- अब विदाई का समय आ गया, तय करना है स्पेन जाना है या वेनिस

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब विदाई का समय आ गया है। अब तो उन्हें यह तय करना है कि स्पेन जाना है या वेनिस।...

देवेंद्र यादव की विधायकी पर हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, प्रेम प्रकाश पांडेय की चुनाव याचिका पर सुनवाई पूरी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की भिलाई विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सबकी निगाहें टिक गई हैं। उनके निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की अदालत ने पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश पांडेय...

प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ देख खोया आपा, हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव; फिर खुद खाया जहर

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रेम संबंधों से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ देखने के बाद कथित तौर पर नाराज प्रेमी ने विवाद के दौरान उसकी हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में छिपा दिया। महिला के...

महादेव सट्टा सिंडिकेट में 60 करोड़ की कथित वसूली, गिरफ्तार वकील हिमांशु शेखर से ED करेगी पूछताछ

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। दिल्ली के वकील हिमांशु शेखर की गिरफ्तारी के बाद एजेंसी उसके कथित संपर्कों, हवाला लेनदेन और करोड़ों रुपये की वसूली के आरोपों की जांच कर रही है। आरोप...

नगरनार स्टील प्लांट के काले पानी से फसल बर्बाद होने का आरोप, 5 साल से परेशान किसान पहुंचे NMDC; मांगा मुआवजा

जगदलपुर। बस्तर के नगरनार और कस्तूरी क्षेत्र में किसान पिछले चार-पांच वर्षों से खेतों में पहुंच रहे काले पानी की समस्या से परेशान हैं। किसानों का आरोप है कि नगरनार स्टील प्लांट से निकलने वाला कथित केमिकल युक्त पानी खेतों में भर रहा है, जिससे फसलों को...

पत्नी ने खाया जहर तो पति ने लगा ली फांसी, अस्पताल में पत्नी की भी मौत; परिवार में पसरा मातम

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से पति-पत्नी की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम लीचीरमा में पत्नी के जहर सेवन करने के बाद पति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष...

राजनांदगांव-मोहला सड़क निर्माण विवाद पहुंचा SP कार्यालय, कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से मोहला-मानपुर तक सड़क निर्माण कार्य को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। भाजपा नेता भरत वर्मा पर निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा है। मामले में ठेकेदार कंपनी के कर्मचारियों ने पुलिस...

स्नैपचैट पर दोस्ती कर युवक को हनीट्रैप में फंसाया, चाकू की नोक पर लूटे 60 हजार और अंगूठी; युवती समेत 6 गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर मिलने के बहाने युवक को बुलाना और फिर चाकू की नोक पर लूटपाट करना एक गिरोह को भारी पड़ गया। जांजगीर-चांपा पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में एक...

शराब घोटाले की रकम दुबई पहुंचाने का आरोप, विकास अग्रवाल ने हवाला से शिफ्ट किए 1200 करोड़ रुपये!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में दुबई कनेक्शन को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। घोटाले के कथित मनी मैनेजर विकास अग्रवाल पर वर्ष 2022 में हवाला के जरिए 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की रकम दुबई भेजने का आरोप है। बताया जा रहा...

सूर्यदेव और छठी मैया की कृपा सभी पर बनी रहे, वीरेंद्र सिंह तोमर ने छठ महापर्व की दी बधाई

छत्तीसगढ़। छठ महापर्व के शुभ अवसर पर करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने देशभर के नागरिकों और प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने भगवान सूर्यदेव और छठी मैया से प्रार्थना की कि सभी के घर-परिवार में सुख, शांति,...

रायपुर में गांजा तस्करी पर पुलिस का एक्शन, 1.87 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार; 93 हजार से ज्यादा कीमत

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.873 किलोग्राम...