HomeChhattisgarhRaipur Crime News: प्रेमिका...

Raipur Crime News: प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, इलाज के दौरान महिला की मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में रविवार रात एक महिला को कथित तौर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में करीब 60 प्रतिशत झुलसी महिला ने सोमवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान आरंग निवासी राजकुमारी साहू के रूप में हुई है, जबकि आरोपी की पहचान मोखला, थाना आरंग निवासी वीरू धीवर के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना के पीछे की पूरी वजह और परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।

महिला पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

पुलिस के अनुसार रविवार रात वीरू धीवर और राजकुमारी साहू एक साथ थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि वीरू ने राजकुमारी पर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी। आग की लपटों में घिरी महिला ने मदद के लिए शोर मचाया।

महिला की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसी राजकुमारी को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा था।

60 प्रतिशत झुलसी महिला ने तोड़ा दम

आग की घटना में राजकुमारी साहू करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गई थी। उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। तमाम प्रयासों के बावजूद सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता सिन्हा ने महिला की मौत की पुष्टि की है।

महिला की मौत के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसके चलते पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। आखिरकार पुलिस ने आरोपी वीरू धीवर को गिरफ्तार कर लिया।

पति से अलग रह रही थी महिला

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राजकुमारी साहू शादीशुदा थी, लेकिन कुछ समय से अपने पति से अलग रह रही थी। पुलिस के मुताबिक, राजकुमारी और वीरू धीवर के बीच पहले से संबंध थे। दोनों के बीच संपर्क लंबे समय से बना हुआ था।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के दिन दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वारदात के पीछे विवाद, आपसी संबंध या कोई अन्य वजह थी, इसकी जांच की जा रही है।

2021 में भी दर्ज हुआ था गंभीर मामला

एएसपी अभिषेक झा के मुताबिक, आरोपी वीरू धीवर के खिलाफ वर्ष 2021 में आरंग थाने में एक गंभीर मामला दर्ज हुआ था। आरोप था कि उसने राजकुमारी साहू की सास पर फावड़े से हमला किया था। इस मामले में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

इस घटना के बाद राजकुमारी और उसके पति के अलग-अलग रहने की बात सामने आई है। हालांकि, इसके बावजूद राजकुमारी और वीरू के बीच संपर्क बना रहा।

घटना वाले दिन भी दोनों साथ थे

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पुराने विवाद के बावजूद आरोपी और राजकुमारी के बीच संपर्क जारी था। अब तक की जांच और पूछताछ में सामने आया है कि घटना वाले दिन भी दोनों एक साथ थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और महिला को आग के हवाले कर आरोपी मौके से फरार हो गया।

फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस वारदात की पूरी परिस्थितियों, घटना के कारण और आरोपी की भूमिका से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच के बाद मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

Most Popular

More from Author

झीरम घाटी हत्याकांड: NIA कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती, 10 दोषियों की फांसी की सजा के खिलाफ अपील

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में एनआईए कोर्ट के...

- A word from our sponsors -

Read Now

झीरम घाटी हत्याकांड: NIA कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती, 10 दोषियों की फांसी की सजा के खिलाफ अपील

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में एनआईए कोर्ट के फैसले के खिलाफ अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है। एनआईए कोर्ट द्वारा मामले में 10 दोषियों को सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को बचाव पक्ष ने चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में अपील दाखिल की है।...

बिहार में बढ़ते अपराध पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- ‘रोज हो रही हत्याएं’, भ्रष्टाचार को लेकर भी घेरा

पटना। बिहार में कानून-व्यवस्था और अपराध को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि प्रदेश में हत्या, लूट, अपहरण और फिरौती जैसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। उन्होंने पुलिस...

शेयर बाजार में लौटी रौनक सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा निफ्टी 23,450 के करीब मेटल शेयरों में जोरदार खरीदारी

मुंबई। अमेरिकी और ईरान के बीच दोबारा बातचीत की उम्मीदों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता से घरेलू शेयर बाजार को बुधवार को राहत मिली। निवेशकों का भरोसा बढ़ने से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। मेटल और फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी...

ACB अधिकारी बनकर घर में घुसे गोली मारने की धमकी देकर ले गए लाखों का सामान फरार आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का बड़ा अधिकारी बताकर घर में घुसने और गोली मारने की धमकी देकर लाखों रुपये का सामान ले जाने के मामले में धमतरी पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन रुद्री पुलिस ने आरोपी...

वंदे मातरम् के छह अंतरे गाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई केंद्र से मांगा जवाब

नई दिल्ली। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सभी छह अंतरे गाने से जुड़े प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने केंद्र सरकार से इस मामले में अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। यह याचिका कर्नाटक संगीत के गायक...

BTech स्टूडेंट बने चैन स्नैचर बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना युवक-युवती गिरफ्तार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई पुराने अपराधी नहीं, बल्कि BTech की पढ़ाई करने वाले युवक और युवती निकले। दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं। पुलिस के मुताबिक पैसों की...

छात्रों की गूंज में PM मोदी की मिमिक्री पर CM साय का बयान बोले- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता

रायपुर। इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी विवाद पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोकसभा में नेता...

मां करणी के दरबार में छत्तीसगढ़ के भगतों ने नवाया शीश राजस्थान के प्रमुख धामों में किए दर्शन

देशनोक। राजस्थान के प्रमुख धार्मिक और आस्था केंद्रों की यात्रा पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के भगतों ने देशनोक स्थित प्रसिद्ध मां करणी मंदिर में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। मां करणी के दरबार में शीश नवाकर श्रद्धालुओं ने देश-दुनिया में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान...

जापान के खिलाफ BCCI की जर्सी में उतरेगी टीम इंडिया, एशियन गेम्स की किट को लेकर समस्या हुई दूर

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान रवाना होने से पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की किट को लेकर सामने आई समस्या अब काफी हद तक सुलझ गई है। भारतीय टीम 22 सितंबर को जापान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टी20 मुकाबले में अपनी नियमित BCCI...

शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हुई हत्या 24 घंटे में खुलासा

आरंग। रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में महानदी किनारे मिले शासकीय शिक्षक के शव के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, शिक्षक की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके साथ ही...

BSP स्क्रैप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, रायपुर पावर एंड स्टील के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) से स्क्रैप चोरी कर उसे रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड, रसमड़ा स्थित औद्योगिक संस्थान में खपाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने मामले की जांच के दौरान कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और डायरेक्टर को...

रायपुर में इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट का वन-स्टॉप सॉल्यूशन, विजय सेल्स कॉर्पोरेशन की Power Transmission से Factory Solutions तक रेंज

रायपुर। औद्योगिक क्षेत्र में मशीनरी की कार्यक्षमता बनाए रखने के लिए सही पावर ट्रांसमिशन प्रोडक्ट्स, बेयरिंग्स, न्यूमैटिक्स, लुब्रिकेशन और अन्य इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट का चुनाव महत्वपूर्ण माना जाता है। फैक्ट्री, वर्कशॉप, कृषि मशीनरी, माइनिंग या कंस्ट्रक्शन सेक्टर में इस्तेमाल होने वाली मशीनों के लिए सही स्पेसिफिकेशन वाले कंपोनेंट्स...