- पहले से चल रहा था मारपीट का मामला
केरल के त्रिशूर में भाजपा के जिला नेता ए.आर. श्रीकुमार पहले से ही अपनी पत्नी पर कथित हमले के मामले में जांच का सामना कर रहे हैं। पिछले सप्ताह उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
- सहयोगी पर भी लगे धमकी देने के आरोप
पुलिस के अनुसार, श्रीकुमार के सहयोगी कल्दान गिरीश पर आरोप है कि उसने शिकायतकर्ता के घर जाकर उसे धमकाया और कहा कि वह अपने पति के खिलाफ दर्ज मारपीट का केस वापस ले और अदालत में अपना बयान बदल दे।
- केस वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप
आरोप है कि गिरीश ने महिला को चेतावनी दी कि अगर उसने 14 जून तक शिकायत वापस नहीं ली तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर एक नया मामला दर्ज किया गया।
- पुलिस ने दर्ज किया नया केस
मथिलाकम पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत घर में घुसने, आपराधिक धमकी देने और डराने-धमकाने का मामला दर्ज किया है।
- अदालत में चल रही सुनवाई
इधर, ए.आर. श्रीकुमार ने जिला सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है, जिस पर फैसला लंबित है। अदालत ने आदेश दिया है कि निर्णय आने तक गिरफ्तारी न की जाए।
- जांच जारी
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों की गहराई से जांच की जा रही है।
