HomePoliticsछत्तीसगढ़ के कोरिया कांड...

छत्तीसगढ़ के कोरिया कांड पर क्यों गुस्से से लाल हुए करणी सेना अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर? दे डाली छत्तीसगढ़ ठप करने की चेतावनी!

वेब डेस्क, रायपुर: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से आई एक दिल दहला देने वाली खबर ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है, जहां रेत माफियाओं ने एक भाजपा नेता को जिंदा जलाकर मार डाला। इस घटना के बाद से ही राज्य में तनाव का माहौल है। लेकिन इस कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब करणी सेना के फायरब्रांड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने इस मामले में एंट्री ली।

क्यों भड़के वीरेंद्र सिंह तोमर?
दरअसल, मृतक भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार का परिवार समाज में बेहद सम्मानित है। इस जघन्य अपराध ने क्षत्रिय समाज की संवेदनाओं को गहरी चोट पहुंचाई है। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अपराधियों का यह दुस्साहस बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वीरेंद्र सिंह तोमर ने स्थानीय संवेदनाओं को जोड़ते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग सीधे और सरल हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कोई भी माफिया आकर हमारे लोगों को जिंदा जला दे। तोमर ने कड़े शब्दों में कहा, “यह लड़ाई हमारे भाई भरत सिंह और गंभीर रूप से घायल वीरू सिंह के सम्मान की है। हम अपनी माटी पर ऐसा गुंडाराज नहीं चलने देंगे। अगर सरकार और पुलिस ने पीड़ितों को पूरा इंसाफ नहीं दिया, तो छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में चक्का जाम होगा। हमर हक और हमर न्याय के लिए करणी सेना सड़कों पर उतरकर चक्का जाम करेगी।”

क्या है तोमर की चेतावनी?
वीरेंद्र सिंह तोमर ने साफ शब्दों में कह दिया है कि बात अब सिर्फ एक अपराध की नहीं, बल्कि पूरे समाज के सम्मान और सुरक्षा की है। उन्होंने सोशल मीडिया और मीडिया चैनलों के माध्यम से प्रशासन को ललकारते हुए कहा है कि अगर इस मामले में त्वरित न्याय की गुहार नहीं सुनी गई, तो वे छत्तीसगढ़ में ऐसा ‘चक्का जाम’ आंदोलन करेंगे कि प्रदेश की रफ्तार पूरी तरह थम जाएगी। अब देखना यह है कि वीरेंद्र सिंह तोमर के इस भारी दबाव के बाद प्रशासन और क्या कड़े कदम उठाता है।

वीरेन्द्र सिंह तोमर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा है,

अन्याय के विरुद्ध संघर्ष ही क्षत्रिय का धर्म है, और न्याय के लिए संघर्ष करना हमारा संकल्प।

कोरिया जिले में हुई हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षत्रिय समाज को झकझोर कर रख दिया है। आदरणीय श्री राजेंद्र सिंह दद्दा जी के परिवार पर आया यह दुःख केवल एक परिवार का दुःख नहीं, बल्कि पूरे समाज के स्वाभिमान और संवेदनाओं पर गहरा आघात है।

आज मैं, वीरेन्द्र सिंह तोमर, करणी सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के नाते, पीड़ित परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ा हूँ। करणी सेना छत्तीसगढ़ का प्रत्येक कार्यकर्ता इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ है और न्याय मिलने तक उनके साथ खड़ा रहेगा।

पूरा देश एवं छतीसगढ़ प्रदेश का हर वह ब्यक्ति जिसने हमारे परिवार का साथ दिया था, पिछले वर्ष की उस घटना को नहीं भुला है जब मुझे और मेरे परिवार को संयंत्र के तहत विभिन्न तरह झूठे आरोपों के साथ-साथ हत्या तक साज़िश इसी सत्ताधारी सरकार के चुनिंदा लोगों द्वारा रची गई थी और हमारे पूरे परिवार को कानूनी परेशानियों के साथ-साथ सभी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा था। उस समय पूरे देश के क्षत्रिय समाज और करणी सेना के साथियों ने एकजुट होकर मेरे सम्मान और न्याय के लिए आवाज बुलंद की थी। उस संघर्ष ने यह साबित कर दिया था कि जब समाज एकजुट होता है तो अन्याय की बड़ी से बड़ी ताकत भी टिक नहीं पाती।

आज इतिहास हमें फिर एक परीक्षा के सामने खड़ा कर रहा है। समाज के एक परिवार पर हुआ यह अत्याचार हम सभी के लिए चेतावनी है कि यदि हम एकजुट नहीं रहे, तो अन्याय का दुस्साहस बढ़ता जाएगा। इसलिए यह केवल एक परिवार के न्याय की लड़ाई नहीं, बल्कि समाज के सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई है।

मैं छत्तीसगढ़ शासन, गृह विभाग और पुलिस प्रशासन से मांग करता हूँ कि इस मामले की निष्पक्ष, त्वरित और पारदर्शी जांच कर दोषियों को कानून के तहत कठोरतम दंड दिलाया जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को पर्याप्त आर्थिक सहायता, सुरक्षा और हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाए।

करणी सेना छत्तीसगढ़ स्पष्ट शब्दों में कहना चाहती है कि समाज के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के प्रश्न पर हम कभी मौन नहीं रहेंगे। हम संविधान और कानून की मर्यादा में रहकर न्याय के लिए संघर्ष करेंगे और तब तक करेंगे, जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता।

आज आवश्यकता केवल शोक व्यक्त करने की नहीं, बल्कि समाज को संगठित करने की है। आवश्यकता केवल संवेदना की नहीं, बल्कि अन्याय के विरुद्ध सामूहिक आवाज़ बुलंद करने की है। जो समाज अपने लोगों के सम्मान और न्याय के लिए खड़ा नहीं होता, उसका अस्तित्व धीरे-धीरे कमजोर पड़ जाता है।

पीड़ित परिवार को यह संदेश है कि आप अकेले नहीं हैं। आपके साथ पूरा क्षत्रिय समाज, पूरा करणी परिवार और न्याय में विश्वास रखने वाला हर व्यक्ति खड़ा है।

वीरेन्द्र सिंह तोमर
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष
करणी सेना छत्तीसगढ़

तोमर की रणनीति का विश्लेषण:
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस मामले में वीरेंद्र सिंह तोमर का कड़ा रुख और ‘चक्का जाम’ की चेतावनी केवल एक भावनात्मक बयान नहीं है, बल्कि यह प्रशासन पर त्वरित कार्रवाई के लिए बनाया गया एक रणनीतिक दबाव है। तोमर भली-भांति जानते हैं कि ऐसे मामलों में अक्सर जांच ठंडे बस्ते में चली जाती है। यही कारण है कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद मोर्चा संभाला और साफ कर दिया कि जब तक पूरी तरह से इंसाफ नहीं हो जाता, तब तक आंदोलन की चिंगारी बुझने वाली नहीं है। पुलिस ने भले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन वीरेंद्र सिंह तोमर की मांग इस पूरे नेक्सस को ध्वस्त करने की है।

Most Popular

More from Author

Gariaband News: आधी रात बाढ़ में फंसी 4 जिंदगियां, पुलिस और SDRF ने चलाया साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन

गरियाबंद। देवभोग थाना क्षेत्र के टिकरापारा नाला में अचानक आई बाढ़...

जयंत चौधरी पर अखिलेश की टिप्पणी से गरमाई यूपी की सियासत, मायावती ने मांगी माफी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में राष्ट्रीय लोक दल (RLD) प्रमुख...

- A word from our sponsors -

Read Now

Airtel Payments Bank का शानदार प्रदर्शन, सालाना आधार पर रेवेन्यू ₹3,300 करोड़ के पार

नई दिल्ली। Airtel Payments Bank ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत कारोबारी प्रदर्शन दर्ज किया है। बैंक का वार्षिकीकृत रेवेन्यू (Annualised Revenue) ₹3,300 करोड़ के पार पहुंच गया है। यह उपलब्धि डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं में बैंक की लगातार बढ़ती पहुंच को दर्शाती...

Gariaband News: आधी रात बाढ़ में फंसी 4 जिंदगियां, पुलिस और SDRF ने चलाया साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन

गरियाबंद। देवभोग थाना क्षेत्र के टिकरापारा नाला में अचानक आई बाढ़ के बीच चार लोग फंस गए। देर रात घटना की सूचना मिलते ही देवभोग पुलिस और डायल-112 की टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गरियाबंद SDRF की टीम को भी मौके...

CG NEWS: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला, DNA जांच में पिता साबित हुआ युवक; 3 साल के बच्चे को देगा हर महीने 5 हजार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बच्चे के भरण-पोषण से जुड़े एक मामले में अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने DNA जांच में तीन साल के बच्चे का जैविक पिता साबित हुए युवक को बच्चे के भरण-पोषण के लिए हर महीने 5 हजार रुपए देने का आदेश दिया है।...

जयंत चौधरी पर अखिलेश की टिप्पणी से गरमाई यूपी की सियासत, मायावती ने मांगी माफी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में राष्ट्रीय लोक दल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की टिप्पणी पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने कड़ी नाराजगी जताई है और उनसे माफी मांगने की मांग की...

‘P’ को लेकर योगी का अखिलेश पर तंज, बोले- पिछड़ा से पंडित और अब पाकिस्तान भी बता देंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में ‘P’ की परिभाषा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर लखनऊ में आयोजित ‘हिंदू गौरव दिवस’ कार्यक्रम में योगी ने कहा कि कुछ लोग...

टूटे बिजली तार ने ली किसान की जान, एक माह बाद JE पर कार्रवाई; बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

खैरागढ़। ग्राम पिपलाकछार में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से किसान धनसाय पटेल की मौत के मामले में अब बिजली विभाग ने कार्रवाई की है। हादसे के करीब एक महीने बाद मुढ़ीपार विद्युत वितरण केंद्र के कनिष्ठ अभियंता अतुल गहरवार का तबादला साल्हेवारा कर दिया...

संसद में ‘वंदे मातरम’ पर सियासी संग्राम, कांग्रेस के फैसले पर अमित शाह ने साधा निशाना

नई दिल्ली। संसद में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के सभी छह छंद गाए जाने को लेकर सियासी विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस द्वारा केवल शुरुआती दो छंद गाने के फैसले पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है। इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष...

बस्तर में आइस कैंडी पर बड़ा एक्शन: ‘भीम का मैंगो आइस कैंडी’ की बिक्री पर रोक, स्टॉक नष्ट करने के निर्देश

जगदलपुर। बच्चों के बीच लोकप्रिय ‘भीम का माँगो पैकेट ग्रीन कलर मैंगो आइस कैंडी’ को लेकर बस्तर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में इस उत्पाद को ‘असुरक्षित (Unsafe)’ पाए जाने के बाद जिले में इसकी...

गॉल टेस्ट में भारत की शानदार जीत, मानव सुथार ने झटके 10 विकेट; सीरीज में 1-0 की बढ़त

स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज का शानदार आगाज करते हुए गॉल टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मुकाबले में भारत के...

रतनपुर में रात के समय लूटपाट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी शामिल

बिलासपुर। रतनपुर के महामाया चौक में देर रात युवक से लूटपाट के मामले में पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 3 नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,000 रुपये नगद और...

‘दिमागी नक्सल’ बयान पर सियासी घमासान, पवन खेड़ा का रिजिजू पर पलटवार बोले, PR के लिहाज़ से बड़ी नाकामी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस के भाषण में ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के बयान पर सवाल उठाते हुए इसे सरकार की बढ़ती नाराज़गी और राजनीतिक दबाव का नतीजा बताया है। इस बीच केंद्रीय...

कोरबा में बाढ़ का खतरा: हसदेव नदी का जलस्तर बढ़ा, निचली बस्तियों में जलभराव

कोरबा। लगातार हो रही बारिश और बांगो बांध से पानी छोड़े जाने के कारण हसदेव नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते कोरबा शहर की नदी किनारे स्थित और निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति बनने लगी है। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए राहत...