HomeIndiaख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना...

ख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का दायरा बढ़ेगा, किसानों के बच्चों को मिलेगा अधिक लाभ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार किसानों और खेतिहर मजदूरों के मेधावी बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में अधिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिल सके।मुख्यमंत्री ने यह निर्देश उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के संचालक मंडल की 172वीं बैठक में दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजना का विस्तार करते हुए ऐसी कार्ययोजना तैयार की जाए, जिससे ज्यादा से ज्यादा किसान परिवारों के बच्चों तक छात्रवृत्ति की सुविधा पहुंचे।

बैठक में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना तथा मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना की अवधि 1 जुलाई 2025 से 30 जून 2030 तक बढ़ाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 3025.49 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति प्रदान की गई, जिसमें किसान कल्याण, कृषि विपणन और मंडी व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की मंडियों के आधुनिकीकरण पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि मंडियों में पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए, ताकि किसानों को आधुनिक और सुविधाजनक विपणन व्यवस्था मिल सके।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मंडी परिसरों में पीपीपी मॉडल के तहत कृषि उपज प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि इससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा, कृषि उत्पादों में मूल्य संवर्धन होगा और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।बैठक में अधिक से अधिक मंडियों को ई-नाम (राष्ट्रीय कृषि बाजार) प्लेटफॉर्म से जोड़ने, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन को गति देने तथा प्रत्येक जिले में जैविक उत्पादों के प्रमाणीकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।

वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में मंडी स्थलों के निर्माण एवं विस्तार, संपर्क मार्गों की मरम्मत, ग्रामीण हाट, किसान बाजार, गोवंशी आश्रय स्थल, छात्रावास निर्माण तथा मंडी समितियों के लिए भूमि खरीद जैसे विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि का प्रावधान किया गया है। पहले से स्वीकृत निर्माण कार्यों के लिए 1212.02 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।

इसके साथ ही मूल्य समर्थन योजना के तहत दलहन एवं तिलहन की खरीद को अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न सहकारी संस्थाओं को ब्याजमुक्त कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।सरकार का मानना है कि इन फैसलों से किसानों की आय बढ़ाने, कृषि विपणन व्यवस्था को मजबूत करने और किसान परिवारों के बच्चों को शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।

Most Popular

More from Author

सरगुजा में रिश्तों का कत्ल: साले ने टंगिया से हमला कर जीजा की हत्या, आरोपी हिरासत में

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पुरानी रंजिश के चलते हत्या...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ AAP का ऐलान, एक दिन की भूख हड़ताल करेगी पार्टी

नई दिल्ली। दिल्ली में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच आम आदमी...

बलौदाबाजार में महिला की संदिग्ध मौत, घर में खून से लथपथ मिला शव; पति लापता

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के टोनाटार गांव में 50 वर्षीय...

- A word from our sponsors -

Read Now

सरगुजा में रिश्तों का कत्ल: साले ने टंगिया से हमला कर जीजा की हत्या, आरोपी हिरासत में

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पुरानी रंजिश के चलते हत्या का मामला सामने आया है। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोयदा में एक व्यक्ति पर उसके साले ने कथित तौर पर टंगिया से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से जीजा की मौत हो गई। घटना...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ AAP का ऐलान, एक दिन की भूख हड़ताल करेगी पार्टी

नई दिल्ली। दिल्ली में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक दिन की भूख हड़ताल करने का ऐलान किया है। पार्टी ने इसे प्रतीकात्मक विरोध बताते हुए अपने विरोध और असहमति को दर्ज कराने का कदम...

बलौदाबाजार में महिला की संदिग्ध मौत, घर में खून से लथपथ मिला शव; पति लापता

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के टोनाटार गांव में 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। रोहनी बंजारे का शव उनके घर में बिस्तर पर खून से लथपथ मिला। शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या की आशंका...

रूबी भदौरिया को बस्तर संभाग की कमान, छत्तीसगढ़ में क्षत्रिय करणी सेना ने घोषित किए 16 पदाधिकारियों के नाम

छत्तीसगढ़। क्षत्रिय करणी सेना से जुड़ी पदाधिकारियों की सूची में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के 16 नाम सामने आए हैं। संगठन की ओर से रूबी भदौरिया को बस्तर संभाग अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही जिला, ब्लॉक, विधानसभा क्षेत्र और व्यापार प्रकोष्ठ स्तर पर...

सूरजपुर डबल मर्डर केस: फूल सिंह उर्फ रिंकू रायपुर केंद्रीय जेल शिफ्ट, दोषियों की जेल बदलने की प्रक्रिया शुरू

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सूरजपुर दोहरे हत्याकांड में दोषियों की जेल शिफ्टिंग शुरू हो गई है। अदालत से मृत्युदंड की सजा पाए फूल सिंह उर्फ रिंकू को सूरजपुर जिला जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच रायपुर केंद्रीय जेल भेजा गया है। इस घटनाक्रम के बाद मामले ने...

कल्याणिका देवस्थानम में नवरात्रि पर होंगे विशेष अनुष्ठान, महानवमी पर चंडी हवन

राजनांदगांव। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर डोंगरगांव मार्ग स्थित श्री कल्याणिका देवस्थानम में मां भगवती की आराधना के लिए विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 11 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक चलने वाले इस पर्व में पूजा-अर्चना, चंडी पाठ, भजन संध्या और हवन सहित...

राहुल गांधी के नेतृत्व वाले प्रदर्शन पर केंद्र का गंभीर आरोप, SC में कहा- महिला पुलिसकर्मियों से हुई बदसलूकी

नई दिल्ली। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि प्रदर्शन के दौरान...

महासमुंद पुलिस ने 560 किलो गांजा किया जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 560 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 2 करोड़ 80 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में महाराष्ट्र निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया...

कारगिल युद्ध में सैनिकों का साथ देने वाले नाना पाटेकर को वीरेंद्र सिंह तोमर ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर। अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने नाना पाटेकर के फिल्मी जीवन के साथ कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना के लिए किए गए उनके कार्यों को याद...

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कोर्ट में होगी पेशी

अंबिकापुर। सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर दर्ज मामले में कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उसे विधिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। आकांक्षा के खिलाफ दो दिन पहले...

बालोद मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, महिला की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में महिला की हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने आरोपी नेमीचंद साहू को हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र का है, जहां...

हाथियों के आतंक से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, एक हफ्ते का अल्टीमेटम; मांगें नहीं मानी तो चक्काजाम की चेतावनी

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जंगली हाथियों की लगातार आवाजाही से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश अब सड़क पर उतर आया है। रमकोला, घोई, भेलकच्छ, अर्चोका और घाट क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीण मंगलवार को वन विभाग के घोई कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन...