HomeIndiaपूर्वी भारत बना विकास...

पूर्वी भारत बना विकास का नया प्रवेश द्वार, ओडिशा को मिले 20 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव : प्रधानमंत्री मोदी

रायरंगपुर (ओडिशा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कभी पिछड़ेपन का प्रतीक माना जाने वाला पूर्वी भारत अब देश के विकास और आर्थिक प्रगति का नया केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि ओडिशा आज निवेश, उद्योग और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है तथा राज्य को ‘उत्कर्ष ओडिशा’ पहल के तहत लगभग 20 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

  • राष्ट्रपति मुर्मु को जन्मदिन की शुभकामनाएं, मयूरभंज में भव्य कार्यक्रम

मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में ओडिशा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी ने 47,600 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर राज्यपाल डॉ. हरिबाबू कंभमपति, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • राष्ट्रपति का गांव बनेगा ‘सूर्य ग्राम’

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर की। उन्होंने कहा कि मयूरभंज की बेटी आज देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन होकर पूरे ओडिशा और देश का गौरव बढ़ा रही हैं।

मोदी ने राष्ट्रपति के गांव पहाड़पुर को ‘सूर्य ग्राम’ के रूप में विकसित करने की घोषणा करते हुए कहा कि यहां सौर ऊर्जा आधारित आत्मनिर्भर मॉडल विकसित किया जाएगा, जिससे स्वच्छ ऊर्जा, रोजगार और आधुनिक सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।

  • ‘पूर्वोदय’ नीति से पूर्वी भारत के विकास को नई दिशा

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ‘पूर्वोदय’ नीति का उद्देश्य पूर्वी भारत को विकास की मुख्यधारा में लाना है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तब तक पूरा नहीं हो सकता जब तक पूर्वी राज्यों का समग्र विकास सुनिश्चित न हो।

  • ओडिशा बन रहा निवेश और उद्योग का नया केंद्र

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व में ओडिशा विकास का नया अध्याय लिख रहा है। राज्य में निवेश का माहौल बेहतर हुआ है और विभिन्न क्षेत्रों में लगातार पूंजी निवेश बढ़ रहा है। केवल ऊर्जा क्षेत्र में ही लगभग छह हजार करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ है, जिससे औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

  • 47,600 करोड़ की परियोजनाओं से विकास को गति

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है, वे राज्य की आधारभूत संरचना, ऊर्जा उत्पादन और औद्योगिक विकास को मजबूत करेंगी। इनसे हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

  • जनकल्याण योजनाओं से लोगों तक पहुंच रहा लाभ

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से विकास योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है। महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए सुभद्रा योजना तथा स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए आयुष्मान भारत योजना लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।

  • आदिवासी विकास और शिक्षा पर विशेष जोर

प्रधानमंत्री ने पीएम जनमन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि आदिवासी समाज के शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने संथाली भाषा और संस्कृति के महान पुरोधा पंडित रघुनाथ मुर्मु को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उन्होंने मयूरभंज जिले में एक और नवोदय विद्यालय खोलने की मंजूरी देने की घोषणा भी की।

  • योग दिवस पर देशवासियों से भागीदारी की अपील

अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उल्लेख करते हुए देशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में योग कार्यक्रमों में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग भारत की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है और स्वस्थ जीवन का आधार भी।

Most Popular

More from Author

पुलिस भर्ती पर युवाओं का सब्र टूटा, बीजेपी सरकार के खिलाफ कवर्धा में प्रदर्शन तेज

कवर्धा। छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती की दूसरी चयन सूची जारी करने की...

साधु के भेष में गांजे की तस्करी, पोटलियों से 15.54 किलो गांजा बरामद; दो गिरफ्तार

बिलासपुर। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान...

Gariaband News: आधी रात बाढ़ में फंसी 4 जिंदगियां, पुलिस और SDRF ने चलाया साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन

गरियाबंद। देवभोग थाना क्षेत्र के टिकरापारा नाला में अचानक आई बाढ़...

- A word from our sponsors -

Read Now

पुलिस भर्ती पर युवाओं का सब्र टूटा, बीजेपी सरकार के खिलाफ कवर्धा में प्रदर्शन तेज

कवर्धा। छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती की दूसरी चयन सूची जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है। अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने प्रदेश के गृहमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात कर जल्द से जल्द सेकंड लिस्ट जारी करने की...

साधु के भेष में गांजे की तस्करी, पोटलियों से 15.54 किलो गांजा बरामद; दो गिरफ्तार

बिलासपुर। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन नारकोस’ के तहत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को बड़ी सफलता मिली है। निगौरा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टास्क टीम ने साधु की वेशभूषा में घूम रहे दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के...

Airtel Payments Bank का शानदार प्रदर्शन, सालाना आधार पर रेवेन्यू ₹3,300 करोड़ के पार

नई दिल्ली। Airtel Payments Bank ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत कारोबारी प्रदर्शन दर्ज किया है। बैंक का वार्षिकीकृत रेवेन्यू (Annualised Revenue) ₹3,300 करोड़ के पार पहुंच गया है। यह उपलब्धि डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं में बैंक की लगातार बढ़ती पहुंच को दर्शाती...

Gariaband News: आधी रात बाढ़ में फंसी 4 जिंदगियां, पुलिस और SDRF ने चलाया साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन

गरियाबंद। देवभोग थाना क्षेत्र के टिकरापारा नाला में अचानक आई बाढ़ के बीच चार लोग फंस गए। देर रात घटना की सूचना मिलते ही देवभोग पुलिस और डायल-112 की टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गरियाबंद SDRF की टीम को भी मौके...

CG NEWS: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला, DNA जांच में पिता साबित हुआ युवक; 3 साल के बच्चे को देगा हर महीने 5 हजार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बच्चे के भरण-पोषण से जुड़े एक मामले में अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने DNA जांच में तीन साल के बच्चे का जैविक पिता साबित हुए युवक को बच्चे के भरण-पोषण के लिए हर महीने 5 हजार रुपए देने का आदेश दिया है।...

जयंत चौधरी पर अखिलेश की टिप्पणी से गरमाई यूपी की सियासत, मायावती ने मांगी माफी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में राष्ट्रीय लोक दल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की टिप्पणी पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने कड़ी नाराजगी जताई है और उनसे माफी मांगने की मांग की...

‘P’ को लेकर योगी का अखिलेश पर तंज, बोले- पिछड़ा से पंडित और अब पाकिस्तान भी बता देंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में ‘P’ की परिभाषा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर लखनऊ में आयोजित ‘हिंदू गौरव दिवस’ कार्यक्रम में योगी ने कहा कि कुछ लोग...

टूटे बिजली तार ने ली किसान की जान, एक माह बाद JE पर कार्रवाई; बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

खैरागढ़। ग्राम पिपलाकछार में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से किसान धनसाय पटेल की मौत के मामले में अब बिजली विभाग ने कार्रवाई की है। हादसे के करीब एक महीने बाद मुढ़ीपार विद्युत वितरण केंद्र के कनिष्ठ अभियंता अतुल गहरवार का तबादला साल्हेवारा कर दिया...

संसद में ‘वंदे मातरम’ पर सियासी संग्राम, कांग्रेस के फैसले पर अमित शाह ने साधा निशाना

नई दिल्ली। संसद में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के सभी छह छंद गाए जाने को लेकर सियासी विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस द्वारा केवल शुरुआती दो छंद गाने के फैसले पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है। इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष...

बस्तर में आइस कैंडी पर बड़ा एक्शन: ‘भीम का मैंगो आइस कैंडी’ की बिक्री पर रोक, स्टॉक नष्ट करने के निर्देश

जगदलपुर। बच्चों के बीच लोकप्रिय ‘भीम का माँगो पैकेट ग्रीन कलर मैंगो आइस कैंडी’ को लेकर बस्तर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में इस उत्पाद को ‘असुरक्षित (Unsafe)’ पाए जाने के बाद जिले में इसकी...

गॉल टेस्ट में भारत की शानदार जीत, मानव सुथार ने झटके 10 विकेट; सीरीज में 1-0 की बढ़त

स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज का शानदार आगाज करते हुए गॉल टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मुकाबले में भारत के...

रतनपुर में रात के समय लूटपाट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी शामिल

बिलासपुर। रतनपुर के महामाया चौक में देर रात युवक से लूटपाट के मामले में पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 3 नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,000 रुपये नगद और...