HomeChhattisgarhकोरिया नरसंहार: करणी सेना...

कोरिया नरसंहार: करणी सेना की सरकार को खुली चेतावनी, 7 सूत्रीय मांगें पूरी न होने पर होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन

रायपुर/कोरिया: कोरिया जिले में एक ही परिवार के कई सदस्यों की निर्मम हत्या और जानलेवा हमले के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस जघन्य हत्याकांड को लेकर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने इस घटना पर तीव्र आक्रोश व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के सामने 7 सूत्रीय मांगें रखी हैं। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि यदि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय नहीं मिला, तो पूरे प्रदेश में उग्र जनआंदोलन छेड़ा जाएगा।

पीड़ित परिवार असुरक्षित, प्रशासन का रवैया उदासीन: वीरेन्द्र सिंह तोमर

प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि पीड़ित परिवार लगातार उनके संपर्क में है। घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन या प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण परिवार में गहरा आक्रोश और निराशा है। पीड़ित परिवार खुद को असुरक्षित और उपेक्षित महसूस कर रहा है। तोमर ने परिवार से अपील की है कि वे कोई भी आत्मघाती या अतिवादी कदम न उठाएं, करणी सेना उनके हक के लिए अंतिम दम तक लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ेगी।

करणी सेना की 7 प्रमुख मांगें:

  1. दोषियों की अवैध संपत्तियों पर तत्काल बुलडोजर कार्रवाई की जाए।
  2. दोषियों को फाँसी की सजा दिलाने हेतु सरकार विशेष अभियोजन की व्यवस्था करे।
  3. पूरे मामले की जांच उच्च स्तरीय विशेष जांच दल (SIT) से कराई जाए।
  4. फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रतिदिन सुनवाई कर शीघ्र फैसला सुनिश्चित किया जाए।
  5. दोषियों और उन्हें संरक्षण देने वाले तत्वों के विरुद्ध भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
  6. पीड़ित परिवार को पर्याप्त आर्थिक सहायता, सुरक्षा एवं सरकारी संरक्षण दिया जाए।
  7. मामले की निगरानी वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा की जाए ताकि न्याय प्रक्रिया प्रभावित न हो।

राजनीतिक हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं, राज शेखावत के नेतृत्व में होगा आंदोलन

प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से करणी सेना ने दो टूक शब्दों में कहा है कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही या राजनीतिक हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि न्याय मिलने में देरी हुई, तो राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत के नेतृत्व में इस आवाज को गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचाया जाएगा और एक बड़ा लोकतांत्रिक जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

करणी सेना छत्तीसगढ़ ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा है— “न्याय नहीं, तो आंदोलन होगा। दोषियों को दंड नहीं, तो जनता जवाब मांगेगी।”

Most Popular

More from Author

सरगुजा में रिश्तों का कत्ल: साले ने टंगिया से हमला कर जीजा की हत्या, आरोपी हिरासत में

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पुरानी रंजिश के चलते हत्या...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ AAP का ऐलान, एक दिन की भूख हड़ताल करेगी पार्टी

नई दिल्ली। दिल्ली में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच आम आदमी...

बलौदाबाजार में महिला की संदिग्ध मौत, घर में खून से लथपथ मिला शव; पति लापता

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के टोनाटार गांव में 50 वर्षीय...

- A word from our sponsors -

Read Now

सरगुजा में रिश्तों का कत्ल: साले ने टंगिया से हमला कर जीजा की हत्या, आरोपी हिरासत में

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पुरानी रंजिश के चलते हत्या का मामला सामने आया है। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोयदा में एक व्यक्ति पर उसके साले ने कथित तौर पर टंगिया से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से जीजा की मौत हो गई। घटना...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ AAP का ऐलान, एक दिन की भूख हड़ताल करेगी पार्टी

नई दिल्ली। दिल्ली में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक दिन की भूख हड़ताल करने का ऐलान किया है। पार्टी ने इसे प्रतीकात्मक विरोध बताते हुए अपने विरोध और असहमति को दर्ज कराने का कदम...

बलौदाबाजार में महिला की संदिग्ध मौत, घर में खून से लथपथ मिला शव; पति लापता

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के टोनाटार गांव में 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। रोहनी बंजारे का शव उनके घर में बिस्तर पर खून से लथपथ मिला। शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या की आशंका...

रूबी भदौरिया को बस्तर संभाग की कमान, छत्तीसगढ़ में क्षत्रिय करणी सेना ने घोषित किए 16 पदाधिकारियों के नाम

छत्तीसगढ़। क्षत्रिय करणी सेना से जुड़ी पदाधिकारियों की सूची में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के 16 नाम सामने आए हैं। संगठन की ओर से रूबी भदौरिया को बस्तर संभाग अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही जिला, ब्लॉक, विधानसभा क्षेत्र और व्यापार प्रकोष्ठ स्तर पर...

सूरजपुर डबल मर्डर केस: फूल सिंह उर्फ रिंकू रायपुर केंद्रीय जेल शिफ्ट, दोषियों की जेल बदलने की प्रक्रिया शुरू

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सूरजपुर दोहरे हत्याकांड में दोषियों की जेल शिफ्टिंग शुरू हो गई है। अदालत से मृत्युदंड की सजा पाए फूल सिंह उर्फ रिंकू को सूरजपुर जिला जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच रायपुर केंद्रीय जेल भेजा गया है। इस घटनाक्रम के बाद मामले ने...

कल्याणिका देवस्थानम में नवरात्रि पर होंगे विशेष अनुष्ठान, महानवमी पर चंडी हवन

राजनांदगांव। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर डोंगरगांव मार्ग स्थित श्री कल्याणिका देवस्थानम में मां भगवती की आराधना के लिए विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 11 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक चलने वाले इस पर्व में पूजा-अर्चना, चंडी पाठ, भजन संध्या और हवन सहित...

राहुल गांधी के नेतृत्व वाले प्रदर्शन पर केंद्र का गंभीर आरोप, SC में कहा- महिला पुलिसकर्मियों से हुई बदसलूकी

नई दिल्ली। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि प्रदर्शन के दौरान...

महासमुंद पुलिस ने 560 किलो गांजा किया जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 560 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 2 करोड़ 80 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में महाराष्ट्र निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया...

कारगिल युद्ध में सैनिकों का साथ देने वाले नाना पाटेकर को वीरेंद्र सिंह तोमर ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर। अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने नाना पाटेकर के फिल्मी जीवन के साथ कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना के लिए किए गए उनके कार्यों को याद...

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कोर्ट में होगी पेशी

अंबिकापुर। सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर दर्ज मामले में कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उसे विधिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। आकांक्षा के खिलाफ दो दिन पहले...

बालोद मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, महिला की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में महिला की हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने आरोपी नेमीचंद साहू को हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र का है, जहां...

हाथियों के आतंक से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, एक हफ्ते का अल्टीमेटम; मांगें नहीं मानी तो चक्काजाम की चेतावनी

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जंगली हाथियों की लगातार आवाजाही से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश अब सड़क पर उतर आया है। रमकोला, घोई, भेलकच्छ, अर्चोका और घाट क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीण मंगलवार को वन विभाग के घोई कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन...