HomeCrime Newsअपराधी का एनकाउंटर या...

अपराधी का एनकाउंटर या बर्बर हत्या? मांझी और चिराग के विरोधाभासी बयानों से गरमाई बिहार की सियासत

पटना/आरा: भोजपुर (आरा) के शाहपुर में हुए युवा सामाजिक कार्यकर्ता भरत भूषण तिवारी के कथित पुलिस एनकाउंटर को लेकर बिहार की सियासत में भूचाल आ गया है। इस संवेदनशील मुद्दे पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घटक दल ही आपस में आमने-सामने आ गए हैं। एक तरफ जहां केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस घटना को अत्यंत ‘निंदनीय’ बताते हुए परिवार को न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से गुहार लगाई है, वहीं दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार पुलिस की कार्रवाई को पूरी तरह ‘जस्टिफाइड’ (न्यायसंगत) ठहराकर नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है।

एनडीए में दो फाड़: मांझी की ‘शाबाशी’ बनाम चिराग का ‘विरोध’

जहानाबाद पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पुलिस का खुलकर बचाव किया। उन्होंने जाति और धर्म के आधार पर इस एनकाउंटर को राजनीतिक रंग देने वालों पर तीखा हमला बोला। मांझी ने कहा, “आए दिन अपराधी पुलिस को पीट रहे हैं। अगर कोई पुलिस पर हथियार तानेगा या गोली चलाएगा, तो पुलिस हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठेगी। मृतक के परिजन कह रहे हैं कि वह मानसिक रूप से विक्षिप था, तो मेरा सवाल है कि परिवार ने उसके हाथ में रिवॉल्वर क्यों रहने दी? उसे छीना क्यों नहीं?” मांझी ने आगे सवाल उठाते हुए कहा कि ‘दलित और मुस्लिम’ अपराधियों के एनकाउंटर पर राजनीति अलग होती है और इस मामले पर अलग रवैया क्यों अपनाया जा रहा है?

इसके ठीक विपरीत, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने पुलिसिया थ्योरी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। चिराग ने कहा कि युवक द्वारा हथियार फेंकने और आत्मसमर्पण (Surrender) की बात करने के बावजूद उस पर गोलियां चलाना बेहद गंभीर और निंदनीय मामला है। चिराग पासवान ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा फर्जी एनकाउंटर का विवाद

इस बीच, भरत तिवारी एनकाउंटर का यह हाई-प्रोफाइल मामला अब देश की सर्वोच्च अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर पहुंच चुका है। अदालत में एक जनहित याचिका (PIL) दाखिल कर बिहार पुलिस के दावों को पूरी तरह फर्जी बताया गया है। याचिका में मांग की गई है कि:

  1. इस पूरे कथित एनकाउंटर की जांच बिहार पुलिस या स्थानीय प्रशासन के बजाय सीबीआई (CBI) को सौंपी जाए।
  2. मामले की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए एक विशेषज्ञ जांच समिति का गठन हो।
  3. संलिप्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल हत्या का मुकदमा (FIR) दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।

फेसबुक लाइव और सरेंडर का वो ‘आखिरी वीडियो’

भोजपुर के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए इस एनकाउंटर का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, उसने पुलिस प्रशासन को बैकफुट पर धकेल दिया है। वीडियो में दिख रहा है कि मौत से ठीक पहले भरत तिवारी फेसबुक लाइव कर रहा था और उसने अपनी पिस्टल पुलिस की तरफ फेंककर खुद को सरेंडर करने की बात कही थी। परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि लाइव बंद होने के तुरंत बाद पुलिस ने निहत्थे भरत तिवारी पर ताबड़तोड़ 4 गोलियां बरसा दीं।

जनाक्रोश के आगे झुकी सरकार, थानाध्यक्ष समेत कई सस्पेंड

इस कथित फर्जी एनकाउंटर के बाद पूरे आरा में भारी जनआक्रोश भड़क उठा था। हजारों की भीड़ ने शव को सड़क पर रखकर आरा-बक्सर फोरलेन को घंटों जाम रखा, जिस पर पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा था। चौतरफा सामाजिक और राजनीतिक दबाव को देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जहां इस मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं, वहीं शाहपुर के थानाध्यक्ष (SHO), सब-इंस्पेक्टर सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जा चुका है।

अब देखना यह होगा कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में क्या रुख अपनाता है, लेकिन जीतन राम मांझी के इस बेबाक बयान ने बिहार एनडीए के भीतर जारी खींचतान को सरेआम उजागर कर दिया है।

Most Popular

More from Author

सरगुजा में रिश्तों का कत्ल: साले ने टंगिया से हमला कर जीजा की हत्या, आरोपी हिरासत में

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पुरानी रंजिश के चलते हत्या...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ AAP का ऐलान, एक दिन की भूख हड़ताल करेगी पार्टी

नई दिल्ली। दिल्ली में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच आम आदमी...

बलौदाबाजार में महिला की संदिग्ध मौत, घर में खून से लथपथ मिला शव; पति लापता

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के टोनाटार गांव में 50 वर्षीय...

- A word from our sponsors -

Read Now

सरगुजा में रिश्तों का कत्ल: साले ने टंगिया से हमला कर जीजा की हत्या, आरोपी हिरासत में

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पुरानी रंजिश के चलते हत्या का मामला सामने आया है। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोयदा में एक व्यक्ति पर उसके साले ने कथित तौर पर टंगिया से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से जीजा की मौत हो गई। घटना...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ AAP का ऐलान, एक दिन की भूख हड़ताल करेगी पार्टी

नई दिल्ली। दिल्ली में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक दिन की भूख हड़ताल करने का ऐलान किया है। पार्टी ने इसे प्रतीकात्मक विरोध बताते हुए अपने विरोध और असहमति को दर्ज कराने का कदम...

बलौदाबाजार में महिला की संदिग्ध मौत, घर में खून से लथपथ मिला शव; पति लापता

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के टोनाटार गांव में 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। रोहनी बंजारे का शव उनके घर में बिस्तर पर खून से लथपथ मिला। शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या की आशंका...

रूबी भदौरिया को बस्तर संभाग की कमान, छत्तीसगढ़ में क्षत्रिय करणी सेना ने घोषित किए 16 पदाधिकारियों के नाम

छत्तीसगढ़। क्षत्रिय करणी सेना से जुड़ी पदाधिकारियों की सूची में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के 16 नाम सामने आए हैं। संगठन की ओर से रूबी भदौरिया को बस्तर संभाग अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही जिला, ब्लॉक, विधानसभा क्षेत्र और व्यापार प्रकोष्ठ स्तर पर...

सूरजपुर डबल मर्डर केस: फूल सिंह उर्फ रिंकू रायपुर केंद्रीय जेल शिफ्ट, दोषियों की जेल बदलने की प्रक्रिया शुरू

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सूरजपुर दोहरे हत्याकांड में दोषियों की जेल शिफ्टिंग शुरू हो गई है। अदालत से मृत्युदंड की सजा पाए फूल सिंह उर्फ रिंकू को सूरजपुर जिला जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच रायपुर केंद्रीय जेल भेजा गया है। इस घटनाक्रम के बाद मामले ने...

कल्याणिका देवस्थानम में नवरात्रि पर होंगे विशेष अनुष्ठान, महानवमी पर चंडी हवन

राजनांदगांव। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर डोंगरगांव मार्ग स्थित श्री कल्याणिका देवस्थानम में मां भगवती की आराधना के लिए विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 11 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक चलने वाले इस पर्व में पूजा-अर्चना, चंडी पाठ, भजन संध्या और हवन सहित...

राहुल गांधी के नेतृत्व वाले प्रदर्शन पर केंद्र का गंभीर आरोप, SC में कहा- महिला पुलिसकर्मियों से हुई बदसलूकी

नई दिल्ली। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि प्रदर्शन के दौरान...

महासमुंद पुलिस ने 560 किलो गांजा किया जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 560 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 2 करोड़ 80 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में महाराष्ट्र निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया...

कारगिल युद्ध में सैनिकों का साथ देने वाले नाना पाटेकर को वीरेंद्र सिंह तोमर ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर। अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने नाना पाटेकर के फिल्मी जीवन के साथ कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना के लिए किए गए उनके कार्यों को याद...

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कोर्ट में होगी पेशी

अंबिकापुर। सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर दर्ज मामले में कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उसे विधिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। आकांक्षा के खिलाफ दो दिन पहले...

बालोद मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, महिला की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में महिला की हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने आरोपी नेमीचंद साहू को हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र का है, जहां...

हाथियों के आतंक से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, एक हफ्ते का अल्टीमेटम; मांगें नहीं मानी तो चक्काजाम की चेतावनी

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जंगली हाथियों की लगातार आवाजाही से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश अब सड़क पर उतर आया है। रमकोला, घोई, भेलकच्छ, अर्चोका और घाट क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीण मंगलवार को वन विभाग के घोई कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन...