HomeChhattisgarhनकटी गांव पहुंचे प्रदेश...

नकटी गांव पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, बेघर हुए परिवारों से की मुलाकात; न्याय की लड़ाई में हरसंभव साथ देने का दिया भरोसा

रायपुर। नकटी गांव में प्रशासन की कार्रवाई के बाद बेघर हुए गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनीं, उनके दर्द को साझा किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी उनके न्याय एवं अधिकारों की लड़ाई में हर कदम पर मजबूती से साथ खड़ी रहेगी।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज ने कहा कि जिन परिवारों के सिर से छत छिन गई है, उनका दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के जीवन, आजीविका और सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। यदि कार्रवाई से लोगों के आशियाने उजड़ते हैं तो उनके पुनर्वास और वैकल्पिक व्यवस्था की जिम्मेदारी भी शासन-प्रशासन की होती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीब, मजदूर, किसान और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। नकटी गांव के प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी हर लोकतांत्रिक मंच पर उनकी आवाज बुलंद करेगी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसी भी परिवार को बेघर कर देना केवल उसका मकान गिराना नहीं, बल्कि उसके सपनों, सुरक्षा और भविष्य को भी प्रभावित करना है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रभावित परिवारों को तत्काल उचित मुआवजा, पुनर्वास एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वे सम्मानपूर्वक अपना जीवन फिर से शुरू कर सकें।

मुलाकात के दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावित परिवारों की समस्याओं और मांगों की जानकारी भी ली तथा उन्हें विश्वास दिलाया कि इस मुद्दे को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा। नेताओं ने कहा कि गरीब एवं कमजोर वर्गों पर होने वाले किसी भी प्रकार के अन्याय को स्वीकार नहीं किया जा सकता और जब तक प्रभावित परिवारों को न्याय नहीं मिल जाता, कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Most Popular

More from Author

- A word from our sponsors -

Read Now

भरत तिवारी एनकाउंटर: “दोषी पुलिसवालों को बचाने की कोशिश”, न्याय की गुहार लेकर दिल्ली पहुंचा परिवार

नई दिल्ली / पटना: बिहार के बहुचर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद में बिहार से देश की राजधानी दिल्ली पहुंच चुका है। शनिवार (11 जुलाई 2026) को भरत तिवारी के भाई चंदन तिवारी ने दिल्ली में...

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा यू-टर्न: उम्मीदवार ने नाम वापस लिया, अब नीरज सिन्हा मैदान में सियासी हलचल तेज

पटना: बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐन वक्त पर बड़ा बदलाव करते हुए अपने घोषित उम्मीदवार को बदल दिया है। भाजपा की ओर से टिकट मिलने के बाद नामांकन दाखिल कर चुके अभिषेक कुमार सिन्हा ने अचानक अपना नामांकन वापस...

दतिया उपचुनाव: टिकट कटने के बाद पहली बार बोले नरोत्तम मिश्रा, कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- ‘मैं उन्हें जानता हूं, भाजपा ही जीतेगी’

भोपाल/दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में मचा राजनीतिक घमासान अब धीरे-धीरे शांत होता नजर आ रहा है। पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए और कार्यकर्ताओं से...

दिल्ली सरकार में नई जिम्मेदारियां: अभय वर्मा बने मुख्य प्रवक्ता, अनिल शर्मा और हरीश खुराना को भी बड़ी भूमिका

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने जनसंपर्क और सरकारी संवाद व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने बीजेपी विधायक अभय कुमार वर्मा को दिल्ली सरकार का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। वहीं अनिल कुमार शर्मा और...

यूपी पंचायत चुनाव 2026 जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, अब ब्लॉक प्रमुखों की बारी चुनाव टलने के बढ़े आसार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। ग्राम पंचायतों में प्रधानों को छह महीने के लिए प्रशासक नियुक्त करने के बाद अब जिला पंचायतों में भी यही व्यवस्था लागू कर दी गई है। सरकार ने सभी...

जयपुर मर्डर केस: सरकारी नौकरी के लालच में मां को कुचलवाया, अब पिता की हत्या का भी लगा आरोप मामा का दावा- ‘फीडिंग पाइप’...

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर से दिल दहला देने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को तार-तार कर दिया है। सरकारी नौकरी और करोड़ों की संपत्ति के लालच में 24 साल की एक बेटी (आयुषी) ने न सिर्फ अपनी मां की सुपारी देकर हत्या...

रायपुर में सफाई का नया फॉर्मूला: अब वार्ड नहीं, विधानसभा स्तर पर होगा टेंडर लापरवाही पर सीधे लगेगा जुर्माना

रायपुर। राजधानी रायपुर की सफाई व्यवस्था में अब तक का सबसे बड़ा और क्रांतिकारी बदलाव होने जा रहा है। रायपुर नगर निगम शहर के 70 वार्डों में अलग-अलग टेंडर देने की पुरानी व्यवस्था को पूरी तरह खत्म करने जा रहा है। इसके बदले अब पूरे शहर के...

भोपाल ‘दिशा’ बैठक में भारी हंगामा: मास्टर प्लान पर भिड़े जनप्रतिनिधि, कांग्रेस विधायकों ने किया वॉकआउट

भोपाल। राजधानी के बहुप्रतीक्षित मास्टर प्लान को लेकर शुक्रवार को आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ('दिशा') की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक में भोपाल मास्टर प्लान लागू न होने का मुद्दा इस कदर गरमाया कि कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील बैठक...

चार दशकों में पहली बार: प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक न्यूजीलैंड यात्रा शुरू

ऑकलैंड: भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों को एक नई ऊंचाई देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को न्यूजीलैंड के शहर ऑकलैंड पहुंचे। पिछले 40 वर्षों (चार दशकों) में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली न्यूजीलैंड यात्रा है, जिसे दोनों देशों के रिश्तों के लिए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती को दी ₹504 करोड़ से अधिक के विकास परियोजनाओं की सौगात

बस्ती/अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बस्ती जिले को विकास की एक बड़ी सौगात दी। एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ₹504 करोड़ से अधिक की लागत वाली 77 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।यह कार्यक्रम बस्ती के हरैया और कप्तानगंज विधानसभा...

करूर भगदड़ का दर्द कोई सफलता नहीं मिटा सकती: मुख्यमंत्री विजय ने किया पीड़ितों के लिए स्मारक का ऐलान

करूर (तमिलनाडु): तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) के अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय ने 2025 में हुए करूर भगदड़ हादसे को अपने राजनीतिक सफर का सबसे गहरा जख्म बताया है। करूर के एटलस ग्राउंड में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भावुक...

राम मंदिर दान चोरी मामला: पुलिस रिमांड में बड़े खुलासे, कैश, सोने के गहने और कार बरामद

अयोध्या: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में आने वाले दान में हुई चोरी और गबन (Embezzlement) के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से की गई पूछताछ के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस ने छापेमारी कर...