HomePoliticsपंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक...

पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों पर घमासान जारी, चन्नी के अगले कदम पर टिकीं निगाहें

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर शुरू हुआ असंतोष अभी भी थमता नजर नहीं आ रहा है। कांग्रेस हाईकमान द्वारा जारी नई संगठनात्मक सूची में किसी तरह के बदलाव से इनकार किए जाने के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के अगले राजनीतिक कदम पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

इधर, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल लगातार तीसरे दिन चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं। इन बैठकों का उद्देश्य संगठन में एकजुटता का संदेश देना और 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों को गति देना बताया जा रहा है।

चन्नी की चुप्पी से बढ़ी राजनीतिक हलचल

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस हाईकमान के फैसले के बाद चन्नी खेमे में हलचल तेज हो गई है। हालांकि, अब तक चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल से मुलाकात नहीं की है, जिससे राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

वहीं, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार वेरका और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर मतभेद दूर करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।

बघेल लगातार कर रहे हैं बैठकें

मंगलवार देर शाम भूपेश बघेल ने कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से अलग-अलग दौर में मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने और आपसी समन्वय बढ़ाने पर चर्चा की। बुधवार को भी बैठकों का सिलसिला जारी है।

सूत्रों का कहना है कि सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा भी भूपेश बघेल से मुलाकात कर सकते हैं। इसके अलावा प्रदेशभर में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर भी कांग्रेस नेताओं के साथ रणनीतिक बैठक प्रस्तावित है, जिसमें चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक सक्रियता पर चर्चा होगी।

2027 चुनाव पर कांग्रेस की नजर

पार्टी नेतृत्व की कोशिश है कि संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर पैदा हुई नाराजगी को जल्द समाप्त कर कांग्रेस को चुनावी मोड में लाया जाए। इसके लिए लगातार संवाद और समन्वय बैठकों का दौर जारी है।

अब राजनीतिक गलियारों की नजर इस बात पर है कि चरणजीत सिंह चन्नी आगे क्या रुख अपनाते हैं और क्या उनकी प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल के साथ बातचीत होती है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह घटनाक्रम पंजाब कांग्रेस की आंतरिक राजनीति और 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर अहम असर डाल सकता है।

Most Popular

More from Author

कोरबा में दो सड़क हादसों से दहला इलाका, 5 लोगों की मौत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार को हुए दो अलग-अलग...

पुलिस भर्ती पर युवाओं का सब्र टूटा, बीजेपी सरकार के खिलाफ कवर्धा में प्रदर्शन तेज

कवर्धा। छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती की दूसरी चयन सूची जारी करने की...

साधु के भेष में गांजे की तस्करी, पोटलियों से 15.54 किलो गांजा बरामद; दो गिरफ्तार

बिलासपुर। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान...

- A word from our sponsors -

Read Now

कोरबा में दो सड़क हादसों से दहला इलाका, 5 लोगों की मौत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। दोनों दुर्घटनाओं में कुल 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। पहली घटना में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार...

पुलिस भर्ती पर युवाओं का सब्र टूटा, बीजेपी सरकार के खिलाफ कवर्धा में प्रदर्शन तेज

कवर्धा। छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती की दूसरी चयन सूची जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है। अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने प्रदेश के गृहमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात कर जल्द से जल्द सेकंड लिस्ट जारी करने की...

साधु के भेष में गांजे की तस्करी, पोटलियों से 15.54 किलो गांजा बरामद; दो गिरफ्तार

बिलासपुर। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन नारकोस’ के तहत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को बड़ी सफलता मिली है। निगौरा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टास्क टीम ने साधु की वेशभूषा में घूम रहे दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के...

Airtel Payments Bank का शानदार प्रदर्शन, सालाना आधार पर रेवेन्यू ₹3,300 करोड़ के पार

नई दिल्ली। Airtel Payments Bank ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत कारोबारी प्रदर्शन दर्ज किया है। बैंक का वार्षिकीकृत रेवेन्यू (Annualised Revenue) ₹3,300 करोड़ के पार पहुंच गया है। यह उपलब्धि डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं में बैंक की लगातार बढ़ती पहुंच को दर्शाती...

Gariaband News: आधी रात बाढ़ में फंसी 4 जिंदगियां, पुलिस और SDRF ने चलाया साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन

गरियाबंद। देवभोग थाना क्षेत्र के टिकरापारा नाला में अचानक आई बाढ़ के बीच चार लोग फंस गए। देर रात घटना की सूचना मिलते ही देवभोग पुलिस और डायल-112 की टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गरियाबंद SDRF की टीम को भी मौके...

CG NEWS: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला, DNA जांच में पिता साबित हुआ युवक; 3 साल के बच्चे को देगा हर महीने 5 हजार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बच्चे के भरण-पोषण से जुड़े एक मामले में अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने DNA जांच में तीन साल के बच्चे का जैविक पिता साबित हुए युवक को बच्चे के भरण-पोषण के लिए हर महीने 5 हजार रुपए देने का आदेश दिया है।...

जयंत चौधरी पर अखिलेश की टिप्पणी से गरमाई यूपी की सियासत, मायावती ने मांगी माफी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में राष्ट्रीय लोक दल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की टिप्पणी पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने कड़ी नाराजगी जताई है और उनसे माफी मांगने की मांग की...

‘P’ को लेकर योगी का अखिलेश पर तंज, बोले- पिछड़ा से पंडित और अब पाकिस्तान भी बता देंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में ‘P’ की परिभाषा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर लखनऊ में आयोजित ‘हिंदू गौरव दिवस’ कार्यक्रम में योगी ने कहा कि कुछ लोग...

टूटे बिजली तार ने ली किसान की जान, एक माह बाद JE पर कार्रवाई; बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

खैरागढ़। ग्राम पिपलाकछार में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से किसान धनसाय पटेल की मौत के मामले में अब बिजली विभाग ने कार्रवाई की है। हादसे के करीब एक महीने बाद मुढ़ीपार विद्युत वितरण केंद्र के कनिष्ठ अभियंता अतुल गहरवार का तबादला साल्हेवारा कर दिया...

संसद में ‘वंदे मातरम’ पर सियासी संग्राम, कांग्रेस के फैसले पर अमित शाह ने साधा निशाना

नई दिल्ली। संसद में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के सभी छह छंद गाए जाने को लेकर सियासी विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस द्वारा केवल शुरुआती दो छंद गाने के फैसले पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है। इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष...

बस्तर में आइस कैंडी पर बड़ा एक्शन: ‘भीम का मैंगो आइस कैंडी’ की बिक्री पर रोक, स्टॉक नष्ट करने के निर्देश

जगदलपुर। बच्चों के बीच लोकप्रिय ‘भीम का माँगो पैकेट ग्रीन कलर मैंगो आइस कैंडी’ को लेकर बस्तर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में इस उत्पाद को ‘असुरक्षित (Unsafe)’ पाए जाने के बाद जिले में इसकी...

गॉल टेस्ट में भारत की शानदार जीत, मानव सुथार ने झटके 10 विकेट; सीरीज में 1-0 की बढ़त

स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज का शानदार आगाज करते हुए गॉल टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मुकाबले में भारत के...