HomePoliticsबांकीपुर उपचुनाव पर BJP...

बांकीपुर उपचुनाव पर BJP का फुल फोकस, आज नितिन नवीन की हाई लेवल बैठक जीत की रणनीति होगी तय

पटना: बिहार की प्रतिष्ठित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को पटना स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बांकीपुर के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ एक हाई लेवल बैठक करेंगे। इस बैठक में उपचुनाव की रणनीति, संगठन की तैयारियों और चुनावी अभियान को धार देने पर विस्तृत चर्चा होगी।बांकीपुर सीट को भाजपा का परंपरागत गढ़ माना जाता है। ऐसे में पार्टी इस सीट पर अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। सूत्रों के अनुसार, बैठक में बूथ स्तर की तैयारियों, मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने, प्रचार अभियान और विपक्ष की रणनीति का भी विस्तार से विश्लेषण किया जाएगा।

देर रात तक चला मंथन

सोमवार शाम पटना पहुंचे नितिन नवीन ने देर रात तक पार्टी नेताओं के साथ लगातार बैठकें कीं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उनके आवास पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच बांकीपुर उपचुनाव के साथ-साथ राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, एनडीए के समन्वय और संगठनात्मक तैयारियों पर लंबी चर्चा हुई।

भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी बांकीपुर सीट

बांकीपुर विधानसभा सीट लंबे समय से भाजपा का मजबूत राजनीतिक आधार रही है। वर्ष 1995 से लगातार इस सीट पर भाजपा का कब्जा रहा है। नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद यह सीट खाली हुई, जिसके चलते यहां उपचुनाव कराया जा रहा है।भाजपा ने इस सीट से नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। नामांकन दाखिल करने के बाद नीरज कुमार सिन्हा ने नितिन नवीन से मुलाकात कर क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति और चुनावी तैयारियों की जानकारी भी साझा की।

जमीनी फीडबैक के आधार पर बनेगी रणनीति

मंगलवार को होने वाली बैठक में प्रदेश नेतृत्व के अलावा बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख स्थानीय नेताओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं से भी सीधा संवाद किया जाएगा। पार्टी का उद्देश्य जमीनी फीडबैक के आधार पर चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देना और प्रचार अभियान को और अधिक प्रभावी बनाना है।बैठक के बाद नितिन नवीन के मंगलवार देर शाम दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। माना जा रहा है कि इस अहम बैठक के बाद बांकीपुर उपचुनाव को लेकर भाजपा की चुनावी रणनीति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।

बता दें कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं। सभी प्रमुख दल चुनाव प्रचार में जुट गए हैं, जबकि भाजपा इस सीट को हर हाल में अपने कब्जे में बनाए रखने के लिए संगठन और नेतृत्व, दोनों स्तरों पर पूरी ताकत झोंक रही है।

Most Popular

More from Author

- A word from our sponsors -

Read Now

सुश्री नीरू ढांडा की ऐतिहासिक जीत पर बोले डॉ. राजसिंह शेखावत और वीरेंद्र सिंह तोमर— यह कन्या भ्रूण हत्या पर करारा प्रहार है

रायपुर। क्षत्रिय करणी सेना परिवार ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज सुश्री नीरू ढांडा की ऐतिहासिक स्वर्णिम जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे देश की बेटियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजसिंह शेखावत तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर...

रायपुर में खैर लकड़ी की बड़ी खेप जब्त: दो ट्रक से अधिक लकड़ी बरामद, गोदाम सील तस्करी नेटवर्क की जांच जारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ वन विभाग ने अवैध खैर लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर में एक गोदाम से दो ट्रक से अधिक खैर की लकड़ी जब्त की है। विभाग की टीम ने कार्रवाई के बाद गोदाम को सील कर दिया है और मामले से जुड़े...

भ्रष्टाचार-रोधी बिल पर MHA का स्पष्टीकरण: गैर-BJP सरकारों को कमजोर करने का मकसद नहीं, सिर्फ पद से हटाने का प्रावधान

नई दिल्ली: भ्रष्टाचार-रोधी प्रस्तावित कानूनों को लेकर विपक्ष की ओर से उठाई जा रही चिंताओं के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। मंत्रालय ने कहा है कि इन बिलों का उद्देश्य किसी भी गैर-BJP सरकार को कमजोर करना या अस्थिर करना नहीं है,...

वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ की कथित नकली चांदी का मामला: कोर्ट सख्त, जांच अधिकारी को रिकॉर्ड समेत किया तलब

जम्मू: श्री माता वैष्णो देवी श्राइन में भक्तों द्वारा चढ़ाई गई करीब 500 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की चांदी में कथित मिलावट और संभावित गड़बड़ी के मामले में जम्मू की अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (CJM) मुनीश कुमार मन्हास की अदालत ने...

बांकीपुर उपचुनाव: न घर, न गाड़ी, न कोई आपराधिक मामला BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा के हलफनामे ने खींचा सबका ध्यान

पटना: बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार नीरज सिन्हा का चुनावी हलफनामा चर्चा का विषय बन गया है। हलफनामे में सामने आई जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय नीरज सिन्हा के नाम पर न तो कोई मकान है, न ही कोई...

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, 32 दिन की CCTV फुटेज गायब आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार

देहरादून/चमोली। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की रकम में कथित गड़बड़ी के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मामले में आरोपी और श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जांच के दौरान...

महाराष्ट्र की राजनीति में देवेंद्र फडणवीस का नया कीर्तिमान, शरद पवार को पीछे छोड़ बने तीसरे सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य की राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है। 12 जुलाई 2026 तक मुख्यमंत्री के रूप में उनका कुल कार्यकाल 2,430 दिन (करीब 6 वर्ष 7 महीने) पूरा हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद...

करणी सेना 19 को क्या फिर कोरिया पहुंचेगी? वीरेंद्र सिंह तोमर और राज शेखावत के बयान से बढ़ी हलचल

कोरिया (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में हुए तिहरे हत्याकांड को लेकर लोगों में आक्रोश अब भी बरकरार है। 19 जुलाई को प्रस्तावित श्रद्धांजलि सभा को लेकर एक बार फिर माहौल गरमाने लगा है। इस पूरे मामले में क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज सिंह...

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह, भूपेश बघेल की बैठक बेनतीजा टिकट पर हाईकमान का रहेगा अंतिम फैसला

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। प्रदेश अध्यक्ष के मुद्दे को लेकर पार्टी के भीतर मतभेद गहराते जा रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के पंजाब प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पार्टी नेताओं...

PM-CM रिमूवल बिल में बड़े बदलाव की सिफारिश, JPC बोली ‘जेल से नहीं चले सरकार’ बरी होने पर फिर मिल सकेगा पद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को पद से हटाने से जुड़े प्रस्तावित विधेयक पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (JPC) ने अपनी रिपोर्ट अंतिम रूप दे दिया है। समिति ने कानून के संभावित दुरुपयोग को रोकने और संवैधानिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से कई अहम संशोधनों...

कोचिंग मारपीट मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

पटना।बिहार के चर्चित शिक्षक फैसल खान उर्फ खान सर को कोचिंग संस्थान के बाहर हुई मारपीट और कथित फायरिंग मामले में बड़ी कानूनी राहत मिली है। अदालत ने खान सर की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें गिरफ्तारी से राहत प्रदान की है। इसी मामले में...

जयपुर नीरजा शर्मा हत्याकांड में नया मोड़: मामा का दावा चचेरे भाई से था आयुषी का प्रेम संबंध, पुलिस हर पहलू की कर रही...

जयपुर राजस्थान के बहुचर्चित नीरजा शर्मा हत्याकांड में रोज नए खुलासे सामने आ रहे हैं। सरकारी नौकरी और करोड़ों रुपये की संपत्ति के कथित लालच में अपनी ही मां की हत्या कराने के आरोप में गिरफ्तार आयुषी शर्मा को लेकर अब उसके मामा ने कई गंभीर दावे...