HomeIndiaछात्र आंदोलन के बीच...

छात्र आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP ने दिल्ली पुलिस पर कार्रवाई की मांग उठाई

नई दिल्ली। देशभर में छात्रों के विरोध प्रदर्शन और नीट-यूजी परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए अपने इस्तीफे की जानकारी दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।धर्मेंद्र प्रधान ने अपने संदेश में कहा कि वह पिछले चार दशकों से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। उनका मानना है कि एक मजबूत, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही देश की प्रगति की नींव है।

उन्होंने कहा कि देश के युवाओं की आकांक्षाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का वह सम्मान करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रसेवा का अवसर मिलने के लिए उन्होंने आभार जताया।

NEET-UG विवाद के बीच लिया फैसला

गौरतलब है कि 3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG परीक्षा में अनियमितताओं के आरोप सामने आए थे। इसके बाद केंद्र सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया। साथ ही अगले वर्ष से परीक्षा को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित करने की घोषणा की गई।धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इस दौरान सरकार की प्राथमिकता 20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा को सुचारू रूप से आयोजित करना रही। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकारों के सहयोग से दोबारा परीक्षा सफलतापूर्वक कराई गई।

“किसी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने देंगे”

इस्तीफे के संदेश में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्होंने शुरुआत से ही इस स्थिति की जिम्मेदारी ली और कभी इससे पीछे नहीं हटे। उनका उद्देश्य था कि परीक्षा में गड़बड़ी के कारण किसी भी प्रतिभाशाली छात्र का भविष्य प्रभावित न हो।उन्होंने कहा कि 16 जुलाई को घोषित NEET-UG परिणामों में कई गरीब परिवारों के छात्रों ने सफलता हासिल की, लेकिन इस दौरान कुछ लोगों द्वारा भ्रम फैलाने की कोशिश की गई, जिससे उन्हें दुख पहुंचा।

“यह व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं”

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पिछले कुछ दिनों की घटनाओं से वह व्यथित हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फैसला उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा से जुड़ा मुद्दा नहीं है, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में विश्वास बनाए रखने के लिए लिया गया कदम है।उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि देश के विद्यार्थी कानूनी और राजनीतिक विवादों में उलझें। छात्रों को अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, इसी भावना के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंपा है।

CJP ने दिल्ली पुलिस पर कार्रवाई की मांग की

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि मंत्री का इस्तीफा हो गया है, लेकिन उनकी अन्य मांगें अभी बाकी हैं।उन्होंने प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने और दिल्ली पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

अब नए शिक्षा मंत्री के नाम पर नजर

NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर देशभर में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद यह बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि देश का अगला शिक्षा मंत्री कौन होगा और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर सरकार की आगे की रणनीति क्या होगी।

Most Popular

More from Author

वंदे मातरम् के छह अंतरे गाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई केंद्र से मांगा जवाब

नई दिल्ली। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सभी छह अंतरे गाने से...

BTech स्टूडेंट बने चैन स्नैचर बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना युवक-युवती गिरफ्तार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चैन स्नैचिंग के मामले का...

- A word from our sponsors -

Read Now

शेयर बाजार में लौटी रौनक सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा निफ्टी 23,450 के करीब मेटल शेयरों में जोरदार खरीदारी

मुंबई। अमेरिकी और ईरान के बीच दोबारा बातचीत की उम्मीदों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता से घरेलू शेयर बाजार को बुधवार को राहत मिली। निवेशकों का भरोसा बढ़ने से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। मेटल और फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी...

ACB अधिकारी बनकर घर में घुसे गोली मारने की धमकी देकर ले गए लाखों का सामान फरार आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का बड़ा अधिकारी बताकर घर में घुसने और गोली मारने की धमकी देकर लाखों रुपये का सामान ले जाने के मामले में धमतरी पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन रुद्री पुलिस ने आरोपी...

वंदे मातरम् के छह अंतरे गाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई केंद्र से मांगा जवाब

नई दिल्ली। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सभी छह अंतरे गाने से जुड़े प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने केंद्र सरकार से इस मामले में अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। यह याचिका कर्नाटक संगीत के गायक...

BTech स्टूडेंट बने चैन स्नैचर बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना युवक-युवती गिरफ्तार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई पुराने अपराधी नहीं, बल्कि BTech की पढ़ाई करने वाले युवक और युवती निकले। दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं। पुलिस के मुताबिक पैसों की...

छात्रों की गूंज में PM मोदी की मिमिक्री पर CM साय का बयान बोले- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता

रायपुर। इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी विवाद पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोकसभा में नेता...

मां करणी के दरबार में छत्तीसगढ़ के भगतों ने नवाया शीश राजस्थान के प्रमुख धामों में किए दर्शन

देशनोक। राजस्थान के प्रमुख धार्मिक और आस्था केंद्रों की यात्रा पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के भगतों ने देशनोक स्थित प्रसिद्ध मां करणी मंदिर में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। मां करणी के दरबार में शीश नवाकर श्रद्धालुओं ने देश-दुनिया में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान...

जापान के खिलाफ BCCI की जर्सी में उतरेगी टीम इंडिया, एशियन गेम्स की किट को लेकर समस्या हुई दूर

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान रवाना होने से पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की किट को लेकर सामने आई समस्या अब काफी हद तक सुलझ गई है। भारतीय टीम 22 सितंबर को जापान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टी20 मुकाबले में अपनी नियमित BCCI...

शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हुई हत्या 24 घंटे में खुलासा

आरंग। रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में महानदी किनारे मिले शासकीय शिक्षक के शव के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, शिक्षक की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके साथ ही...

BSP स्क्रैप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, रायपुर पावर एंड स्टील के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) से स्क्रैप चोरी कर उसे रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड, रसमड़ा स्थित औद्योगिक संस्थान में खपाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने मामले की जांच के दौरान कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और डायरेक्टर को...

रायपुर में इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट का वन-स्टॉप सॉल्यूशन, विजय सेल्स कॉर्पोरेशन की Power Transmission से Factory Solutions तक रेंज

रायपुर। औद्योगिक क्षेत्र में मशीनरी की कार्यक्षमता बनाए रखने के लिए सही पावर ट्रांसमिशन प्रोडक्ट्स, बेयरिंग्स, न्यूमैटिक्स, लुब्रिकेशन और अन्य इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट का चुनाव महत्वपूर्ण माना जाता है। फैक्ट्री, वर्कशॉप, कृषि मशीनरी, माइनिंग या कंस्ट्रक्शन सेक्टर में इस्तेमाल होने वाली मशीनों के लिए सही स्पेसिफिकेशन वाले कंपोनेंट्स...

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सियासत के दो रंग: गांव-गांव जले दीप, काली शर्ट पहनकर कांग्रेस ने किया विरोध

सारंगढ़-बिलाईगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में राजनीतिक गतिविधियों के दो अलग-अलग रंग देखने को मिले। एक ओर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और जनसंपर्क से जोड़ते हुए गांव-गांव दीप जलाए। वहीं दूसरी ओर ब्लॉक...

The Kosme Care का सितंबर ऑफर शुरू, हाइड्रा-फेशियल समेत इन सेवाओं पर मिल रहा डिस्काउंट

रायपुर। फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए स्किन, हेयर, लेजर और एस्थेटिक्स क्लिनिक द कोस्मे केयर ने रायपुर स्थित अपने क्लिनिक में सितंबर स्पेशल फेस्टिव ऑफर शुरू किया है। क्लिनिक प्रबंधन के अनुसार, इस ऑफर के तहत चुनिंदा स्किन केयर सेवाओं को विशेष कीमतों पर उपलब्ध...