HomeIndiaभारत के निजी अंतरिक्ष...

भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की ऐतिहासिक उड़ान: स्काईरूट एयरोस्पेस ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’

श्रीहरिकोटा/हैदराबाद। भारत ने निजी अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। हैदराबाद स्थित स्काईरूट एयरोस्पेस ने शनिवार को देश का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया। यह मिशन पहले ही प्रयास में पूरी तरह सफल रहा और इसके साथ भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया, जहां निजी कंपनियां स्वयं ऑर्बिटल रॉकेट विकसित कर अंतरिक्ष में भेजने में सक्षम हैं।रॉकेट को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित इसरो के सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 12:05 बजे लॉन्च किया गया। लॉन्चपैड इसरो का था, जबकि रॉकेट का डिजाइन, निर्माण और मिशन संचालन पूरी तरह स्काईरूट एयरोस्पेस ने किया।

450 किलोमीटर की कक्षा में पहुंचा विक्रम-1

विक्रम-1 ने सफलतापूर्वक पृथ्वी की 450 किलोमीटर ऊंचाई वाली लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में प्रवेश किया। यह लगभग 350 किलोग्राम तक के पेलोड को कक्षा में स्थापित करने में सक्षम है। इससे पहले वर्ष 2022 में स्काईरूट ने विक्रम-एस सब-ऑर्बिटल रॉकेट लॉन्च किया था, जिसने 89.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंचकर तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन किया था।

दो पूर्व इसरो वैज्ञानिकों का सपना हुआ साकार

स्काईरूट एयरोस्पेस की स्थापना वर्ष 2018 में पवन कुमार चंदना और नागा भरत डाका ने की थी। दोनों ने इसरो छोड़कर भारत में किफायती और विश्वसनीय रॉकेट लॉन्च सेवाएं विकसित करने के उद्देश्य से यह स्टार्टअप शुरू किया। आज यह कंपनी भारत की पहली स्पेस-टेक यूनिकॉर्न बन चुकी है।

‘मिशन आगमन’ के तहत भेजे गए विशेष पेलोड

इस ऐतिहासिक लॉन्च को ‘मिशन आगमन’ नाम दिया गया। मिशन के तहत कई तकनीकी और व्यावसायिक पेलोड अंतरिक्ष में भेजे गए। इनमें ग्रह स्पेस, कॉस्मोसर्व स्पेस, डीक्यूब्ड और स्काईरूट का इन-हाउस पेलोड शामिल रहा।इसके अलावा 18 कैरेट सोने से बना ‘कॉस्मिक ब्लूम’ माइक्रो आर्ट पीस भी अंतरिक्ष में भेजा गया, जिस पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, डॉ. विक्रम साराभाई और सर सीवी रमन की सूक्ष्म आकृतियां उकेरी गई हैं। रॉकेट के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हस्तलिखित ‘वंदे मातरम्’ संदेश वाला पोस्टकार्ड भी भेजा गया।

अत्याधुनिक तकनीक से लैस है विक्रम-1

विक्रम-1 पूरी तरह कार्बन-कंपोजिट स्ट्रक्चर से बना भारत का पहला ऑर्बिटल रॉकेट है। हल्के और मजबूत कार्बन फाइबर के उपयोग से इसका वजन कम हुआ है, जिससे ईंधन दक्षता बढ़ी है। इसमें तीन सॉलिड-फ्यूल स्टेज और एक लिक्विड ऑर्बिटल एडजस्टमेंट मॉड्यूल लगाया गया है, जो सैटेलाइट को उसकी निर्धारित कक्षा में सटीक रूप से स्थापित करता है।

भारत के स्पेस सेक्टर के लिए गेम चेंजर

विशेषज्ञों के अनुसार, विक्रम-1 की सफलता भारत के निजी अंतरिक्ष उद्योग के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है। इससे देश में निजी कंपनियों की भागीदारी बढ़ेगी, वैश्विक सैटेलाइट लॉन्च बाजार में भारत की प्रतिस्पर्धा मजबूत होगी और स्पेस टेक्नोलॉजी क्षेत्र में निवेश, नवाचार तथा रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में आज 400 से अधिक स्पेस स्टार्टअप सक्रिय हैं, जबकि वर्ष 2014 में केवल एक निजी स्पेस स्टार्टअप मौजूद था। ऐसे में विक्रम-1 की सफलता भारत के तेजी से बढ़ते स्पेस इकोसिस्टम के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।

Most Popular

More from Author

देवेंद्र यादव की विधायकी पर हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, प्रेम प्रकाश पांडेय की चुनाव याचिका पर सुनवाई पूरी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की भिलाई विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव...

- A word from our sponsors -

Read Now

देवेंद्र यादव की विधायकी पर हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, प्रेम प्रकाश पांडेय की चुनाव याचिका पर सुनवाई पूरी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की भिलाई विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सबकी निगाहें टिक गई हैं। उनके निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की अदालत ने पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश पांडेय...

प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ देख खोया आपा, हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव; फिर खुद खाया जहर

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रेम संबंधों से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ देखने के बाद कथित तौर पर नाराज प्रेमी ने विवाद के दौरान उसकी हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में छिपा दिया। महिला के...

महादेव सट्टा सिंडिकेट में 60 करोड़ की कथित वसूली, गिरफ्तार वकील हिमांशु शेखर से ED करेगी पूछताछ

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। दिल्ली के वकील हिमांशु शेखर की गिरफ्तारी के बाद एजेंसी उसके कथित संपर्कों, हवाला लेनदेन और करोड़ों रुपये की वसूली के आरोपों की जांच कर रही है। आरोप...

नगरनार स्टील प्लांट के काले पानी से फसल बर्बाद होने का आरोप, 5 साल से परेशान किसान पहुंचे NMDC; मांगा मुआवजा

जगदलपुर। बस्तर के नगरनार और कस्तूरी क्षेत्र में किसान पिछले चार-पांच वर्षों से खेतों में पहुंच रहे काले पानी की समस्या से परेशान हैं। किसानों का आरोप है कि नगरनार स्टील प्लांट से निकलने वाला कथित केमिकल युक्त पानी खेतों में भर रहा है, जिससे फसलों को...

पत्नी ने खाया जहर तो पति ने लगा ली फांसी, अस्पताल में पत्नी की भी मौत; परिवार में पसरा मातम

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से पति-पत्नी की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम लीचीरमा में पत्नी के जहर सेवन करने के बाद पति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष...

राजनांदगांव-मोहला सड़क निर्माण विवाद पहुंचा SP कार्यालय, कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से मोहला-मानपुर तक सड़क निर्माण कार्य को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। भाजपा नेता भरत वर्मा पर निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा है। मामले में ठेकेदार कंपनी के कर्मचारियों ने पुलिस...

स्नैपचैट पर दोस्ती कर युवक को हनीट्रैप में फंसाया, चाकू की नोक पर लूटे 60 हजार और अंगूठी; युवती समेत 6 गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर मिलने के बहाने युवक को बुलाना और फिर चाकू की नोक पर लूटपाट करना एक गिरोह को भारी पड़ गया। जांजगीर-चांपा पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में एक...

शराब घोटाले की रकम दुबई पहुंचाने का आरोप, विकास अग्रवाल ने हवाला से शिफ्ट किए 1200 करोड़ रुपये!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में दुबई कनेक्शन को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। घोटाले के कथित मनी मैनेजर विकास अग्रवाल पर वर्ष 2022 में हवाला के जरिए 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की रकम दुबई भेजने का आरोप है। बताया जा रहा...

सूर्यदेव और छठी मैया की कृपा सभी पर बनी रहे, वीरेंद्र सिंह तोमर ने छठ महापर्व की दी बधाई

छत्तीसगढ़। छठ महापर्व के शुभ अवसर पर करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने देशभर के नागरिकों और प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने भगवान सूर्यदेव और छठी मैया से प्रार्थना की कि सभी के घर-परिवार में सुख, शांति,...

रायपुर में गांजा तस्करी पर पुलिस का एक्शन, 1.87 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार; 93 हजार से ज्यादा कीमत

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.873 किलोग्राम...

करणी सेना ने नकटी गांव के प्रभावित परिवारों के साथ मनाई दीपावली, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बांटी खुशियां

रायपुर। त्योहारों की खुशियां तभी सार्थक होती हैं, जब उनका उजाला हर जरूरतमंद के घर तक पहुंचे। इसी सोच को साकार करते हुए राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर अपनी टीम और सहयोगियों के साथ नकटी गांव पहुंचे। यहां...

गरियाबंद में धान खरीदी से पहले बवाल: 97 कंप्यूटर ऑपरेटरों की 180 किमी दूर लगाई ड्यूटी, 13 नवंबर को निकालेंगे विरोध रैली

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सीजन 2026-27 शुरू होने से पहले गरियाबंद जिले में कंप्यूटर ऑपरेटरों की ड्यूटी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जिले के 97 कंप्यूटर ऑपरेटरों को उनके मूल पदस्थापना केंद्रों से हटाकर दूसरे ब्लॉक के धान उपार्जन केंद्रों में संलग्न कर दिया...