HomeChhattisgarhसीएम साय की दूरदर्शी...

सीएम साय की दूरदर्शी पहल: ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान से हर पात्र परिवार तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य शासन द्वारा शुरू किए जा रहे ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान के माध्यम से प्रदेश के 23 जिलों में 31 प्रमुख हितग्राहीमूलक योजनाओं का शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण सुनिश्चित किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी अभियान का उद्देश्य पात्र परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचाना है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का सपना तभी साकार होगा, जब शासन की योजनाएं प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचें और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार केवल योजनाएं संचालित करने तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि यह सुनिश्चित करना चाहती है कि उनका वास्तविक लाभ लोगों को मिले।

  • ‘नियद नेल्लानार’ मॉडल की सफलता से मिली प्रेरणा

बस्तर संभाग में वर्ष 2024 से संचालित ‘नियद नेल्लानार’ योजना ने दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों में शासन की पहुंच मजबूत करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इसी मॉडल को आगे बढ़ाते हुए पहले ‘नियद नेल्लानार 2.0’ का विस्तार 10 जिलों तक किया गया और अब प्रदेश के शेष 23 जिलों में ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान लागू किया जा रहा है।

  • 23 जिलों में चलेगा विशेष अभियान

यह अभियान रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के 23 जिलों में संचालित होगा। इसके तहत ग्रामीण परिवारों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर सर्वेक्षण, शिविर और सतत निगरानी की व्यवस्था की जाएगी।

  • 31 योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण

अभियान के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी 31 महत्वपूर्ण योजनाओं को शामिल किया गया है। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मनरेगा, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, महतारी वंदन योजना, वृद्धावस्था पेंशन, जननी सुरक्षा योजना, जल जीवन मिशन, राशन कार्ड, जन-धन योजना, श्रम कार्ड, वनाधिकार पट्टा और आधार कार्ड जैसी प्रमुख योजनाएं शामिल हैं।

  • तकनीक से होगी रियल-टाइम निगरानी

अभियान की सबसे बड़ी विशेषता तकनीक आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम होगा। छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी (CHiPS) द्वारा विकसित किए जाने वाले ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़ डैशबोर्ड’ के माध्यम से राज्य से लेकर ग्राम स्तर तक योजनाओं की प्रगति की रियल-टाइम निगरानी की जाएगी। इससे संतृप्तिकरण की स्थिति, शेष हितग्राहियों की संख्या और प्रगति प्रतिशत की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध होगी।

  • तीन चरणों में होगा क्रियान्वयन
  1. आधारभूत सर्वेक्षण एवं डेटा मैपिंग
  2. विशेष संतृप्तिकरण शिविरों का आयोजन
  3. सतत निगरानी, समीक्षा एवं मूल्यांकन

जिला कलेक्टर अभियान के जिला स्तरीय क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि संभागायुक्त त्रैमासिक समीक्षा करेंगे। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करेगी।

  • सुशासन का नया मॉडल बनेगा ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह अभियान नागरिक-केंद्रित सुशासन की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। इसका उद्देश्य प्रत्येक परिवार तक विकास, सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि के अवसर पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि जब शासन की हर योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी, तब ही सच्चे अर्थों में ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ और ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का संकल्प साकार होगा।‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान प्रदेश में सुशासन के नए मानक स्थापित करते हुए विकास की यात्रा को अधिक समावेशी, पारदर्शी और जन-केंद्रित बनाएगा।

Most Popular

More from Author

धान के खेत में छिपाकर रखी थी शराब की खेप, 389 पाव गोवा व्हिस्की जब्त, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस...

सरगुजा में रिश्तों का कत्ल: साले ने टंगिया से हमला कर जीजा की हत्या, आरोपी हिरासत में

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पुरानी रंजिश के चलते हत्या...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ AAP का ऐलान, एक दिन की भूख हड़ताल करेगी पार्टी

नई दिल्ली। दिल्ली में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच आम आदमी...

बलौदाबाजार में महिला की संदिग्ध मौत, घर में खून से लथपथ मिला शव; पति लापता

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के टोनाटार गांव में 50 वर्षीय...

- A word from our sponsors -

Read Now

धान के खेत में छिपाकर रखी थी शराब की खेप, 389 पाव गोवा व्हिस्की जब्त, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पसान थाना क्षेत्र की कोरबी पुलिस चौकी अंतर्गत एक धान के खेत से मध्य प्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की के 389 पाव बरामद किए गए हैं। जब्त शराब की कुल मात्रा 70.02...

सरगुजा में रिश्तों का कत्ल: साले ने टंगिया से हमला कर जीजा की हत्या, आरोपी हिरासत में

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पुरानी रंजिश के चलते हत्या का मामला सामने आया है। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोयदा में एक व्यक्ति पर उसके साले ने कथित तौर पर टंगिया से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से जीजा की मौत हो गई। घटना...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ AAP का ऐलान, एक दिन की भूख हड़ताल करेगी पार्टी

नई दिल्ली। दिल्ली में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक दिन की भूख हड़ताल करने का ऐलान किया है। पार्टी ने इसे प्रतीकात्मक विरोध बताते हुए अपने विरोध और असहमति को दर्ज कराने का कदम...

बलौदाबाजार में महिला की संदिग्ध मौत, घर में खून से लथपथ मिला शव; पति लापता

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के टोनाटार गांव में 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। रोहनी बंजारे का शव उनके घर में बिस्तर पर खून से लथपथ मिला। शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या की आशंका...

रूबी भदौरिया को बस्तर संभाग की कमान, छत्तीसगढ़ में क्षत्रिय करणी सेना ने घोषित किए 16 पदाधिकारियों के नाम

छत्तीसगढ़। क्षत्रिय करणी सेना से जुड़ी पदाधिकारियों की सूची में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के 16 नाम सामने आए हैं। संगठन की ओर से रूबी भदौरिया को बस्तर संभाग अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही जिला, ब्लॉक, विधानसभा क्षेत्र और व्यापार प्रकोष्ठ स्तर पर...

सूरजपुर डबल मर्डर केस: फूल सिंह उर्फ रिंकू रायपुर केंद्रीय जेल शिफ्ट, दोषियों की जेल बदलने की प्रक्रिया शुरू

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सूरजपुर दोहरे हत्याकांड में दोषियों की जेल शिफ्टिंग शुरू हो गई है। अदालत से मृत्युदंड की सजा पाए फूल सिंह उर्फ रिंकू को सूरजपुर जिला जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच रायपुर केंद्रीय जेल भेजा गया है। इस घटनाक्रम के बाद मामले ने...

कल्याणिका देवस्थानम में नवरात्रि पर होंगे विशेष अनुष्ठान, महानवमी पर चंडी हवन

राजनांदगांव। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर डोंगरगांव मार्ग स्थित श्री कल्याणिका देवस्थानम में मां भगवती की आराधना के लिए विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 11 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक चलने वाले इस पर्व में पूजा-अर्चना, चंडी पाठ, भजन संध्या और हवन सहित...

राहुल गांधी के नेतृत्व वाले प्रदर्शन पर केंद्र का गंभीर आरोप, SC में कहा- महिला पुलिसकर्मियों से हुई बदसलूकी

नई दिल्ली। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि प्रदर्शन के दौरान...

महासमुंद पुलिस ने 560 किलो गांजा किया जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 560 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 2 करोड़ 80 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में महाराष्ट्र निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया...

कारगिल युद्ध में सैनिकों का साथ देने वाले नाना पाटेकर को वीरेंद्र सिंह तोमर ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर। अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने नाना पाटेकर के फिल्मी जीवन के साथ कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना के लिए किए गए उनके कार्यों को याद...

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कोर्ट में होगी पेशी

अंबिकापुर। सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर दर्ज मामले में कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उसे विधिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। आकांक्षा के खिलाफ दो दिन पहले...

बालोद मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, महिला की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में महिला की हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने आरोपी नेमीचंद साहू को हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र का है, जहां...