HomeChhattisgarhनकटी गांव पहुंचे प्रदेश...

नकटी गांव पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, बेघर हुए परिवारों से की मुलाकात; न्याय की लड़ाई में हरसंभव साथ देने का दिया भरोसा

रायपुर। नकटी गांव में प्रशासन की कार्रवाई के बाद बेघर हुए गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनीं, उनके दर्द को साझा किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी उनके न्याय एवं अधिकारों की लड़ाई में हर कदम पर मजबूती से साथ खड़ी रहेगी।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज ने कहा कि जिन परिवारों के सिर से छत छिन गई है, उनका दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के जीवन, आजीविका और सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। यदि कार्रवाई से लोगों के आशियाने उजड़ते हैं तो उनके पुनर्वास और वैकल्पिक व्यवस्था की जिम्मेदारी भी शासन-प्रशासन की होती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीब, मजदूर, किसान और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। नकटी गांव के प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी हर लोकतांत्रिक मंच पर उनकी आवाज बुलंद करेगी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसी भी परिवार को बेघर कर देना केवल उसका मकान गिराना नहीं, बल्कि उसके सपनों, सुरक्षा और भविष्य को भी प्रभावित करना है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रभावित परिवारों को तत्काल उचित मुआवजा, पुनर्वास एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वे सम्मानपूर्वक अपना जीवन फिर से शुरू कर सकें।

मुलाकात के दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावित परिवारों की समस्याओं और मांगों की जानकारी भी ली तथा उन्हें विश्वास दिलाया कि इस मुद्दे को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा। नेताओं ने कहा कि गरीब एवं कमजोर वर्गों पर होने वाले किसी भी प्रकार के अन्याय को स्वीकार नहीं किया जा सकता और जब तक प्रभावित परिवारों को न्याय नहीं मिल जाता, कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Most Popular

More from Author

धान के खेत में छिपाकर रखी थी शराब की खेप, 389 पाव गोवा व्हिस्की जब्त, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस...

सरगुजा में रिश्तों का कत्ल: साले ने टंगिया से हमला कर जीजा की हत्या, आरोपी हिरासत में

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पुरानी रंजिश के चलते हत्या...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ AAP का ऐलान, एक दिन की भूख हड़ताल करेगी पार्टी

नई दिल्ली। दिल्ली में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच आम आदमी...

बलौदाबाजार में महिला की संदिग्ध मौत, घर में खून से लथपथ मिला शव; पति लापता

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के टोनाटार गांव में 50 वर्षीय...

- A word from our sponsors -

Read Now

धान के खेत में छिपाकर रखी थी शराब की खेप, 389 पाव गोवा व्हिस्की जब्त, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पसान थाना क्षेत्र की कोरबी पुलिस चौकी अंतर्गत एक धान के खेत से मध्य प्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की के 389 पाव बरामद किए गए हैं। जब्त शराब की कुल मात्रा 70.02...

सरगुजा में रिश्तों का कत्ल: साले ने टंगिया से हमला कर जीजा की हत्या, आरोपी हिरासत में

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पुरानी रंजिश के चलते हत्या का मामला सामने आया है। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोयदा में एक व्यक्ति पर उसके साले ने कथित तौर पर टंगिया से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से जीजा की मौत हो गई। घटना...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ AAP का ऐलान, एक दिन की भूख हड़ताल करेगी पार्टी

नई दिल्ली। दिल्ली में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक दिन की भूख हड़ताल करने का ऐलान किया है। पार्टी ने इसे प्रतीकात्मक विरोध बताते हुए अपने विरोध और असहमति को दर्ज कराने का कदम...

बलौदाबाजार में महिला की संदिग्ध मौत, घर में खून से लथपथ मिला शव; पति लापता

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के टोनाटार गांव में 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। रोहनी बंजारे का शव उनके घर में बिस्तर पर खून से लथपथ मिला। शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या की आशंका...

रूबी भदौरिया को बस्तर संभाग की कमान, छत्तीसगढ़ में क्षत्रिय करणी सेना ने घोषित किए 16 पदाधिकारियों के नाम

छत्तीसगढ़। क्षत्रिय करणी सेना से जुड़ी पदाधिकारियों की सूची में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के 16 नाम सामने आए हैं। संगठन की ओर से रूबी भदौरिया को बस्तर संभाग अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही जिला, ब्लॉक, विधानसभा क्षेत्र और व्यापार प्रकोष्ठ स्तर पर...

सूरजपुर डबल मर्डर केस: फूल सिंह उर्फ रिंकू रायपुर केंद्रीय जेल शिफ्ट, दोषियों की जेल बदलने की प्रक्रिया शुरू

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सूरजपुर दोहरे हत्याकांड में दोषियों की जेल शिफ्टिंग शुरू हो गई है। अदालत से मृत्युदंड की सजा पाए फूल सिंह उर्फ रिंकू को सूरजपुर जिला जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच रायपुर केंद्रीय जेल भेजा गया है। इस घटनाक्रम के बाद मामले ने...

कल्याणिका देवस्थानम में नवरात्रि पर होंगे विशेष अनुष्ठान, महानवमी पर चंडी हवन

राजनांदगांव। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर डोंगरगांव मार्ग स्थित श्री कल्याणिका देवस्थानम में मां भगवती की आराधना के लिए विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 11 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक चलने वाले इस पर्व में पूजा-अर्चना, चंडी पाठ, भजन संध्या और हवन सहित...

राहुल गांधी के नेतृत्व वाले प्रदर्शन पर केंद्र का गंभीर आरोप, SC में कहा- महिला पुलिसकर्मियों से हुई बदसलूकी

नई दिल्ली। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि प्रदर्शन के दौरान...

महासमुंद पुलिस ने 560 किलो गांजा किया जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 560 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 2 करोड़ 80 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में महाराष्ट्र निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया...

कारगिल युद्ध में सैनिकों का साथ देने वाले नाना पाटेकर को वीरेंद्र सिंह तोमर ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर। अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने नाना पाटेकर के फिल्मी जीवन के साथ कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना के लिए किए गए उनके कार्यों को याद...

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कोर्ट में होगी पेशी

अंबिकापुर। सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर दर्ज मामले में कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उसे विधिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। आकांक्षा के खिलाफ दो दिन पहले...

बालोद मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, महिला की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में महिला की हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने आरोपी नेमीचंद साहू को हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र का है, जहां...