HomeChhattisgarhUGC Rollback को लेकर...

UGC Rollback को लेकर आंदोलन तेज, 20 सितंबर को जंतर-मंतर पर जुटेगा सवर्ण समाज डॉ. राज सिंह शेखावत-वीरेंद्र सिंह ने संभाली कमान

रायपुर। UGC Rollback का मुद्दा अब गंभीर होता जा रहा है। इसी विषय को लेकर 20 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर मैदान में सवर्ण समाज की महापंचायत आयोजित की जाएगी। महापंचायत में UGC के नए इक्विटी रेगुलेशन 2026 को लेकर विरोध दर्ज कराया जाएगा और इसे वापस लेने की मांग उठाई जाएगी। महापंचायत को लेकर छत्तीसगढ़ में भी तैयारियां तेज हो गई हैं और प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बैठकों का दौर जारी है।

महापंचायत को सफल बनाने के लिए क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजसिंह शेखावत और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय हैं। अलग-अलग जिलों में बैठकें आयोजित कर महापंचायत की तैयारियों और आगामी रणनीति पर चर्चा की जा रही है। संगठन की ओर से आसपास के जिलों के कार्यकर्ताओं और सवर्ण समाज के लोगों को दिल्ली पहुंचकर महापंचायत में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

सवर्ण समाज से जुड़े छात्रों और विभिन्न संगठनों का आरोप है कि UGC के नए प्रावधान भेदभाव रोकने के उद्देश्य से लागू किए गए हैं, लेकिन इनके कुछ प्रावधान अस्पष्ट हैं और भविष्य में इनके गलत इस्तेमाल की आशंका है। संगठनों का कहना है कि इन प्रावधानों के चलते सामान्य वर्ग के हित प्रभावित हो सकते हैं। इसी को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन, बैठक, सभा और पदयात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। सवर्ण समाज से जुड़े संगठन UGC के इन प्रावधानों को पूरी तरह रद्द या वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/DcveURYpPt0/?hl=en

क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजसिंह शेखावत का भी कहना है कि इन प्रावधानों का आने वाले समय में दुरुपयोग हो सकता है। संगठन का दावा है कि इसी मुद्दे को लेकर पिछले करीब दो महीनों से विभिन्न प्रदेशों के साथ-साथ दिल्ली में भी अभियान चलाया जा रहा है। संगठन के आह्वान पर ही 20 सितंबर को जंतर-मंतर पर सवर्ण समाज की महापंचायत आयोजित की जा रही है।

छत्तीसगढ़ में महापंचायत को लेकर जिला स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ गई है। डॉ. राजसिंह शेखावत की रणनीति को प्रदेश में आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर स्वयं बैठकों और जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। अलग-अलग जिलों में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर दिल्ली की महापंचायत में छत्तीसगढ़ की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई जा रही है।

वीरेंद्र सिंह तोमर कार्यकर्ताओं के बीच UGC के नए प्रावधानों को लेकर संगठन की आपत्तियों को रख रहे हैं। उनका कहना है कि यदि इन प्रावधानों का गलत इस्तेमाल हुआ तो सामान्य वर्ग के हितों पर असर पड़ सकता है। इसी वजह से संगठन UGC Rollback की मांग को लेकर आंदोलन को और व्यापक बनाने की तैयारी में है।

अब 20 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाली सवर्ण महापंचायत पर नजर रहेगी। संगठन की कोशिश है कि इस महापंचायत के जरिए UGC के नए प्रावधानों को वापस लेने की मांग को मजबूती से उठाया जाए। छत्तीसगढ़ में चल रही बैठकों के जरिए प्रदेश से बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है।

Most Popular

More from Author

वंदे मातरम् के छह अंतरे गाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई केंद्र से मांगा जवाब

नई दिल्ली। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सभी छह अंतरे गाने से...

BTech स्टूडेंट बने चैन स्नैचर बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना युवक-युवती गिरफ्तार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चैन स्नैचिंग के मामले का...

- A word from our sponsors -

Read Now

शेयर बाजार में लौटी रौनक सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा निफ्टी 23,450 के करीब मेटल शेयरों में जोरदार खरीदारी

मुंबई। अमेरिकी और ईरान के बीच दोबारा बातचीत की उम्मीदों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता से घरेलू शेयर बाजार को बुधवार को राहत मिली। निवेशकों का भरोसा बढ़ने से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। मेटल और फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी...

ACB अधिकारी बनकर घर में घुसे गोली मारने की धमकी देकर ले गए लाखों का सामान फरार आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का बड़ा अधिकारी बताकर घर में घुसने और गोली मारने की धमकी देकर लाखों रुपये का सामान ले जाने के मामले में धमतरी पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन रुद्री पुलिस ने आरोपी...

वंदे मातरम् के छह अंतरे गाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई केंद्र से मांगा जवाब

नई दिल्ली। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सभी छह अंतरे गाने से जुड़े प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने केंद्र सरकार से इस मामले में अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। यह याचिका कर्नाटक संगीत के गायक...

BTech स्टूडेंट बने चैन स्नैचर बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना युवक-युवती गिरफ्तार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई पुराने अपराधी नहीं, बल्कि BTech की पढ़ाई करने वाले युवक और युवती निकले। दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं। पुलिस के मुताबिक पैसों की...

छात्रों की गूंज में PM मोदी की मिमिक्री पर CM साय का बयान बोले- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता

रायपुर। इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी विवाद पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोकसभा में नेता...

मां करणी के दरबार में छत्तीसगढ़ के भगतों ने नवाया शीश राजस्थान के प्रमुख धामों में किए दर्शन

देशनोक। राजस्थान के प्रमुख धार्मिक और आस्था केंद्रों की यात्रा पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के भगतों ने देशनोक स्थित प्रसिद्ध मां करणी मंदिर में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। मां करणी के दरबार में शीश नवाकर श्रद्धालुओं ने देश-दुनिया में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान...

जापान के खिलाफ BCCI की जर्सी में उतरेगी टीम इंडिया, एशियन गेम्स की किट को लेकर समस्या हुई दूर

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान रवाना होने से पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की किट को लेकर सामने आई समस्या अब काफी हद तक सुलझ गई है। भारतीय टीम 22 सितंबर को जापान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टी20 मुकाबले में अपनी नियमित BCCI...

शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हुई हत्या 24 घंटे में खुलासा

आरंग। रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में महानदी किनारे मिले शासकीय शिक्षक के शव के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, शिक्षक की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके साथ ही...

BSP स्क्रैप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, रायपुर पावर एंड स्टील के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) से स्क्रैप चोरी कर उसे रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड, रसमड़ा स्थित औद्योगिक संस्थान में खपाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने मामले की जांच के दौरान कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और डायरेक्टर को...

रायपुर में इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट का वन-स्टॉप सॉल्यूशन, विजय सेल्स कॉर्पोरेशन की Power Transmission से Factory Solutions तक रेंज

रायपुर। औद्योगिक क्षेत्र में मशीनरी की कार्यक्षमता बनाए रखने के लिए सही पावर ट्रांसमिशन प्रोडक्ट्स, बेयरिंग्स, न्यूमैटिक्स, लुब्रिकेशन और अन्य इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट का चुनाव महत्वपूर्ण माना जाता है। फैक्ट्री, वर्कशॉप, कृषि मशीनरी, माइनिंग या कंस्ट्रक्शन सेक्टर में इस्तेमाल होने वाली मशीनों के लिए सही स्पेसिफिकेशन वाले कंपोनेंट्स...

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सियासत के दो रंग: गांव-गांव जले दीप, काली शर्ट पहनकर कांग्रेस ने किया विरोध

सारंगढ़-बिलाईगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में राजनीतिक गतिविधियों के दो अलग-अलग रंग देखने को मिले। एक ओर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और जनसंपर्क से जोड़ते हुए गांव-गांव दीप जलाए। वहीं दूसरी ओर ब्लॉक...

The Kosme Care का सितंबर ऑफर शुरू, हाइड्रा-फेशियल समेत इन सेवाओं पर मिल रहा डिस्काउंट

रायपुर। फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए स्किन, हेयर, लेजर और एस्थेटिक्स क्लिनिक द कोस्मे केयर ने रायपुर स्थित अपने क्लिनिक में सितंबर स्पेशल फेस्टिव ऑफर शुरू किया है। क्लिनिक प्रबंधन के अनुसार, इस ऑफर के तहत चुनिंदा स्किन केयर सेवाओं को विशेष कीमतों पर उपलब्ध...