HomeIndiaपंजाब कांग्रेस में बढ़ी...

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह, भूपेश बघेल की बैठक बेनतीजा टिकट पर हाईकमान का रहेगा अंतिम फैसला

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। प्रदेश अध्यक्ष के मुद्दे को लेकर पार्टी के भीतर मतभेद गहराते जा रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के पंजाब प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पार्टी नेताओं के साथ मैराथन बैठक की, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। हालांकि बघेल ने साफ कर दिया कि विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण का अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा और केवल जीतने की क्षमता रखने वाले नेताओं को ही उम्मीदवार बनाया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष बदलने की मांग तेज

सूत्रों के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थक लंबे समय से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को बदलने की मांग कर रहे हैं। उनका तर्क है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत नेतृत्व की जरूरत है और इसके लिए संगठन में बदलाव जरूरी है।

शनिवार को हुई बैठक में चन्नी समर्थक नेताओं ने एक बार फिर राजा वडिंग को हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग उठाई। नेताओं ने यह मांग कांग्रेस हाईकमान तक पहुंचाने की भी अपील की।

दो घंटे चली बैठक, नहीं निकला कोई रास्ता

भूपेश बघेल ने चन्नी गुट के नेताओं के साथ करीब दो घंटे तक बैठक की। बैठक में पंजाब कांग्रेस की संगठनात्मक स्थिति, चुनावी रणनीति और नेतृत्व परिवर्तन जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। हालांकि बैठक के बाद किसी भी मुद्दे पर सहमति नहीं बन सकी और मामला फिलहाल हाईकमान के फैसले पर छोड़ दिया गया।

भूपेश बघेल का स्पष्ट संदेश

बैठक के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि सभी नेताओं की राय कांग्रेस नेतृत्व तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने दोहराया कि विधानसभा चुनाव के लिए टिकट उसी नेता को मिलेगा जिसकी जीत की संभावना सबसे अधिक होगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि पार्टी का मुख्य लक्ष्य चुनाव जीतना है और उसी आधार पर निर्णय लिए जाएंगे।

सांसदों को जिम्मेदारी, मनीष तिवारी नाराज

पार्टी संगठन को सक्रिय करने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब के सात सांसदों में से छह को चुनाव संबंधी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। हालांकि वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी को कोई जिम्मेदारी नहीं मिलने से नाराजगी सामने आई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर अपनी असहमति जाहिर की।

हाईकमान पहले भी कर चुका है हस्तक्षेप

पंजाब कांग्रेस में बढ़ती गुटबाजी को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी पहले भी राज्य के प्रमुख नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक कर चुके हैं। इसके बावजूद संगठनात्मक विवाद पूरी तरह समाप्त नहीं हो सका।

भूपेश बघेल भी कई बार यह स्पष्ट कर चुके हैं कि प्रदेश अध्यक्ष बदलना कोई “गुड्डा-गुड्डी का खेल” नहीं है। उनके इस बयान को पार्टी नेतृत्व का स्पष्ट संदेश माना जा रहा है कि संगठनात्मक बदलाव और टिकट वितरण जैसे सभी महत्वपूर्ण फैसले केवल हाईकमान के स्तर पर ही होंगे।

चुनाव से पहले कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती

पंजाब में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती पार्टी की अंदरूनी कलह को खत्म कर संगठन को एकजुट करना है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि पार्टी समय रहते गुटबाजी पर नियंत्रण नहीं कर पाती, तो इसका असर चुनावी प्रदर्शन पर पड़ सकता है। दूसरी ओर, प्रदेश में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और अन्य दल भी चुनावी तैयारियों में तेजी से जुट चुके हैं।

Most Popular

More from Author

वंदे मातरम् के छह अंतरे गाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई केंद्र से मांगा जवाब

नई दिल्ली। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सभी छह अंतरे गाने से...

BTech स्टूडेंट बने चैन स्नैचर बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना युवक-युवती गिरफ्तार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चैन स्नैचिंग के मामले का...

- A word from our sponsors -

Read Now

शेयर बाजार में लौटी रौनक सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा निफ्टी 23,450 के करीब मेटल शेयरों में जोरदार खरीदारी

मुंबई। अमेरिकी और ईरान के बीच दोबारा बातचीत की उम्मीदों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता से घरेलू शेयर बाजार को बुधवार को राहत मिली। निवेशकों का भरोसा बढ़ने से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। मेटल और फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी...

ACB अधिकारी बनकर घर में घुसे गोली मारने की धमकी देकर ले गए लाखों का सामान फरार आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का बड़ा अधिकारी बताकर घर में घुसने और गोली मारने की धमकी देकर लाखों रुपये का सामान ले जाने के मामले में धमतरी पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन रुद्री पुलिस ने आरोपी...

वंदे मातरम् के छह अंतरे गाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई केंद्र से मांगा जवाब

नई दिल्ली। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सभी छह अंतरे गाने से जुड़े प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने केंद्र सरकार से इस मामले में अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। यह याचिका कर्नाटक संगीत के गायक...

BTech स्टूडेंट बने चैन स्नैचर बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना युवक-युवती गिरफ्तार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई पुराने अपराधी नहीं, बल्कि BTech की पढ़ाई करने वाले युवक और युवती निकले। दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं। पुलिस के मुताबिक पैसों की...

छात्रों की गूंज में PM मोदी की मिमिक्री पर CM साय का बयान बोले- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता

रायपुर। इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी विवाद पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोकसभा में नेता...

मां करणी के दरबार में छत्तीसगढ़ के भगतों ने नवाया शीश राजस्थान के प्रमुख धामों में किए दर्शन

देशनोक। राजस्थान के प्रमुख धार्मिक और आस्था केंद्रों की यात्रा पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के भगतों ने देशनोक स्थित प्रसिद्ध मां करणी मंदिर में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। मां करणी के दरबार में शीश नवाकर श्रद्धालुओं ने देश-दुनिया में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान...

जापान के खिलाफ BCCI की जर्सी में उतरेगी टीम इंडिया, एशियन गेम्स की किट को लेकर समस्या हुई दूर

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान रवाना होने से पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की किट को लेकर सामने आई समस्या अब काफी हद तक सुलझ गई है। भारतीय टीम 22 सितंबर को जापान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टी20 मुकाबले में अपनी नियमित BCCI...

शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हुई हत्या 24 घंटे में खुलासा

आरंग। रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में महानदी किनारे मिले शासकीय शिक्षक के शव के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, शिक्षक की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके साथ ही...

BSP स्क्रैप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, रायपुर पावर एंड स्टील के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) से स्क्रैप चोरी कर उसे रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड, रसमड़ा स्थित औद्योगिक संस्थान में खपाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने मामले की जांच के दौरान कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और डायरेक्टर को...

रायपुर में इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट का वन-स्टॉप सॉल्यूशन, विजय सेल्स कॉर्पोरेशन की Power Transmission से Factory Solutions तक रेंज

रायपुर। औद्योगिक क्षेत्र में मशीनरी की कार्यक्षमता बनाए रखने के लिए सही पावर ट्रांसमिशन प्रोडक्ट्स, बेयरिंग्स, न्यूमैटिक्स, लुब्रिकेशन और अन्य इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट का चुनाव महत्वपूर्ण माना जाता है। फैक्ट्री, वर्कशॉप, कृषि मशीनरी, माइनिंग या कंस्ट्रक्शन सेक्टर में इस्तेमाल होने वाली मशीनों के लिए सही स्पेसिफिकेशन वाले कंपोनेंट्स...

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सियासत के दो रंग: गांव-गांव जले दीप, काली शर्ट पहनकर कांग्रेस ने किया विरोध

सारंगढ़-बिलाईगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में राजनीतिक गतिविधियों के दो अलग-अलग रंग देखने को मिले। एक ओर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और जनसंपर्क से जोड़ते हुए गांव-गांव दीप जलाए। वहीं दूसरी ओर ब्लॉक...

The Kosme Care का सितंबर ऑफर शुरू, हाइड्रा-फेशियल समेत इन सेवाओं पर मिल रहा डिस्काउंट

रायपुर। फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए स्किन, हेयर, लेजर और एस्थेटिक्स क्लिनिक द कोस्मे केयर ने रायपुर स्थित अपने क्लिनिक में सितंबर स्पेशल फेस्टिव ऑफर शुरू किया है। क्लिनिक प्रबंधन के अनुसार, इस ऑफर के तहत चुनिंदा स्किन केयर सेवाओं को विशेष कीमतों पर उपलब्ध...