HomeChhattisgarhरथयात्रा से पहले तेंदूपत्ता...

रथयात्रा से पहले तेंदूपत्ता संग्राहकों को साय सरकार की बड़ी सौगात, 10,160 हितग्राहियों के खातों में भेजे गए ₹1.39 करोड़ से अधिक का बोनस

रायपुर/गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: रथयात्रा से पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के हजारों तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने वर्ष 2023 के तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए प्रोत्साहन पारिश्रमिक (बोनस) की राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में ऑनलाइन हस्तांतरित कर दी है।

मरवाही वनमंडल अंतर्गत पेंड्रारोड जिला लघु वनोपज सहकारी संघ के माध्यम से 9 प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों के 10,160 तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खातों में ₹1 करोड़ 39 लाख 36 हजार 718 की बोनस राशि एमएफपी कलेक्शन एंड पेमेंट सिस्टम के जरिए सीधे ट्रांसफर की गई। पूरी भुगतान प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई, जिससे हितग्राहियों को बिना किसी विलंब के राशि प्राप्त हुई।

वनवासी परिवारों को मिला आर्थिक संबल

राज्य सरकार का उद्देश्य वनवासी समुदायों की आजीविका को मजबूत करना, उन्हें समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना और लघु वनोपज आधारित अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है। इसी क्रम में जिले में 6,593 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण के आधार पर बोनस का वितरण किया गया।बोनस राशि मिलने से हजारों वनवासी परिवारों को आर्थिक राहत मिली है। यह राशि कृषि कार्य, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य घरेलू जरूरतों को पूरा करने में सहायक होगी, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आने की उम्मीद है।

पहले मिल चुका था संग्रहण पारिश्रमिक

गौरतलब है कि वर्ष 2023 के तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए ₹4,000 प्रति मानक बोरा की दर से संग्रहण पारिश्रमिक का भुगतान पहले ही किया जा चुका था। अब प्रोत्साहन पारिश्रमिक (बोनस) के भुगतान से संग्राहकों को अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिली है, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

पारदर्शी भुगतान प्रणाली पर सरकार का जोर

वनमंडल अधिकारी एवं पदेन प्रबंध संचालक ग्रीष्मी चांद के मार्गदर्शन में पूरी भुगतान प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सरकार का कहना है कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था से लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो रही है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वनवासी और तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा है कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी और हितग्राही-केंद्रित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का संकल्प है। तेंदूपत्ता बोनस का समयबद्ध और पारदर्शी वितरण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Most Popular

More from Author

- A word from our sponsors -

Read Now

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं की आधी जीत, असली जीत शिक्षा व्यवस्था में बदलाव से होगी: वीरेंद्र सिंह तोमर

रायपुर |केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इसी बीच क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भाई वीरेंद्र सिंह तोमर ने इसे देशभर में आंदोलन कर रहे युवाओं की "आधी लेकिन महत्वपूर्ण जीत" करार दिया है। उन्होंने कहा कि...

छात्र आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP ने दिल्ली पुलिस पर कार्रवाई की मांग उठाई

नई दिल्ली। देशभर में छात्रों के विरोध प्रदर्शन और नीट-यूजी परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए अपने इस्तीफे की जानकारी दी...

जंतर-मंतर आंदोलन से यूपी चुनाव तक: क्या छात्रों के मुद्दे पर सियासी बढ़त बनाने में जुटी समाजवादी पार्टी

लखनऊ | दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के नेतृत्व में चल रहे विरोध प्रदर्शन ने अब राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया है। इस आंदोलन के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने जिस तरह से अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है, उसे उत्तर प्रदेश की आगामी विधानसभा चुनावी रणनीति...

सांप, ज़हर, नीला ड्रम, रिश्तों में बढ़ती क्रूरता ने बढ़ाई चिंता, क्या वैवाहिक हत्याओं का बदल रहा है तरीका

नई दिल्ली |देश के अलग-अलग राज्यों से हाल के दिनों में सामने आए वैवाहिक हत्या के कुछ सनसनीखेज मामलों ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। कहीं जहरीले सांप से कथित हत्या की साजिश, कहीं नीले ड्रम में शव छिपाने का मामला, तो कहीं जहर...

युवाओं की लड़ाई में सड़क पर उतरे तेज प्रताप, पुलिस ने लिया हिरासत में बोले ‘जरूरत पड़ी तो युवाओं के लिए मर भी जाऊंगा

पटना |बिहार में छात्रों के आंदोलन ने शनिवार को उस समय नया राजनीतिक मोड़ ले लिया, जब छात्र-युवा प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे Tej Pratap Yadav को पटना पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद प्रदर्शन स्थल पर माहौल गर्म हो गया...

“धर्मेंद्र प्रधान का तबादला नहीं, बर्खास्तगी चाहिए”: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला, छात्रों की मांगों को बताया जायज़

नई दिल्ली, कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने शनिवार को दिल्ली के जनपथ और जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि छात्रों की तीन मांगें पूरी तरह जायज़ हैं और सरकार को उन्हें तुरंत स्वीकार करना...

अमेरिका का नया फोर्स्ड लेबर टैरिफ लागू: भारत पर 10% शुल्क का क्या होगा असर?

वाशिंगटन / नई दिल्ली: अमेरिकी प्रशासन ने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में जबरन मजदूरी (Forced Labor) के इस्तेमाल को रोकने के नाम पर एक बड़ा कदम उठाया है। ट्रेड एक्ट के सेक्शन 301 के तहत अमेरिका ने 60 देशों से होने वाले आयात पर नया 'फोर्स्ड लेबर टैरिफ' लगाने...

पंजाब में मानसून का ‘ऑरेंज अलर्ट’ अगले 3 दिन भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, निचले इलाकों में जलभराव का खतरा

चंडीगढ़: पंजाब में एक बार फिर मानसून की रफ्तार तेज होने जा रही है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में 27 से 29 जुलाई के बीच कई जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे...

पेपर लीक पर बवाल! CJP-सरकार बैठक का स्थान बदला, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज, सुप्रीम कोर्ट ने मांगी जांच रिपोर्ट

देश में पेपर लीक विवाद को लेकर सियासत और विरोध-प्रदर्शन चरम पर है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच दिल्ली में दूसरे दौर की अहम बातचीत जारी है। हालांकि, ऐन वक्त पर इस बैठक की जगह बदल दी गई। पहले यह बैठक दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन...

रामनामी सम्प्रदाय को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर बोले वीरेन्द्र सिंह तोमर, ‘आस्था से सीख लें राम मंदिर चंदा घोटाले के आरोपी’

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विशिष्ट धार्मिक एवं सांस्कृतिक समुदाय रामनामी सम्प्रदाय पर बनी डॉक्यूमेंट्री को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने के बाद इस समुदाय की देशभर में चर्चा हो रही है। इस उपलब्धि पर क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने...

सुप्रीम कोर्ट से सोनम रघुवंशी को बड़ा झटका, जमानत रद्द तीन सप्ताह में करना होगा सरेंडर

नई दिल्ली। इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सर्वोच्च अदालत ने उनकी जमानत रद्द करते हुए तीन सप्ताह के भीतर संबंधित अदालत के समक्ष सरेंडर करने का निर्देश दिया है। कोर्ट के इस फैसले...

छात्रों के आंदोलन को अन्ना हजारे का साथ, अहिल्यानगर पहुंचकर करेंगे समर्थन बोले- हिंसा नहीं, संवाद से निकलेगा समाधान

अहिल्यानगर। महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में जारी छात्रों के आंदोलन को अब देश के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का खुला समर्थन मिल गया है। अन्ना हजारे ने आंदोलन में शामिल होने का फैसला किया है। उनके इस ऐलान से आंदोलन को नई ऊर्जा और नैतिक मजबूती मिलने...