HomeIndiaटीएमसी में अब तक...

टीएमसी में अब तक की सबसे बड़ी बगावत: ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया, बागी गुट ने अरूप रॉय को सौंपी कमान, ऋतब्रत बनर्जी की अगुवाई में बड़ा तख्तापलट

कोलकाता/नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति से इस वक्त की सबसे सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर लंबे समय से सुलग रही बगावत की चिंगारी अब एक बड़े राजनीतिक विस्फोट में बदल गई है। पार्टी पर पूरी तरह नियंत्रण हासिल करने की कोशिश में जुटे बागी गुट ने सोमवार को एक ऐसा ऐतिहासिक और हैरान करने वाला कदम उठाया, जिसने देश की सियासत को हिलाकर रख दिया है। विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले इस बागी धड़े ने एक बैठक कर पार्टी की संस्थापक और सर्वेसर्वा ममता बनर्जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाकर, उनकी जगह विधायक अरूप रॉय को टीएमसी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया है।

ममता बनर्जी के साम्राज्य को अब तक की सबसे बड़ी चुनौती

पार्टी के इतिहास में इसे ममता बनर्जी के एकाधिकार और प्राधिकार के लिए अब तक की सबसे बड़ी और सीधी चुनौती माना जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस की स्थापना के बाद से यह पहला मौका है जब किसी गुट ने सीधे ममता बनर्जी की लीडरशिप को ही खारिज कर दिया हो। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस कदम से साफ संकेत मिलते हैं कि जो बगावत पहले विधानसभा के भीतर दबी जुबान से शुरू हुई थी और बाद में संसद तक फैली, वह अब पार्टी के सबसे मजबूत संगठनात्मक गढ़ की जड़ों तक पहुंच चुकी है।

ऋतब्रत बनर्जी की अगुवाई में हुआ यह ‘तख्तापलट’

इस पूरे घटनाक्रम के मास्टरमाइंड माने जा रहे विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में बागी विधायकों और नेताओं की एक अहम बैठक हुई। बैठक में तर्क दिया गया कि पार्टी को नए नेतृत्व और लोकतांत्रिक तरीके से चलाने की जरूरत है। इसी का नतीजा रहा कि ममता बनर्जी की जगह दिग्गज विधायक अरूप रॉय के नाम पर मुहर लगा दी गई। अरूप रॉय को कमान सौंपकर बागी गुट ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि असली तृणमूल कांग्रेस अब उनके नियंत्रण में है।

क्या अब दो धड़ों में बंट जाएगी टीएमसी?

इस अप्रत्याशित कदम के बाद तृणमूल कांग्रेस में दो-फाड़ (विभाजन) होना लगभग तय माना जा रहा है। एक तरफ जहाँ ममता बनर्जी का वफादार खेमा इस फैसले को असंवैधानिक और अवैध बता रहा है, वहीं दूसरी तरफ बागी गुट का दावा है कि उनके पास पार्टी के अधिकांश पदाधिकारियों और विधायकों का समर्थन हासिल है।

Most Popular

More from Author

Gariaband News: आधी रात बाढ़ में फंसी 4 जिंदगियां, पुलिस और SDRF ने चलाया साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन

गरियाबंद। देवभोग थाना क्षेत्र के टिकरापारा नाला में अचानक आई बाढ़...

जयंत चौधरी पर अखिलेश की टिप्पणी से गरमाई यूपी की सियासत, मायावती ने मांगी माफी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में राष्ट्रीय लोक दल (RLD) प्रमुख...

- A word from our sponsors -

Read Now

Airtel Payments Bank का शानदार प्रदर्शन, सालाना आधार पर रेवेन्यू ₹3,300 करोड़ के पार

नई दिल्ली। Airtel Payments Bank ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत कारोबारी प्रदर्शन दर्ज किया है। बैंक का वार्षिकीकृत रेवेन्यू (Annualised Revenue) ₹3,300 करोड़ के पार पहुंच गया है। यह उपलब्धि डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं में बैंक की लगातार बढ़ती पहुंच को दर्शाती...

Gariaband News: आधी रात बाढ़ में फंसी 4 जिंदगियां, पुलिस और SDRF ने चलाया साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन

गरियाबंद। देवभोग थाना क्षेत्र के टिकरापारा नाला में अचानक आई बाढ़ के बीच चार लोग फंस गए। देर रात घटना की सूचना मिलते ही देवभोग पुलिस और डायल-112 की टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गरियाबंद SDRF की टीम को भी मौके...

CG NEWS: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला, DNA जांच में पिता साबित हुआ युवक; 3 साल के बच्चे को देगा हर महीने 5 हजार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बच्चे के भरण-पोषण से जुड़े एक मामले में अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने DNA जांच में तीन साल के बच्चे का जैविक पिता साबित हुए युवक को बच्चे के भरण-पोषण के लिए हर महीने 5 हजार रुपए देने का आदेश दिया है।...

जयंत चौधरी पर अखिलेश की टिप्पणी से गरमाई यूपी की सियासत, मायावती ने मांगी माफी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में राष्ट्रीय लोक दल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की टिप्पणी पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने कड़ी नाराजगी जताई है और उनसे माफी मांगने की मांग की...

‘P’ को लेकर योगी का अखिलेश पर तंज, बोले- पिछड़ा से पंडित और अब पाकिस्तान भी बता देंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में ‘P’ की परिभाषा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर लखनऊ में आयोजित ‘हिंदू गौरव दिवस’ कार्यक्रम में योगी ने कहा कि कुछ लोग...

टूटे बिजली तार ने ली किसान की जान, एक माह बाद JE पर कार्रवाई; बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

खैरागढ़। ग्राम पिपलाकछार में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से किसान धनसाय पटेल की मौत के मामले में अब बिजली विभाग ने कार्रवाई की है। हादसे के करीब एक महीने बाद मुढ़ीपार विद्युत वितरण केंद्र के कनिष्ठ अभियंता अतुल गहरवार का तबादला साल्हेवारा कर दिया...

संसद में ‘वंदे मातरम’ पर सियासी संग्राम, कांग्रेस के फैसले पर अमित शाह ने साधा निशाना

नई दिल्ली। संसद में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के सभी छह छंद गाए जाने को लेकर सियासी विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस द्वारा केवल शुरुआती दो छंद गाने के फैसले पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है। इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष...

बस्तर में आइस कैंडी पर बड़ा एक्शन: ‘भीम का मैंगो आइस कैंडी’ की बिक्री पर रोक, स्टॉक नष्ट करने के निर्देश

जगदलपुर। बच्चों के बीच लोकप्रिय ‘भीम का माँगो पैकेट ग्रीन कलर मैंगो आइस कैंडी’ को लेकर बस्तर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में इस उत्पाद को ‘असुरक्षित (Unsafe)’ पाए जाने के बाद जिले में इसकी...

गॉल टेस्ट में भारत की शानदार जीत, मानव सुथार ने झटके 10 विकेट; सीरीज में 1-0 की बढ़त

स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज का शानदार आगाज करते हुए गॉल टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मुकाबले में भारत के...

रतनपुर में रात के समय लूटपाट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी शामिल

बिलासपुर। रतनपुर के महामाया चौक में देर रात युवक से लूटपाट के मामले में पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 3 नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,000 रुपये नगद और...

‘दिमागी नक्सल’ बयान पर सियासी घमासान, पवन खेड़ा का रिजिजू पर पलटवार बोले, PR के लिहाज़ से बड़ी नाकामी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस के भाषण में ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के बयान पर सवाल उठाते हुए इसे सरकार की बढ़ती नाराज़गी और राजनीतिक दबाव का नतीजा बताया है। इस बीच केंद्रीय...

कोरबा में बाढ़ का खतरा: हसदेव नदी का जलस्तर बढ़ा, निचली बस्तियों में जलभराव

कोरबा। लगातार हो रही बारिश और बांगो बांध से पानी छोड़े जाने के कारण हसदेव नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते कोरबा शहर की नदी किनारे स्थित और निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति बनने लगी है। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए राहत...