HomeIndiaभारतीय कामगारों के लिए...

भारतीय कामगारों के लिए रूस बना नया अवसर, 70 हजार भारतीयों को मिला रोजगार

मास्को/नई दिल्ली: लंबे समय से भारतीय कामगार बेहतर रोजगार और आय के लिए खाड़ी देशों का रुख करते रहे हैं। अब रूस भी भारतीय श्रमिकों के लिए एक बड़ा रोजगार केंद्र बनकर उभर रहा है। यूक्रेन युद्ध और श्रमिकों की कमी के कारण रूस में भारतीय कामगारों की मांग तेजी से बढ़ी है। रूस में कार्यरत भारतीयों की संख्या बढ़कर लगभग 70 हजार तक पहुंच गई है।

भारत में रूस के कार्यवाहक राजदूत रोमन बाबूश्किन के अनुसार, भारतीय कामगारों की मांग खेती, निर्माण, हाउसिंग, खनन, तेल एवं गैस, रेलवे, जहाज निर्माण, कपड़ा उद्योग, फार्मास्यूटिकल्स, स्वास्थ्य सेवाओं, सूचना प्रौद्योगिकी और सेवा क्षेत्र सहित कई उद्योगों में है।

उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच लेबर मोबिलिटी दोनों देशों के आर्थिक और रणनीतिक संबंधों का नया और महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभर रही है। दिसंबर 2025 में दोनों देशों के बीच श्रमिकों की आवाजाही, अल्पकालिक रोजगार और अवैध प्रवासन पर सहयोग से जुड़े दो अंतर-सरकारी समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए थे।

रूस सरकार वर्ष 2026 में करीब 40 हजार नए भारतीय कामगारों को रोजगार देने की योजना पर काम कर रही है। रूस में घटती आबादी और श्रमिकों की कमी के चलते विदेशी कुशल एवं अकुशल कामगारों की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है।

  • आकर्षक वेतन और सुविधाएं

रूस में भारतीय कामगारों को उनके कार्य और अनुभव के आधार पर 556 से 1,112 अमेरिकी डॉलर (लगभग 48 हजार से 96 हजार रुपये) प्रति माह तक वेतन दिया जा रहा है। कुछ क्षेत्रों में कर्मचारियों को 1 लाख रूबल तक मासिक वेतन, रहने की सुविधा और भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें रूसी भाषा का प्रशिक्षण भी दिया जाता है ताकि वे स्थानीय कार्यस्थलों पर आसानी से काम कर सकें।

हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि विदेश में नौकरी स्वीकार करने से पहले उम्मीदवारों को केवल सरकारी मान्यता प्राप्त या विश्वसनीय भर्ती एजेंसियों के माध्यम से ही आवेदन करना चाहिए। अतीत में कुछ भारतीय फर्जी एजेंटों के झांसे में आकर युद्ध प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंच गए थे, जिसके बाद भारत सरकार के हस्तक्षेप से उन्हें सुरक्षित वापस लाया गया।

रूस में बढ़ते रोजगार के अवसर भारतीय कामगारों के लिए नई संभावनाएं लेकर आए हैं। यदि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित रहे, तो आने वाले वर्षों में रूस भारतीय श्रमिकों के लिए खाड़ी देशों के बाद एक महत्वपूर्ण रोजगार गंतव्य बन सकता है।

Most Popular

More from Author

पुलिस भर्ती पर युवाओं का सब्र टूटा, बीजेपी सरकार के खिलाफ कवर्धा में प्रदर्शन तेज

कवर्धा। छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती की दूसरी चयन सूची जारी करने की...

साधु के भेष में गांजे की तस्करी, पोटलियों से 15.54 किलो गांजा बरामद; दो गिरफ्तार

बिलासपुर। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान...

Gariaband News: आधी रात बाढ़ में फंसी 4 जिंदगियां, पुलिस और SDRF ने चलाया साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन

गरियाबंद। देवभोग थाना क्षेत्र के टिकरापारा नाला में अचानक आई बाढ़...

- A word from our sponsors -

Read Now

पुलिस भर्ती पर युवाओं का सब्र टूटा, बीजेपी सरकार के खिलाफ कवर्धा में प्रदर्शन तेज

कवर्धा। छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती की दूसरी चयन सूची जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है। अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने प्रदेश के गृहमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात कर जल्द से जल्द सेकंड लिस्ट जारी करने की...

साधु के भेष में गांजे की तस्करी, पोटलियों से 15.54 किलो गांजा बरामद; दो गिरफ्तार

बिलासपुर। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन नारकोस’ के तहत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को बड़ी सफलता मिली है। निगौरा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टास्क टीम ने साधु की वेशभूषा में घूम रहे दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के...

Airtel Payments Bank का शानदार प्रदर्शन, सालाना आधार पर रेवेन्यू ₹3,300 करोड़ के पार

नई दिल्ली। Airtel Payments Bank ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत कारोबारी प्रदर्शन दर्ज किया है। बैंक का वार्षिकीकृत रेवेन्यू (Annualised Revenue) ₹3,300 करोड़ के पार पहुंच गया है। यह उपलब्धि डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं में बैंक की लगातार बढ़ती पहुंच को दर्शाती...

Gariaband News: आधी रात बाढ़ में फंसी 4 जिंदगियां, पुलिस और SDRF ने चलाया साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन

गरियाबंद। देवभोग थाना क्षेत्र के टिकरापारा नाला में अचानक आई बाढ़ के बीच चार लोग फंस गए। देर रात घटना की सूचना मिलते ही देवभोग पुलिस और डायल-112 की टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गरियाबंद SDRF की टीम को भी मौके...

CG NEWS: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला, DNA जांच में पिता साबित हुआ युवक; 3 साल के बच्चे को देगा हर महीने 5 हजार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बच्चे के भरण-पोषण से जुड़े एक मामले में अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने DNA जांच में तीन साल के बच्चे का जैविक पिता साबित हुए युवक को बच्चे के भरण-पोषण के लिए हर महीने 5 हजार रुपए देने का आदेश दिया है।...

जयंत चौधरी पर अखिलेश की टिप्पणी से गरमाई यूपी की सियासत, मायावती ने मांगी माफी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में राष्ट्रीय लोक दल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की टिप्पणी पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने कड़ी नाराजगी जताई है और उनसे माफी मांगने की मांग की...

‘P’ को लेकर योगी का अखिलेश पर तंज, बोले- पिछड़ा से पंडित और अब पाकिस्तान भी बता देंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में ‘P’ की परिभाषा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर लखनऊ में आयोजित ‘हिंदू गौरव दिवस’ कार्यक्रम में योगी ने कहा कि कुछ लोग...

टूटे बिजली तार ने ली किसान की जान, एक माह बाद JE पर कार्रवाई; बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

खैरागढ़। ग्राम पिपलाकछार में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से किसान धनसाय पटेल की मौत के मामले में अब बिजली विभाग ने कार्रवाई की है। हादसे के करीब एक महीने बाद मुढ़ीपार विद्युत वितरण केंद्र के कनिष्ठ अभियंता अतुल गहरवार का तबादला साल्हेवारा कर दिया...

संसद में ‘वंदे मातरम’ पर सियासी संग्राम, कांग्रेस के फैसले पर अमित शाह ने साधा निशाना

नई दिल्ली। संसद में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के सभी छह छंद गाए जाने को लेकर सियासी विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस द्वारा केवल शुरुआती दो छंद गाने के फैसले पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है। इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष...

बस्तर में आइस कैंडी पर बड़ा एक्शन: ‘भीम का मैंगो आइस कैंडी’ की बिक्री पर रोक, स्टॉक नष्ट करने के निर्देश

जगदलपुर। बच्चों के बीच लोकप्रिय ‘भीम का माँगो पैकेट ग्रीन कलर मैंगो आइस कैंडी’ को लेकर बस्तर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में इस उत्पाद को ‘असुरक्षित (Unsafe)’ पाए जाने के बाद जिले में इसकी...

गॉल टेस्ट में भारत की शानदार जीत, मानव सुथार ने झटके 10 विकेट; सीरीज में 1-0 की बढ़त

स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज का शानदार आगाज करते हुए गॉल टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मुकाबले में भारत के...

रतनपुर में रात के समय लूटपाट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी शामिल

बिलासपुर। रतनपुर के महामाया चौक में देर रात युवक से लूटपाट के मामले में पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 3 नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,000 रुपये नगद और...