HomeChhattisgarhरायपुर के जमीन कारोबारी...

रायपुर के जमीन कारोबारी पर 7.55 लाख की ठगी का आरोप, जमीन और सरकारी नौकरी दिलाने का दिया था झांसा

रायपुर। रायपुर के खम्हारडीह निवासी एक जमीन कारोबारी पर जमीन दिलाने और बाद में सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर 7.55 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत की जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, कोरबा जिले के करतला निवासी भुवनदास मानिकपुरी ने शिकायत में बताया कि अक्टूबर 2024 में उनके दोस्त अनिल साहू के माध्यम से उनकी मुलाकात अमितेश सतपथी से हुई थी। आरोपी ने उन्हें जमीन उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया और अलग-अलग तारीखों में फोन-पे, एनईएफटी और बैंक ट्रांसफर के जरिए शिकायतकर्ता, उनके पिता और दोस्तों से कुल 7 लाख 55 हजार रुपये ले लिए।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो जमीन दिलाई गई और न ही रुपये लौटाए गए। बाद में आरोपी ने सरकारी नौकरी लगवाने का आश्वासन भी दिया, लेकिन वह दावा भी पूरा नहीं हुआ। पीड़ित के अनुसार, अब तक आरोपी ने केवल 1,500 रुपये ही वापस किए हैं।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने 24 दिसंबर 2025 की तारीख का एक नोटरी शपथ पत्र तैयार कर 4 लाख रुपये लौटाने का दावा किया। हालांकि, भुवनदास मानिकपुरी का आरोप है कि उस शपथ पत्र पर उनके फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। उन्होंने जांच अधिकारियों को जनपद पंचायत करतला की उपस्थिति पंजी भी उपलब्ध कराई, जिसमें उक्त तारीख को उनके ड्यूटी पर मौजूद होने का रिकॉर्ड दर्ज है।

जांच के दौरान गवाह अनिल साहू ने भी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और रुपये दिए जाने की पुष्टि की। पुलिस ने बैंक लेनदेन के दस्तावेज, गवाहों के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण किया। जांच में यह भी सामने आया कि शिकायतकर्ता ने 1 मई 2026 को भी इसी मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय आरोपी ने जमीन दिलाने के नाम पर रकम लेने की बात स्वीकार करते हुए पैसे लौटाने का आश्वासन दिया था।

सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Most Popular

More from Author

कोरबा में दो सड़क हादसों से दहला इलाका, 5 लोगों की मौत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार को हुए दो अलग-अलग...

पुलिस भर्ती पर युवाओं का सब्र टूटा, बीजेपी सरकार के खिलाफ कवर्धा में प्रदर्शन तेज

कवर्धा। छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती की दूसरी चयन सूची जारी करने की...

साधु के भेष में गांजे की तस्करी, पोटलियों से 15.54 किलो गांजा बरामद; दो गिरफ्तार

बिलासपुर। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान...

- A word from our sponsors -

Read Now

छत्तीसगढ़ BJP का बड़ा एक्शन: विधायक प्रतिनिधि दुर्गाशंकर मिश्रा 6 साल के लिए निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बार फिर संगठन स्तर पर बड़ी कार्रवाई की है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भाजपा नेता और भरतपुर ब्लॉक के विधायक प्रतिनिधि दुर्गाशंकर मिश्रा को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी की ओर से...

कोरबा में दो सड़क हादसों से दहला इलाका, 5 लोगों की मौत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। दोनों दुर्घटनाओं में कुल 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। पहली घटना में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार...

पुलिस भर्ती पर युवाओं का सब्र टूटा, बीजेपी सरकार के खिलाफ कवर्धा में प्रदर्शन तेज

कवर्धा। छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती की दूसरी चयन सूची जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है। अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने प्रदेश के गृहमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात कर जल्द से जल्द सेकंड लिस्ट जारी करने की...

साधु के भेष में गांजे की तस्करी, पोटलियों से 15.54 किलो गांजा बरामद; दो गिरफ्तार

बिलासपुर। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन नारकोस’ के तहत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को बड़ी सफलता मिली है। निगौरा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टास्क टीम ने साधु की वेशभूषा में घूम रहे दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के...

Airtel Payments Bank का शानदार प्रदर्शन, सालाना आधार पर रेवेन्यू ₹3,300 करोड़ के पार

नई दिल्ली। Airtel Payments Bank ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत कारोबारी प्रदर्शन दर्ज किया है। बैंक का वार्षिकीकृत रेवेन्यू (Annualised Revenue) ₹3,300 करोड़ के पार पहुंच गया है। यह उपलब्धि डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं में बैंक की लगातार बढ़ती पहुंच को दर्शाती...

Gariaband News: आधी रात बाढ़ में फंसी 4 जिंदगियां, पुलिस और SDRF ने चलाया साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन

गरियाबंद। देवभोग थाना क्षेत्र के टिकरापारा नाला में अचानक आई बाढ़ के बीच चार लोग फंस गए। देर रात घटना की सूचना मिलते ही देवभोग पुलिस और डायल-112 की टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गरियाबंद SDRF की टीम को भी मौके...

CG NEWS: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला, DNA जांच में पिता साबित हुआ युवक; 3 साल के बच्चे को देगा हर महीने 5 हजार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बच्चे के भरण-पोषण से जुड़े एक मामले में अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने DNA जांच में तीन साल के बच्चे का जैविक पिता साबित हुए युवक को बच्चे के भरण-पोषण के लिए हर महीने 5 हजार रुपए देने का आदेश दिया है।...

जयंत चौधरी पर अखिलेश की टिप्पणी से गरमाई यूपी की सियासत, मायावती ने मांगी माफी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में राष्ट्रीय लोक दल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की टिप्पणी पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने कड़ी नाराजगी जताई है और उनसे माफी मांगने की मांग की...

‘P’ को लेकर योगी का अखिलेश पर तंज, बोले- पिछड़ा से पंडित और अब पाकिस्तान भी बता देंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में ‘P’ की परिभाषा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर लखनऊ में आयोजित ‘हिंदू गौरव दिवस’ कार्यक्रम में योगी ने कहा कि कुछ लोग...

टूटे बिजली तार ने ली किसान की जान, एक माह बाद JE पर कार्रवाई; बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

खैरागढ़। ग्राम पिपलाकछार में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से किसान धनसाय पटेल की मौत के मामले में अब बिजली विभाग ने कार्रवाई की है। हादसे के करीब एक महीने बाद मुढ़ीपार विद्युत वितरण केंद्र के कनिष्ठ अभियंता अतुल गहरवार का तबादला साल्हेवारा कर दिया...

संसद में ‘वंदे मातरम’ पर सियासी संग्राम, कांग्रेस के फैसले पर अमित शाह ने साधा निशाना

नई दिल्ली। संसद में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के सभी छह छंद गाए जाने को लेकर सियासी विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस द्वारा केवल शुरुआती दो छंद गाने के फैसले पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है। इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष...

बस्तर में आइस कैंडी पर बड़ा एक्शन: ‘भीम का मैंगो आइस कैंडी’ की बिक्री पर रोक, स्टॉक नष्ट करने के निर्देश

जगदलपुर। बच्चों के बीच लोकप्रिय ‘भीम का माँगो पैकेट ग्रीन कलर मैंगो आइस कैंडी’ को लेकर बस्तर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में इस उत्पाद को ‘असुरक्षित (Unsafe)’ पाए जाने के बाद जिले में इसकी...